Responsive Scrollable Menu

मौजूदा समय के सबसे धाकड़ टी-20 बल्लेबाजों का नाम आया सामने, रोहित शर्मा नहीं लिस्ट में शामिल, जानें किन्हें मिली जगह

Top-5 Current Best T20 Batters In The World: टी-20 फॉर्मेट के आने के बाद से क्रिकेट की रफ्तार काफी तेज हो गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ दुनियाभर में तमाम लीगों में खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आते हैं. इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने मौजूदा समय के सबसे खतरनाक 5 टी-20 बल्लेबाजों को चुना है. तो आइए इस लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कार्तिक ने किन-किन खिलाड़ियों को चुना है...

कौन से 5 खिलाड़ियों को मिली जगह?

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मौजूदा समय के टी-20 क्रिकेट के 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाजों का चुनाव किया है. लिस्ट में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. कार्तिक ने जिन खिलाड़ियों को चुना है, उसमें विराट कोहली, हैरी ब्रूक, रजत पाटीदार, टिम डेविड और जोस बटलर का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट में अपने नाम का लोहा मनवाया है. 

विराट कोहली को क्यों किया शामिल?

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन, वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर रहे हैं. विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में आरसीबी को बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

विराट ने 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 165.84 की स्ट्राइक रेट और 56.25 के औसत से 675 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 72 चौके और 25 छक्के निकले. यही वजह है कि कार्तिक ने विराट को इस लिस्ट में शामिल किया है. कार्तिक ने विराट की सराहना करते हुए कहा, "विराट कोहली अब तक के सबसे महान T20 बल्लेबाज हैं."

रोहित शर्मा को क्यों नहीं किया शामिल?

अब सवाल उठता है कि जब दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को इस लिस्ट में शामिल किया है, तो रोहित शर्मा को क्यों नहीं किया... दरअसल, हिटमैन ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन, अब हिटमैन ने रोहित ने 9 मैचों की 9 पारियों में 157.22 की स्ट्राइक रेट और 35.37 के औसत से 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 21 छक्के लगाए. हिटमैन इस फॉर्मेट के एक खतरनाक बल्लेबाज हैं.

रजत पाटीदार ने मचाया है तहलका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बैक टू बैक 2 बार ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार टी-20 फॉर्मेट के एक खतरनाक बल्लेबाज हैं. रजत पाटीदार ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए कमाल की बल्लेबाजी की और खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 15 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में 192.69 की स्ट्राइक रेट और 41.75 के औसत से 501 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 42 छक्के और 30 चौके लगाए. 

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के युग का आगाज! आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अब फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आई गया है और इसने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. तो चलिए जानते हैं, फिल्म को लोग कैसे रिव्यू दे रहे हैं और इसके कलेक्शन के बारे में-

फिल्म को मिल रहे अच्छे रिव्यू

 नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी जेलर 2 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यही वजह है कि फिल्म को देखने के लिए पहले दिन सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स और दर्शक इसे मेगा ब्लॉकबस्टर  बता रहे हैं. फिल्म के एक्शन सीन,स्क्रीनप्ले की जमकर तारीफ हो रही है और लोगों को रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्टिंग भी पसंद ईई. दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कैमियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है.

जेलर 2 का ओपनिंग डे केलक्शन

फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं, यही वजह है कि इसने ओपनिंग डे में शानदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के पहले दिन (Jailer 2 Box Office Collection Day 1) 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है. इस फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल में 43.35 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद तेलुगु से 12.50 करोड़ कमाए. वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई 3.50 करोड़ रुपये रही है और कन्नड़ भाषा में इसने सबसे कम 35 लाख का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- Jailer 2 X Review: रजनीकांत की 'जेलर 2' को मेगा ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग, ऋतिक के कैमियो पर बजी सीटियां

धुरंधर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

वहीं, जेलर 2 विदेशो में भी कमाल कर रही है और इसने 55 करोड़ रुपए का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है. विदेशों में कमाई के मामले में 'जेलर 2' ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि 'जेलर 2' ने 55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

क्या है जेलर 2 की कहानी?

साल 2023 में आई ‘जेलर’ में मुथुवेल पांडियन अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से अपने पुराने खतरनाक अवतार यानी ‘टाइगर’ के रूप में लौटता है. वो भले ही रिटायर हो गया हो, लेकिन उसके अंदर का वो दम और लड़ने का अंदाज खत्म नहीं हुआ था. पहले पार्ट में वो एक बड़े मूर्ति तस्करी गिरोह से भिड़ता है और अपने परिवार को बचाता है और जेलर 2 की कहानी यहीं से आगे बढ़ती है. हालांकि इस बार टाइगदर के सामने सिर्फ एक अपराधी या छोटा गैंग नहीं होने वाला है. फिल्म में ‘Kalpaks Syndicate’ का जिक्र  है, जो पहले वाले नेटवर्क से भी बड़ा और ताकतवर है. 

जेलर 2 की स्टारकास्ट

फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा एस.जे. सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडू, मिथुन चक्रवर्ती, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना मेनन, मोहनलाल और जतिन सरना जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है. 

ये भी पढ़ें- Expaliner: 'Jailer 2' में क्यों अंडरकवर हुआ 'टाइगर'? रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर से समझें पूरा गेम

Continue reading on the app

  Sports

गेंदबाजी में रणनीतियां लागू नहीं कर पाए, चौथे T20I में हार पर बोले कप्तान Shreyas Iyer

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रही T20I सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। 15 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहाँ वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। मैच की शुरुआत विंडीज़ की बल्लेबाज़ी से हुई। शानदार फॉर्म में चल रहे शाई होप ने पारी की शुरुआत की और 102 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मेहमान टीम ने पहली पारी में कुल 247 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रनों पर ही सिमट गई। कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए, जिससे भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और अंततः मेज़बान टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की कमियों पर बात की। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अय्यर ने कहा, "सब कुछ गेंदबाजी से शुरू हुआ। मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही से लागू नहीं कर पाए। 250 रन का पीछा करते समय आपको एक खास रणनीति के साथ आगे बढ़ना होता है। मुझे हमारी चेज़िंग अप्रोच अच्छी लगी, लेकिन बदकिस्मती से हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर सके, और यहीं हम थोड़े पीछे रह गए।"

इस सवाल पर कि क्या शुरुआत में अभिषेक शर्मा के स्ट्राइक पर न होने से भारत की शुरुआत पर असर पड़ा, उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था। बात बस इतनी है कि उन्होंने अपनी योजनाओं को बहुत अच्छे से लागू किया, और विकेट का बर्ताव भी थोड़ा अलग था। गेंद थोड़ी उछल रही थी और उन्होंने फील्डिंग का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। इसलिए उन्हें पूरा श्रेय मिलना चाहिए; उनका काम एकदम सटीक था।

इसे भी पढ़ें: Shafali Verma बोलीं: Champions Trophy की तैयारी में टीम खेलेगी निडर और समझदारी भरा T20

यह ध्यान देने वाली बात है कि भारत और वेस्टइंडीज अब इस सीरीज के पांचवें और आखिरी T20I मैच की तैयारी कर रहे हैं। सीरीज 2-2 से बराबर है, इसलिए आने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, और यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।
 

Fri, 16 Oct 2026 12:19:00 +0530

  Videos
See all

Delhi News: 'कॉकरोचों' की नई साजिश? CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस सख्त | Tiranga March | Central Park #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T08:10:16+00:00

CJP Delhi Protest Update: LIVE डिबेट में ऐसा क्या हुआ कि एंकर से ही भिड़ गए कांग्रेस नेता? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T08:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers