Responsive Scrollable Menu

उदयपुर के श्री अमरख महादेव मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता, दिल्लीवासियों के लिए मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थान में उदयपुर के अम्बेरी स्थित प्राचीन श्री अमरख महादेव मंदिर में महादेव की पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

Continue reading on the app

32 की उम्र तक परिपक्व हो पाता है दिमाग:दबाव से 18-34 साल के 33% युवा आत्मनिर्भर नहीं हो पाते; बच्चों के बॉस नहीं, दोस्त बनें पेरेंट्स

18 की उम्र में युवा बालिग हो जाता है, लेकिन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च बताती है कि इंसानी दिमाग की किशोर अवस्था 32 साल तक रहती है। यानी 18-25 की उम्र में परिपक्वता पूरी नहीं होती। यह समय बच्चों के लिए चुनौती और अवसर दोनों होता है। ब्रिटेन की साइकोथेरेपिस्ट जूलिया सैमुअल के अनुसार, आज के दौर में माता-पिता और बच्चों के बीच टकराव का सबसे बड़ा कारण यही है कि पेरेंट्स 18 के बाद भी बच्चों पर नियंत्रण बनाए रखना चाहते हैं। रिसर्च के मुताबिक ज्यादा दखल देने वाले पेरेंट्स के बच्चों में आत्मविश्वास की कमी होती है और वे अपनी पहचान नहीं बना पाते। महंगे रहन-सहन और बदलते करियर के कारण आज 18-34 साल के 33% युवा आत्मनिर्भर नहीं हो पाए हैं और माता-पिता के साथ रहने को मजबूर हैं। ऐसे में पेरेंट्स को बॉस के बजाय दोस्त की भूमिका निभानी चाहिए। रिश्ता: हर वक्त माता-पिता की निगरानी से घटता है बच्चों का आत्मविश्वास कई माता-पिता अक्सर ‘हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग’ (हर वक्त निगरानी) का शिकार हो जाते हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब बच्चा होस्टल से स्कूलिंग-कॉलेज कर वयस्क होकर घर लौटे, तो उससे घर के खर्चों, कामकाज और प्राइवेसी पर खुलकर बात करें। उन्हें किशोर के बजाय वयस्क की तरह ट्रीट करें। अगर आप उनके हर फैसले खुद लेंगे, तो वे कभी जिम्मेदार नहीं बन पाएंगे। याद रखें, एक मां या पिता का असली काम बच्चे को अपने ऊपर निर्भर बनाना नहीं, बल्कि उसे इस काबिल बनाना है कि वह खुद अपनी राह चुन सके। आपसी मतभेद होने पर बहस जीतने के बजाय उनके नजरिए को समझना रिश्ते को टूटने से बचाता है। आपसी समझ ही सुखी परिवार का असली राज रिश्तों में जरूरत से ज्यादा निर्भरता अक्सर गलत मानी जाती है, लेकिन एक्सपर्ट नेड्रा तवाब के अनुसार हर निर्भरता खराब नहीं होती। वे इसे ‘हेल्दी डिपेंडेंसी’ कहती हैं। तवाब का मानना है कि अकेले रहकर हम अपनी पसंद समझना या अपनी बात मजबूती से रखना जैसे गुण नहीं सीख सकते। ये अनुभव केवल रिश्तों के साथ ही मुमकिन हैं। उनके मुताबिक, हर रिश्ता गणित के 50-50 नियम पर नहीं चलता।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे हाई-वोल्टेज टी20 मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से बाहर निकलते नजर आए हैं।

बता दें कि यह मुकाबला टी20 विश्व कप के तहत आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा था। दूसरे पारी के दौरान, जब पाकिस्तान 176 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तभी कैमरों ने नकवी को स्टेडियम से बाहर जाते हुए कैद किया। मौजूद जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नवाज के 12वें ओवर में आउट होने के तुरंत बाद वह मैदान से रवाना हो गए। उस समय पाकिस्तान का स्कोर 77/5 था और टीम दबाव में दिख रही थी।

गौरतलब है कि नवाज का विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी पारी संभल नहीं सकी और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तानी  टीम को 61 रन से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज की।

मैच के दौरान प्रसारित तस्वीरों में नकवी वीवीआईपी बॉक्स में मौजूद दिखाई दिए थे। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह से औपचारिक मुलाकात के उद्देश्य से भी वहां पहुंचे थे, हालांकि दोनों को साथ में नहीं देखा गया। नकवी ने श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों से बातचीत जरूर की।

सोशल मीडिया पर उनकी जल्दबाजी में रवानगी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ प्रशंसकों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि वह हार से पहले ही निकल गए। बता दें कि नकवी हाल के महीनों में एशियाई क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जिम्मेदारी संभालने के बाद से भारत-पाक मुकाबलों को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे हैं। एशिया कप के दौरान ट्रॉफी प्रस्तुति को लेकर भी विवाद सामने आया था, जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी उनसे लेने में असहजता जताई थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ भारत-पाक मैच को लेकर हुई चर्चाओं में भी नकवी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऐसे में मैच के बीच में उनका स्टेडियम छोड़ना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

भारत की जीत के साथ जहां टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत हुई है, वहीं पाकिस्तान के लिए आगे की राह और चुनौतीपूर्ण होती दिख रही है।
Mon, 16 Feb 2026 23:10:42 +0530

  Videos
See all

UP Elections: 'गद्दी' पर सियासी गदर! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:04:32+00:00

Ye Khabar Aapne Dekhi: UP SIR पर CM Yogi Vs Akhilesh Yadav | Election 2027 | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:11:46+00:00

MP News: 1 दिन में 175 नसबंदी, MP सरकार पर सवाल!| Dhar | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:03:18+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ताइवान को लेकर चीन की बड़ी तैयारी ! | Xi Jinping | Nuclear Weapon #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:04:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers