Responsive Scrollable Menu

नेपाल में राजतंत्र की वापसी चाहता है आरपीपी, मेनिफेस्टो में हिंदू राष्ट्र का भी प्रस्ताव

काठमांडू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने नेपाल में राजतंत्र की वापसी की मांग मैनिफेस्टो के जरिए उठाई है। अपने चुनावी घोषणापत्र में पृथ्वी पथ को राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक सिद्धांत बताया है। इसमें सेक्युलरिज्म को खारिज करने और वैदिक सनातन धर्म पर आधारित हिंदू राष्ट्र बनाने की बात है।

पार्टी अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन ने शनिवार को काठमांडू में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में इस घोषणापत्र को पेश किया, जिसमें नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने, राजतंत्र की बहाली, प्रांतीय संरचना को समाप्त कर दो-स्तरीय शासन (केंद्र और स्थानीय स्तर) अपनाने, चुनावी सुधार और अच्छे शासन पर जोर दिया गया है।

द हिमालयन टाइम्स के अनुसार, आरपीपी ने आगामी 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए इस घोषणापत्र को तैयार किया है, जिसमें आर्थिक परिवर्तन के छह स्तंभों वाले मॉडल को नेपाल की समृद्धि का आधार बताया गया है।

पार्टी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, स्थानीय क्षेत्रों को स्वतंत्र बनाने और पृथ्वी पथ (जो पृथ्वीनारायण शाह के दिव्य उपदेश से प्रेरित है) को शासन की भावी दिशा के रूप में अपनाया है।

घोषणापत्र में राजनीतिक स्थिरता, सुशासन, आर्थिक सुधार और सामाजिक न्याय के माध्यम से समृद्धि को बढ़ावा देने पर फोकस है।

इसके अलावा, पूर्व-पश्चिम महेंद्र राजमार्ग को तीन वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और अगले 10 वर्षों को ऊर्जा उत्पादन का दशक घोषित करने का वादा किया गया है।

जीरो टॉलरेंस की नीति और अच्छे शासन के प्रस्ताव में हम कुचले जाएंगे, भ्रष्ट नहीं होंगे का आक्रामक नारा शामिल किया गया है। भ्रष्टाचार से लड़ने के इस वादे को अमल में लाने के लिए, पार्टी ने 1990 के बाद बड़े नेताओं और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच करने और गैर-कानूनी संपत्ति जब्त करने के लिए कानूनी व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है।

इसने जाति भेदभाव और छुआछूत समेत सभी तरह के धार्मिक भेदभाव को अपराध बनाने का प्रण भी दिखता है। पार्टी का दावा है कि उसका विजन नेपाल में सभी धार्मिक समुदायों के सम्मान की रक्षा करना है, ताकि धार्मिक समानता और आजादी पक्की हो सके।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND W VS AUS W: पहले टी-20 में भारत ने की खतरनाक गेंदबाजी, सिर्फ इतने रन बनाकर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया

IND W VS AUS W: भारतीय महिला टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सिडनी में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने महज 133 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई. कंगारू टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 133 रन पर ही सिमट गई. 

133 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया

सिडनी में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.

ओपनिंग करने आई बेथ मूनी 5 और जॉर्जिया वोल 18 रन बनाकर आउट हो गईं. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली जॉर्जिया वेरहेम ने 19 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. वहीं, फोबे लिटफील्ड ने 26 रन की पारी खेली. एलिस पैरी ने 20 और निकोला कैरी ने 12 रन बनाए. इस तरह कंगारू टीम 18 ओवर में 133 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई.

भारत ने की बेहतरीन गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने कमाल की गेंदबाजी की. अरुणधति रेड्डी ने अपने स्पेल में 4 ओवर फेंके, जिसमें 22 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. रेनुका सिंह ठाकुर और श्री चरनी ने भी 2-2 विकेट निकाले. क्रांति गौण और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया विमेंस: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया विमेंस: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: लड़कों से पहले लड़कियों ने पाकिस्तान को चटाई धूल, टीम इंडिया ने 61 गेंदों में किया काम तमाम

Continue reading on the app

  Sports

5 खिलाड़ी... जिनपर भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच में रहेगी सबकी नजर, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

5 Players IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में दोनों टीमों के ये पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और ईशान किशन होंगे वहीं पाकिस्तानी टीम में ओपनर साहिबजादा फरहान से लेकर बाबर आजम तक हैं. Sun, 15 Feb 2026 17:28:51 +0530

  Videos
See all

US-Iran तनाव: ट्रंप–खामेनेई संभावित मुलाकात, अमेरिका बढ़ा रहा सैन्य मौजूदगी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T12:11:02+00:00

'मंच बहुत समृद्ध है कविता सुनाता हूं...' Mohit Shaurya ने साहित्य Aaj Tak के मंच से सुनाई कविता #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T12:06:27+00:00

UP News: 'लंगर, भंडारे सड़क पर हो सकते हैं, पर नमाज़ नहीं'-मौलाना जर्जिस अंसारी । Kashi | Haridwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T12:11:14+00:00

'मोबाइल ने बदल दिए हैं जीवन के हालात...' कवयित्री Sonal Jain ने सुनाई कविता #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T12:06:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers