कम लागत में कमाई का नया मौका! धान-गेहूं समेत यूपी के किसान उगाएं 'चिया सीड्स', जानें क्या है फायदे और खेती का पूरा तरीका
यूपी के किसानों के लिए चिया सीड्स की खेती एक नया और फायदेमंद विकल्प है. जानें खेती की पूरी जानकारी, लागत, कमाई और फायदे.
The post कम लागत में कमाई का नया मौका! धान-गेहूं समेत यूपी के किसान उगाएं 'चिया सीड्स', जानें क्या है फायदे और खेती का पूरा तरीका appeared first on Prabhat Khabar.
Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब एक किशोर ने ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कोशिश की तब वह और उनका परिवार मंदिर में मौजूद थे। कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि नस्लीय सोच में विश्वास रखने वाले एक व्यक्ति ने ऑरोरा स्थित उस हिंदू मंदिर में भारतीय मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की, जहां मेरा परिवार पूजा करने जाता है। पिछले रविवार को जब हमले की कोशिश की गई, तब मैं और मेरा परिवार वहां मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का खतरा दर्शाता है कि भारत के खिलाफ घृणा और नस्लीय सोच कितनी खतरनाक हो गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘इन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए हमें निर्दोष लोगों के मारे जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।’’ बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश की जांच के बाद अधिकारियों ने पैलेटाइन निवासी 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है। कृष्णमूर्ति ने कहा कि इतने सारे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालने वाली घृणा का मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी को बिना किसी डर के जीने और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है तथा “हमें हर तरह की नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।’’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







