Responsive Scrollable Menu

Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब एक किशोर ने ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कोशिश की तब वह और उनका परिवार मंदिर में मौजूद थे। कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि नस्लीय सोच में विश्वास रखने वाले एक व्यक्ति ने ऑरोरा स्थित उस हिंदू मंदिर में भारतीय मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की, जहां मेरा परिवार पूजा करने जाता है। पिछले रविवार को जब हमले की कोशिश की गई, तब मैं और मेरा परिवार वहां मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का खतरा दर्शाता है कि भारत के खिलाफ घृणा और नस्लीय सोच कितनी खतरनाक हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए हमें निर्दोष लोगों के मारे जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।’’ बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश की जांच के बाद अधिकारियों ने पैलेटाइन निवासी 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है। कृष्णमूर्ति ने कहा कि इतने सारे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालने वाली घृणा का मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी को बिना किसी डर के जीने और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है तथा “हमें हर तरह की नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।’’

Continue reading on the app

IND vs WI 5th T20I: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का आखिरी टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

Free Mein Kaha Dekhe IND vs WI Ka Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर खड़ा है. ऐसे में जो भी टीम यह मैच जीतेगी वे सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. जानें मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां देख सकेंगे.

The post IND vs WI 5th T20I: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का आखिरी टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: फ्री में कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

IND-W vs ZIM-W: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा. पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी मंधाना करती दिखेंगी. जानें आप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां-कहां देख पाएंगे.

The post IND-W vs ZIM-W 1st T20I: फ्री में कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 16 Oct 2026 01:30:02

  Videos
See all

CJP Protest Breaking News LIVE: तिरंगा मार्च पर बड़ी खबर | Connaught Place | Dipke | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:47:22+00:00

Jamshedpur Fire: सब्जी मंडी में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:37:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers