Jailer 2 Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पहले दिन तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़
Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अब फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आई गया है और इसने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. तो चलिए जानते हैं, फिल्म को लोग कैसे रिव्यू दे रहे हैं और इसके कलेक्शन के बारे में-
फिल्म को मिल रहे अच्छे रिव्यू
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी जेलर 2 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यही वजह है कि फिल्म को देखने के लिए पहले दिन सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स और दर्शक इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. फिल्म के एक्शन सीन,स्क्रीनप्ले की जमकर तारीफ हो रही है और लोगों को रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्टिंग भी पसंद ईई. दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कैमियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है.
जेलर 2 का ओपनिंग डे केलक्शन
फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं, यही वजह है कि इसने ओपनिंग डे में शानदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के पहले दिन (Jailer 2 Box Office Collection Day 1) 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है. इस फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल में 43.35 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद तेलुगु से 12.50 करोड़ कमाए. वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई 3.50 करोड़ रुपये रही है और कन्नड़ भाषा में इसने सबसे कम 35 लाख का कलेक्शन किया.
#Jailer2 Awesome 1st half. The dark humor has worked big time. #YogiBabu comedy is peak. #Rajinikanth is on ????. #Anirudh BGM is so good. And the interval and the staging is perfect. Not even one boring scene. Fast screenplay. Looking forward to 2nd half ???? https://t.co/l6xKdkLi7B
— AllAboutMovies (@MoviesAbout12) October 15, 2026
ये भी पढ़ें- Jailer 2 X Review: रजनीकांत की 'जेलर 2' को मेगा ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग, ऋतिक के कैमियो पर बजी सीटियां
धुरंधर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
वहीं, जेलर 2 विदेशो में भी कमाल कर रही है और इसने 55 करोड़ रुपए का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है. विदेशों में कमाई के मामले में 'जेलर 2' ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि 'जेलर 2' ने 55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
क्या है जेलर 2 की कहानी?
साल 2023 में आई ‘जेलर’ में मुथुवेल पांडियन अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से अपने पुराने खतरनाक अवतार यानी ‘टाइगर’ के रूप में लौटता है. वो भले ही रिटायर हो गया हो, लेकिन उसके अंदर का वो दम और लड़ने का अंदाज खत्म नहीं हुआ था. पहले पार्ट में वो एक बड़े मूर्ति तस्करी गिरोह से भिड़ता है और अपने परिवार को बचाता है और जेलर 2 की कहानी यहीं से आगे बढ़ती है. हालांकि इस बार टाइगदर के सामने सिर्फ एक अपराधी या छोटा गैंग नहीं होने वाला है. फिल्म में ‘Kalpaks Syndicate’ का जिक्र है, जो पहले वाले नेटवर्क से भी बड़ा और ताकतवर है.
जेलर 2 की स्टारकास्ट
फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा एस.जे. सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडू, मिथुन चक्रवर्ती, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना मेनन, मोहनलाल और जतिन सरना जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है.
ये भी पढ़ें- Expaliner: 'Jailer 2' में क्यों अंडरकवर हुआ 'टाइगर'? रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर से समझें पूरा गेम
मां दुर्गा के छठे स्वरूप से जुड़ा है ये औषधीय पौधा, सेहत के लिए है वरदान
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और ओज की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ आयुर्वेद में भी इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। आयुर्वेद ग्रंथ मार्कंडेय पुराण के अनुसार, देवी दुर्गा के नौ रूपों का संबंध नौ दिव्य औषधियों से है। इसी क्रम में छठे दिन की अधिष्ठात्री देवी मां कात्यायनी का संबंध पोई नामक औषधीय पौधे से जोड़ा जाता है, जिसे संस्कृत में उपोदिका कहा जाता है।
पोई एक अत्यंत उपयोगी, वाजीकारक और त्रिदोषनाशक जड़ी-बूटी है। यह सिर्फ एक साग नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए वरदान है। यह स्वाद में मधुर, तासीर में शीतल, चिकनी, भारी, कफ और पित्त का नाश करने वाली, बल और वर्ण को बढ़ाने वाली तथा रुचि उत्पन्न करने वाली होती है।
पोई की तासीर अत्यंत शीतल होती है। यह शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करती है। हाथ-पैरों में होने वाली जलन, पित्त विकार और एसिडिटी यानी अम्लपित्त की समस्या में यह बेहद लाभकारी है। यह पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाती है।
इसकी पत्तियों में प्राकृतिक चिकनाई और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह आंतों की सफाई करती है और पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने में मददगार है। इसके सेवन से पेट के अल्सर में भी आराम मिलता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, पोई का सेवन मस्तिष्क की नसों को शांत करता है। यह तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। जिन लोगों को नींद न आने की शिकायत है, उनके लिए यह एक प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करती है।
पोई में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और फोलेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाती है और एनीमिया यानी रक्तहीनता को दूर करती है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
मां कात्यायनी ओज और सौंदर्य की प्रतीक हैं। पोई का सेवन रक्त को शुद्ध करता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। यह कील-मुहांसे, दाद-खुजली और अन्य त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने में भी सहायक है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









