Responsive Scrollable Menu

रश्मिका-विजय ने रिजेक्ट किया नेटफ्लिक्स का ऑफर? 60 करोड़ की रकम को चुटकी में ठुकरा दिया

Vijay-Rashmika Reject Netflix Offer: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी महीने 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि दोनों ने करोड़ों का  नेटफ्लिक्स ऑफर ठुकरा दिया है. चलिए जानते हैं.

नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया?

तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ओटीटी  प्लेटफॉर्म  Netflix ने विजय और रश्मिका की शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए उन्हें करीब 60 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था. लेकिन  कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और वो अपनी शादी को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सेलिब्रिटी वेडिंग फुटेज से जुड़े पुराने कानूनी विवादों को देखते हुए कपल काफी सतर्क है.

कब और कहां होगी शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी करने जा रहे हैं. दोनों उदयपुर के एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल वेडिंग करने की तैयारी में हैं.  यह शादी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. विजय के करीबी दोस्तों में डायरेक्टर संदीप वांगा समेत कुछ चुनिंदा एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को इंवाइट किया जा सकता है. वहीं, शादी के बाद दोनों हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन देंगे.

ये भी पढ़ें- इस दिन उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? यहां होगा वेडिंग रिसेप्शन

Continue reading on the app

Maharashtra: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार क्षतिग्रस्त, 4 लोग घायल

Maharashtra: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हुआ. जहां एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया. जिसकी चपेट में ऑटो रिक्शा और एक कार आ गई. जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जबका हादसे में चार लोग घायल हुए हैं.

कब और कहां हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना दोपहर करीब 12.20 बजे मिली. इस हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने की खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गई. उसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया.

फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है और घटनास्थल से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है. एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि निर्माण कार्य के दौरान तय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

Continue reading on the app

  Sports

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- मामलों में जांच लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। आम लोगों की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने पाया कि कई मामलों में जांच के दौरान जानबूझकर गलत रिपोर्ट तैयार की गई है। सीएम योगी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे … Sat, 14 Feb 2026 17:10:54 GMT

  Videos
See all

UP Vidhan Sabha में CM Yogi Adityanath को ऐसे हंसते हुए कभी नहीं देखा होगा?, सदन में SP की ली मौज #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T11:45:42+00:00

Noida Murder Mystery: नोएडा गोली कांड में सबसे बड़ी कड़ी हाथ लगी । Love & War। R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T11:40:01+00:00

Bangladesh News: हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा जारी! फिर बेरहमी से हुई एक और हत्या। #shorts #bangladesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T11:44:10+00:00

Mumbai Metro Pillar Collapse LIVE: मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से कई वाहन चपेट में आए #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T11:38:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers