प्यार का हफ्ता बना प्रॉफिट का मौसम, क्विक डिलीवरी ऐप्स पर आई ऑर्डर्स की सुनामी
जुदाई का वो कालजयी गीत, सुनकर आज भी भर आती हैं आंखें, इस 1 गाने ने पलट दी थी फिल्म की पूरी कहानी
नई दिल्ली. फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (2001) का गाना 'मुसाफिर जाने वाले' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बिछड़ने के दर्द की एक मुकम्मल दास्तां है. सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) पर फिल्माया गया यह गाना उस वक्त आता है, जब सकीना भारी मन से अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान जा रही होती है. इस गाने की रूह इसके बोलों में बसी है, जिसे आनंद बख्शी ने लिखा है. उदित नारायण और प्रीति उत्तम की मखमली आवाज ने जुदाई की उस तड़प को जीवंत कर दिया है. संगीतकार उत्तम सिंह ने लोक संगीत का ऐसा स्पर्श दिया कि यह सीधे दिल को छू जाता है. सनी देओल की खामोश बेबसी और अमीषा पटेल की नम आंखें दर्शकों को भावुक कर देती हैं. फिल्म की कहानी में यह मोड़ बेहद अहम है, क्योंकि यहीं से तारा सिंह के उस संघर्ष की शुरुआत होती है जो उसे सीमा पार ले जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)



