Responsive Scrollable Menu

गुजरात में कनेक्टिविटी, पर्यटन और विकास को मिलेगी मजबूती, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेश को मिली नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात

गुजरात को एक और सौगात मिल गई है. रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में गुजरात मजबूत हो गया है. गुजरात में 16 फरवरी से नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है, जो अहमदाबाद के असरवा से उदयपुर सिटी को जोड़ेगी. ट्रेन नियमित रूप से 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी. ये गुजरात की छठी वंदे भारत ट्रेन होगी. इससे क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को नई स्पीड मिलेगी. 

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

भारतीय रेल की आधुनिक पहल के तहत शरू की गई ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. इसमें यात्रियों को स्वचालित दरवाजे, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, बायो-टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, स्लाइडिंग दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं मिलेंगी. ट्रेन में 8 कोच हैं, जिसमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है. इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव मिलेगा.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- बालिका पंचायत सशक्तिकरण ट्रेनिंग का गांधीनगर में आयोजन, गुजरात सरकार की पहल के तहत 55 बालिकाओं को सिखाई गई लीडरशिप क्वालिटी

ट्रेन का ऐसा रहेगा टाइम टेबल

इस ट्रेन की नियमित सेवा 18 फरवरी से शुरू होगी. ट्रेन संख्या 26964 असरवा से शाम 5:45 बजे हर दिन (मंगलवार को छोड़कर) रवाना होगी, जो रात में 10:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी. वहीं, 26963 उदयपुर से सुबह 6:10 बजे चलेगी, जो 10:25 बजे असरवा पहुंचेगी. दोनों ओर से हिमतनगर, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- अमूल एआई से डेयरी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नई पहल का उद्घाटन

विकास के लिए लगातार काम कर रही भूपेंद्र सरकार  

गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में केंद्र के साथ समन्वय करके बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी. नई वंदे भारत ट्रेन की मदद से गुजरात में विकास, निवेश और पर्यटन को और अधिक मजबूती मिलेगी.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश

Continue reading on the app

"गुस्सा छोड़ दो भाई", कुलदीप यादव के लिए 'बाबू भैया' बने कप्तान सूर्यकुमार यादव, IND vs PAK मैच में हार्दिक से हुई थी बहस

Suryakumar Yadav Kuldeep Yadav Reel: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ये 8वीं जीत है. वहीं इस मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो कप्तान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या से जुड़ा है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मैदान पर हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी तीखी बातचीत हुई थी. हाथ मिलाते समय कप्तान सूर्या गुस्से में कुलदीप से कुछ कहते दिखे. वहीं हार्दिक और कुलदीप भी तीखी बातचीत करते नजर आए. वहां मौजूद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव के साथ शेयर किया वीडियो

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच के एक दिन बाद 16 फरवरी की शाम एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सूर्या कुलदीप यादव के पास जाकर उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं. कुलदीप ने भी गले लगाया, लेकिन वहां से बिना बोले चले गए. इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'हेरा फेरी' का एक फेमस डॉयलग चल रहा है. सूर्या ने कैप्शन में लिखा, “गुस्सा छोड़ दो भाई.”

फैंस ने इसे दोनों के बीच अच्छी बॉन्ड‍िंग बताया. सूर्या ने भी इस रील्स के जरिए सभी अफवाहों को खत्म कर दिया. बता दें कि टीम इंडिया कोलंबो से भारत रवाना हो चुकी है. भारत अब अपना अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा.

कुलदीप यादव ने छोड़ा था शाहीन अफरीदी का कैच

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर शाहीन अफरीदी का आसान सा कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या गुस्से में नजर आए. मैच खत्म होने के बाद सूर्या टीम प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने के वक्त सूर्या ने कुलदीप को डांट लगाई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. अब सूर्या ने वीडियो शेयर किया है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे ने भरी हुंकार... ऑस्ट्रेलिया का गेम ओवर करने की खाई कसम, मैच से पहले गरजे सिकंदर

T20 World Cup 2026 Zimbabwe vs Ireland: टी-20 विश्व कप 2026 का पहला उलटफेर जिम्बाब्वे के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ हुआ था. अब ये उलटफेर कंगारुओं को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरी बार हार चुकी है. जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से करारी शिकस्त के बाद उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. Tue, 17 Feb 2026 00:54:52 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: नेता प्रतिपक्ष राहुल की संसद सदस्यता पर बड़ी खबर | Loksabha | Nishikant Dubey #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:30:11+00:00

Is Europe ready for Donald Trump's vision for the world? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:30:19+00:00

Pakistan News Live : पाकिस्तान से आई चौंकाने वाली खबर ! | Asim Munir | Breaking News |Shehbaz Sharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:12:53+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Modi का AI धमाका..कांग्रेस में राहुल के खिलाफ भयंकर बगावत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:35:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers