Responsive Scrollable Menu

प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणी पर भड़की AAP, कहा-कांग्रेस नेतृत्व बिना शर्त मांगे माफी

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने शुक्रवार को कांग्रेसी नेता और विपक्ष के नेता प्रताप  सिंह बाजवा की ओर से पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ की गई शर्मनाक, जातिवादी और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में पूरे राज्य में जोरदार प्रदर्शन किए. पार्टी ने कहा कि यह सिर्फ एक मंत्री का ही नहीं, बल्कि समूचे दलित समुदाय और अपनी रोजी-रोटी इज्जत से कमाने वाले मेहनतकश लोगों और मजदूरों का अपमान है.

मेहनतकश लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

इन प्रदर्शनों में 'आप' नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने "दलित-विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद" और "बाजवा मुर्दाबाद" के नारे लगाए. इस दौरान मांग की कि बाजवा और कांग्रेस की अगुवाई वाला  दलित समुदाय और सभी मेहनतकश लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे.

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया कि कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार दोबारा पंजाब के लोगों के सामने बेनकाब हो चुकी है. पन्नू ने चेताया कि पार्टी राज्य में किसी को भी दलितों को नीचा दिखाने या श्रमिक वर्ग के लोगों की इज्जत को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं देगी.

अपमानित करने के पुराने इतिहास को साफ दर्शाती है

बलतेज पन्नू ने कहा कि बाजवा की भाषा कांग्रेस पार्टी की दलितों के प्रति गहरी नफरत और हाशिए पर पड़े समुदायों को राजनीतिक अहंकार के कारण अपमानित करने के पुराने इतिहास को साफ दर्शाती है. उन्होंने कहा कि जहां 'आप' शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण में विश्वास रखती है, वहीं बाजवा जैसे कांग्रेसी नेता अभी भी उसी सामंती और जातिवादी मानसिकता में फंसे हुए हैं जिसे पंजाब बार-बार नकार चुका है.

 

 

बलतेज पन्नू ने कहा कि बाजवा की टिप्पणी पंजाब के उन मेहनतकश लोगों का भी सीधा अपमान है, खासकर बैंड-बाजा बजाने वाले कलाकारों, दिहाड़ीदार मजदूरों और अन्य कलाकारों का, जो शादियों, धार्मिक समारोहों और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अथक मेहनत करते हैं. 

पन्नू ने कांग्रेस हाईकमान को चुनौती दी

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस हाईकमान को चुनौती दी कि वे स्पष्ट करें कि क्या प्रताप बाजवा की जातिवादी भाषा पार्टी की आधिकारिक सोच है? क्या कांग्रेस बाजवा की अपमानजनक टिप्पणियों के साथ खड़ी है? क्या कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से उनकी निंदा करेंगे, या वे फिर से चुप रहेंगे, जैसा कि वे हमेशा दलितों पर हमले या अपमान के समय करते आए हैं? बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस की चुप्पी ही साबित करती है कि बाजवा का बयान निजी गलती नहीं थी, बल्कि कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा और मानसिकता है.

पूरे पंजाब में प्रदर्शन किए गए, जिनमें मलेरकोटला और रोपड़ में हुए बड़े प्रदर्शन शामिल हैं. यहां बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और बैंड-बाजा कलाकारों ने 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बाजवा और कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी सोच की कड़ी निंदा की.

बाजवा के खिलाफ आवाज बुलंद की

होशियारपुर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर, अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और एस.ए.एस. नगर समेत पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन हुए. 'आप' के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ आवाज बुलंद की.

बलतेज पन्नू ने स्पष्ट किया कि पंजाब बराबरी की धरती है, जो गुरु साहिबान की शिक्षाओं और बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की विचारधारा पर चलता है. पंजाब के लोग दलितों और मेहनतकश समुदायों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. पन्नू ने कहा कि जब तक बाजवा और कांग्रेस नेतृत्व बिना शर्त माफी नहीं मांगता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

Continue reading on the app

USA vs NED: नीदरलैंड को अमेरिका ने 93 रनों से दी मात, हरमीत ने 4 और शल्कविक ने 3 बल्लेबाजों का किया शिकार

USA vs NED: यूएसए ने नीदरलैंड्स को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मैच में 93 रनों से हरा दिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. नीदरलैंड की टीम जीत के लिए मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई और 93 रनों से मुकाबला हार गई. 

नीदरलैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

इस मैच में नीदरलैंड की ओर से 197 रनों का पीछा करने के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड आए. लेविट 3 और ओ'डॉड 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद एक के बाद एक टीम के लगातार विकेट गिरते रहे. नीदरलैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज 25 रनों से अधिक रन नहीं बना पाया. 

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बास डी लीडे ने बनाए. उन्होंने 17 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 23 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 बॉल में 2 चौके के साथ 20 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के चलते टीम को हार मिली. 

हरमीत सिंह ने चटकाए 4 विकेट

यूएसए के लिए हरमीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. हरमीत ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए. हरमीत के अलावा शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद मोहसिन को 2 और नोस्तुश केंजीगे को 1 विकेट हासिल हुआ. 

यूएसए के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए रन

इससे पहले यूएसए के लिए कप्तान मोनंक पटेल ने 36 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सैतेजा मुक्कमल्ला ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 51 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 79 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए शुभम रंजने ने 23 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. 

ये भी पढ़ें : USA vs NED: अमेरिका ने नीदरलैंड को जीत के लिए 197 का लक्ष्य, सैतेजा मुक्कमल्ला और शुभम रंजने ने मचाया धमाल

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK T20 World Cup: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच समय पर शुरू हो पाएगा? जानिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच से पहले मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट जान लीजिए। Fri, 13 Feb 2026 23:50:22 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy: देशभक्ति से बड़ा है मौलाना का मजहब? | PM Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:31:14+00:00

Supreme Court को सीधी चुनौती है Murshidabad में Babri Masjid : Nupur Sharma | Virat Hindu Sammelan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:32:42+00:00

UP Politics: 'हमारा Fact झूठ और आपका फैक्ट सच', Sudhanshu Trivedi से बोले Rajkumar Bhati #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:36:00+00:00

CM Yogi On Avimukteshwaranand: शंकराचार्य को सीएम योगी की नसीहत! | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:31:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers