महाराष्ट्र के बीड़ में चलती कार बनी आग का गोला, डॉक्टर दंपत्ति ने कूदकर बचाई अपनी जान
महाराष्ट्र के बीड़ जिले से रविवार सुबह एक डराने वाली खबर सामने आई. यहां एक डॉक्टर दंपत्ति की कार में अचानक भीषण आग लग गई. गनिमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित हैं. यह घटना बीड़ तहसील के मांजरासुम्बा-पाटोदा रोड पर महाजनवाड़ी चौराहे के पास सुबह करीब 6:15 बजे हुई. डॉक्टर दंपत्ति अपनी कार से अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
धुआं देखते ही गाड़ी से बाहर कूदे
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय दंपत्ति को अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. खतरे को भांपते हुए उन्होंने बिना देर किए तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए. उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड्स के अंदर पूरी कार आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस मंजर को देखकर सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों में भी कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया.
शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी होगी. घटना की जानकारी मिलते ही महाजनवाड़ी के सरपंच और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की. हालांकि, तब तक गाड़ी काफी ज्यादा जल चुकी थी.
ये भी पढ़ें- Maharashtra, Beed, Car Fire, Doctor Couple, Short Circuit, Incident, Sunday Morning, Lucky Escape, Panic, Firefighting, Local Residents, Manjarsumba Road, Vehicle Fire, Safety, Police, News, Maharashtra Police, Burning Car, Beed Tehsil, No Injuriesबांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर महिला के साथ घिनौनी हरकत, गैंगरेप का मामला सामने आया
बहन और बेटी के बीच उलझा दुनिया का सबसे खूंखार तानाशाह, नॉर्थ कोरिया का गेम ऑफ थ्रोन्स देखिए
North Korea Politics News: दुनिया का सबसे रहस्यमयी देश उत्तर कोरिया इन दिनों एक ऐसे सियासी ड्रामे में उलझा हुआ है. किसी हॉलीवुड थ्रिलर या मशहूर वेब सीरीज गेम्स ऑफ थ्रोन्स से कम नहीं है. यह ड्रामा ओटीटी नहीं, बल्कि प्योंगयांग के सत्ता के गलियारों में चल रहा है. इस 'गेम ऑफ थ्रोंस' के केंद्र में देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन नहीं, बल्कि उनके परिवार की दो महिलाएं हैं. एक तरफ किम जोंग उन की महज 13 साल की बेटी किम जू ए (Kim Ju Ae) हैं, जिन्हें दुनिया के सामने भावी उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ किम जोंग उन की बेहद ताकतवर और क्रूर मानी जाने वाली बहन किम यो-जोंग (Kim Yo-jong) हैं. सबकी धड़कनें बढ़ी हुईं हैं कि उत्तर कोरिया की अगली कमान किसके हाथ में होगी? वंशवाद को आगे बढ़ाने वाली एक किशोरी या सत्ता के खेल में माहिर एक अनुभवी राजनेता? (फोटो- पीटीआई और रायटर्स से लिए गए हैं.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















