Responsive Scrollable Menu

17 October International Updates: आज दुनिया में क्या हुआ? किस खबर ने बढ़ाई टेंशन, कहां भड़की नई जंग

दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है, जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के अभेद्य भूमिगत परमाणु ठिकाने 'पिकक्स माउंटेन' को दुनिया के सबसे विध्वंसक गैर-परमाणु हथियार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' (MOAB) से नेस्तनाबूद करने के संकेत देकर तीसरे विश्व युद्ध की आहट तेज कर दी है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को धता बताते हुए ईरान द्वारा म्यांमार समेत अन्य देशों को एलपीजी और जेट ईंधन के गुप्त निर्यात का सनसनीखेज खेल बेनकाब हुआ है; इसी बीच यूरोप के आसमान में नाटो ने 17 देशों के लड़ाकू विमानों और हजारों सैनिकों के साथ शीत युद्ध के बाद का सबसे खौफनाक और विशाल परमाणु युद्धाभ्यास 'स्टेडफास्ट नून' शुरू कर दिया है, जबकि दूसरी ओर कूटनीतिक पैंतरेबाजी दिखाते हुए ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला देकर रूस पर नए कड़े प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर फिलहाल रोक लगाकर वैश्विक राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। तो आज इन सभी खबरों को समझिए।

ईरान के परमाणु ठिकानों अमेरिका का नया अल्टीमेटम


ट्रंप ने पिकक्स माउंटेन और एमओएबी यानी कि मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स के इस्तेमाल के संकेत दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यदि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश जारी रखता है तो अमेरिका को उसके सबसे सुरक्षित और जमीन के नीचे ग्रेनाइट की परतों में दबे परमाणु ठिकाने पिकक्स माउंटेन पर सीधे हमला करना होगा। हालांकि ट्रंप ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात से इंकार जरूर किया है। लेकिन उन्होंने इस बात से कोई इंकार नहीं किया कि अमेरिका अपनी सबसे घातक पारंपरिक हथियार जीबीयू43 बी यानी कि मदर ऑफ ऑल बोम्स का इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस टकराव में यह बयान अब तक का सबसे आक्रामक रणनीतिक संकेत है। 8 टन विस्फोटक क्षमता वाले मुआब बम का संभावित इस्तेमाल यह साबित करता है कि वाशिंगटन ईरान के अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटीज को जड़ से उखाड़ने फेंकने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इससे मध्य पूर्व में एक नए और बड़े खतरनाक सैन्य टकराव का फिर से खतरा बन रहा है।  

इसे भी पढ़ें: Ukraine में Starlink एक्सेस रुकने पर बोले Donald Trump, Elon Musk जिम्मेदार नहीं
क्या अमेरिकी नाकेबंदी फेल हो चुकी है?


ईरान के ने ओमान और म्यांमार के रास्ते एलपीजी और जेट ईंधन का गुप्त निर्यात शुरू कर दिया है। तो क्या खबर है? शिपिंग इंटेलिजेंस और मेरिटाइम सिक्योरिटी डाटा खुलासा हुआ है इन सबके जरिए कि अमेरिकी सेना की आयरन क्लॉड नौसेसिक नाकेबंदी के बावजूद ईरान ने जुलाई के बाद से ओमान के पास गुप्त रूप से जहाज से जहाज शिप टू शिप ट्रांसफर के जरिए एलपीजी और जेट इंजन के बड़े खेप बाहर भेजने में कामयाबी हासिल की है। अमेरिकी एडवोक्रेसी ग्रुप यूएएआई और सन मैक्स के मुताबिक कम से कम आठ ईरानी गैस टैंकर और एक जेट ईंधन ले जाने वाला टैंकर म्यांमार तक पहुंचने में कामयाब रहा है। तो इसका मतलब क्या होता है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड भले ही नाकेबंदी को पूरी तरह से सफल बता रही हो लेकिन ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाकर इस तरह गुप्त रूप से ऊर्जा उत्पादों का निर्यात करना दर्शाता है कि तेहरान आर्थिक तौर पर भी घुटने टेकने से लगातार बच रहा है और अमेरिका की जो नाकेबंदी है वो फेल हो रही है। यह अमेरिकी नौसेना के लिए एक बड़ा सामरिक झटका है। जो आयरन वॉल खड़ा करने की बात कही थी कि हमने खड़ा कर दिया है और ईरान का आर्थिक रूप से गला घोट देंगे वो बेकार साबित हो रही है। नाकाम साबित हो रहे हैं।

यूरोप के आसमान में क्या चल रहा है? 


न्यूक्लियर वॉर की आहट नाटो ने अब तक का सबसे बड़ा परमाणु अभ्यास स्टेट फास्ट नून शुरू कर दिया है। 13 से 23 अक्टूबर तक 2026 अभी चल रहा है और 13 से 23 अक्टूबर के बीच यूरोप के आसमान में शीत युद्ध के बाद का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसको लेकर के पुतिन का डर भी बताया जा रहा है कि क्या पुतिन के परमाणु चुनौती के बाद अब नाटो इस कदर डर उठा है कि न्यूक्लियर वॉर की प्रैक्टिस में जुट गया है। नाटो ने इटली, जर्मनी, फ़िनलैंड, स्वीडन समेत 17 देशों के फाइटर जेट्स जिनमें F35 टोनाडो भी शामिल हैं और हजारों सैनिकों को मैदान में उतार दिया है और अपना वार्षिक परमाणु युद्धाभ्यास, स्टेट फास्ट नून आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। इस ड्रिल का मकसद अमेरिकी परमाणु हथियारों को यूरोपीय एयरबेस से उठाकर दुश्मन पर दागने की तैयारियों को परखने का है। अब इसके पीछे की बात क्या है? रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने बाल्टिक और कैलिनी ग्राद क्षेत्र को लेकर के जो लगातार चेतावनी जारी की है। नाटो का यह विशाल युद्धाभ्यास उसके डर का नतीजा बताया जा रहा है कि कहीं किसी भी तरह से रूसी हमले हो गए तो उससे निपटने के लिए कैसे नाटो तैयार रहे। अपने आप को तैयार करें। न्यूक्लियर प्रिपयर्डनेस के मोड में नाटो आता नजर आ रहा है। हाइब्रिड वॉर के इस दौर में यह परमाणु खेल वैश्विक तनाव को और ज्यादा भड़काता नजर आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत पर 100% टैरिफ लागू होने से ठीक एक दिन पहले Donald Trump का बड़ा यू-टर्न! रूस से तेल पर लगे प्रतिबंध और शुल्क हटाए
ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोक दिया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को इस फैसले से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए और कहा कि यह कदम अमेरिका के हित में है। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था। इन देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल (लिंडसे ग्राहम एक्ट) पर 18 सितंबर 2026 को साइन किए थे। 16 सितंबर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने इसे 262-159 वोटों से मंजूरी दी थी। कानून पर साइन करने के बाद ट्रम्प को प्रतिबंध लगाने का फैसला 30 दिन के अंदर करना था। हालांकि, ट्रम्प ने इससे पहले ही प्रतिबंधों और टैरिफ पर छूट दे दी।

Continue reading on the app

शिवपुरी में सगाई समारोह के दौरान बवाल, बदमाशों ने परिजनों और रिश्तेदारों पर बरसाईं लाठियां

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में आने वाले समोहा गांव में सगाई समारोह के दौरान विवाद और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुराने रंजिश को लेकर यह वाद विवाद किया गया है। इस मामले में कई लोगों को चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति जो परिवार का दामाद है। उसे रास्ते में रोक कर पीटा। इसके बाद वह घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। आप नहीं नहीं रुके उन्होंने परिवार का सदस्य और मौजूद रिश्तेदारों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पहले रास्ते में हुई मारपीट

इस मामले में पीड़ित कमल सिंह जाटव ने पुलिस को जानकारी दी है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उनके भतीजे रविंद्र जाटव का सगाई समारोह था। टेंट लग गया था घर में सारे मेहमान भी मौजूद थे। इसी दौरान उनका दामाद दवाई लेने के लिए बाहर निकला था। तभी बाबा की बावड़ी के पास निर्भय गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, बंटी गुर्जर, छोटू गुर्जर ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की। इस घटना में इसे कई जगह चोट आई है।

घर पर किया हमला

अनिल ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी घर पर फोन करके दी। लेकिन इसके
बाद मामले ने और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया। मारपीट करने वाले लोग कुछ देर बाद कमल सिंह के घर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब विरोध किया तो बदमाशों ने परिजनों और रिश्तेदारों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दी।

कई लोगों को आई चोट

इस मारपीट में कमल सिंह और मंगल जाटव को सिर में चोट लगी है। इसके अलावा रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को चोट आने का आरोप शिकायत में लगाया गया है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली।

Continue reading on the app

  Sports

1425 दिन का इंतजार खत्म! चिन्नास्वामी में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार, RCB नहीं इस बार सीने पर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में स्पेशल एंट्री हुई है. भुवनेश्वर को करीब चार बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन अचानक उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. भुवी 1425 दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. Sat, 17 Oct 2026 12:51:44 +0530

  Videos
See all

जयपुर में 28 हस्तियों का सम्मान, भूपेंद्र शर्मा को मिला ‘ढूंढाड़ गौरव सम्मान’ | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:11:18+00:00

Breaking News Live : CJP को लेकर दिल्ली में फिर बड़ा एक्शन, प्रदर्शन पर आया नया अपडेट ! | CJP | ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:07:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers