Responsive Scrollable Menu

Bihar News: मां-पिता की फटकार के बाद पांच सहेलियों ने एक साथ जहर खाया, चार की मौत

बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है. यहां पर एक साथ पांच सहेलियों ने जहर खा लिया. इसके कारण चार की मौत हो गई. इस घटना में एक ही लड़की जिंदा बच पाई. उसने बताया कि घर वालों ने डांटा था, इससे नाराज होकर सबने एक साथ जहर खाने का फैसला ले लिया. घटना 29 जनवरी की है. परिजनों ने लड़कियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. 

लोगों की तबीयत खराब होने लगी

एकमात्र जिंदा बची लड़की ने जानकारी दी कि 29 जनवरी की शाम को पांचों एक साथ गांव से दूर तलाब के पास गईं थीं. यहां पर दोस्तों के साथ पक्षी मारने वाली जहरीली दवा को खा लिया. इसके बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी. इनमें से 4 सहेलियों की मौके पर ही मौत हो गई. लड़की ने बताया कि उसने दवा थूक दी, इसलिए वह बच गई. सहेलियों की मौत के बाद वह काफी डर गई. ऐसे में वह भागकर घर आ गई.

सहेलियों को आखों के सामने बेहोश होते देखा

ये घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर मोती बिगहा के गांव के पास की है. चारों लड़कियों का अंतिम संस्कार गांव वालों ने एक साथ कर दिया गया है. जिंदा बची लड़की ने बताया कि पांचों सहेलियों ने उस दिन एक साथ जहरीली दवा खा ली थी. लेकिन उसने थूक दिया. इसकी वजह से उसकी जान बच गई. उसने अपनी सहेलियों को अपनी आंखों के सामने बेहोश होते देखा. वह डर के कारण वहां से भाग गई. घर पर पहुंचते ही घर वालों उसे नीम के पत्तों का घोल पिलाया. इसके बाद उसे उल्टियां होने लगी. इससे तबीयत में सुधार हुआ. 

जहर खाने की वजह क्या रही?

मरने वाली लड़की के पिता ने जानकारी दी कि वह महाराष्ट्र में मजदूरी किया करते हैं. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव पहुंचे. अब तक उन्हें इसके पीछे की वजह समझ में नहीं आई. प्रेम प्रसंग से जुड़े सवाल पर कहा कि 'सभी लड़कियां 12 से 15 साल की उम्र की थीं. इतनी छोटी सी उम्र में किसी से प्यार कैसे कर सकती हैं?'

पांचों सहेलियों ने एक साथ जान देने का फैसला लिया 

हालांकि, पुलिस की अब की जांच में सामने आया कि सरस्वती पूजा की शाम सभी सहेलियां कुछ लड़कों के साथ घूम रहीं थी. जब माता-पिता ने देखा तो उन्होंने बच्चियों को जमकर फटकार लगाई. इस बात से नाराज होकर पांचों सहेलियों ने एक साथ जान देने का निर्णय लिया.

ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान

Continue reading on the app

रश्मिका-विजय ने रिजेक्ट किया नेटफ्लिक्स का ऑफर? 60 करोड़ की रकम को चुटकी में ठुकरा दिया

Vijay-Rashmika Reject Netflix Offer: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी महीने 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि दोनों ने करोड़ों का  नेटफ्लिक्स ऑफर ठुकरा दिया है. चलिए जानते हैं.

नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया?

तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ओटीटी  प्लेटफॉर्म  Netflix ने विजय और रश्मिका की शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए उन्हें करीब 60 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था. लेकिन  कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और वो अपनी शादी को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सेलिब्रिटी वेडिंग फुटेज से जुड़े पुराने कानूनी विवादों को देखते हुए कपल काफी सतर्क है.

कब और कहां होगी शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी करने जा रहे हैं. दोनों उदयपुर के एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल वेडिंग करने की तैयारी में हैं.  यह शादी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. विजय के करीबी दोस्तों में डायरेक्टर संदीप वांगा समेत कुछ चुनिंदा एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को इंवाइट किया जा सकता है. वहीं, शादी के बाद दोनों हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन देंगे.

ये भी पढ़ें- इस दिन उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? यहां होगा वेडिंग रिसेप्शन

Continue reading on the app

  Sports

हर-हर महादेव! महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि का पर्व हर साल भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और विश्वास का बड़ा उत्सव लेकर आता है। जैसे ही यह दिन नजदीक आता है, मंदिरों में घंटियों की आवाज, हर-हर महादेव के जयकारे और भक्ति का माहौल मन को अलग ही शांति देता है। लोग व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और परिवार के … Sat, 14 Feb 2026 15:09:56 GMT

  Videos
See all

Rahul Gandhi पर बरसे Amit Shah, बोले रोज झूठ बोलते हैं राहुल | India US Trade Deal | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:38:41+00:00

Big Exclusive LIVE: समंदर में टकराए अमेरिकी जहाज! ट्रंप का बड़ा एक्शन शुरू..! | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:43:16+00:00

पोस्टर पर कमल रंगते अमित शाह, वीडियो वायरल | #amitshah | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:37:15+00:00

लड्डू खिलाकर मारने वाला तांत्रिक बाबा तो बहुत खतरनाक निकला! Delhi News | Peeragarhi Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:42:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers