IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11, ये 3 बदलाव तय, अर्शदीप सिंह की जगह लेगा 36 साल का गेंदबाज
IND VS WI: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मैच आज खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जिसमें दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. टीम इंडिया में एक फोर्स चेंज होने वाला है, क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले मैच में लगी चोट के कारण पांचवें मैच से बाहर हो गए हैं. तो आइए जानते हैं कि पांचवें और सीरीज निर्णायक मैच में भारत की प्लेइंग-11 में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं?
अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच की प्लेइंग-11 में हर हाल में बदलाव करना होगा. क्योंकि टीम से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल होने के बाद बाहर हो गए हैं. अर्शदीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग-11 में एंट्री मार सकते हैं.
दरअसल, इस समय इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 स्क्वाड में सिर्फ 2 गेंदबाज ही मौजदू है. इसमें प्रिंस यादव और मयंक यादव का नाम शामिल है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 3 तेज गेंदबाजों को चुना गया था, जिसमें एक अर्शदीप सिंह बाहर हो चुके हैं. अब उनकी जगह पर तीसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आए हैं.
???? News ????
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU#INDvWI | @mflone_
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कम से कम टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों और 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ तो उतरना चाहेगी. ऐसे में सिर्फ एक ही गेंदबाज बचेगा जो टीम इंडिया के लिए खेल सकता है और वो हैं भुवनेश्वर कुमार. अगर कप्तान अय्यर और कोच गंभीर उनको प्लेइंग-11 में मौका देते हैं तो, 3 साल 11 महीने यानी की 1426 दिन बाद उनकी क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के लिए वापसी होगी.
कुलदीप यादव की भी प्लेइंग-11 में होगी वापसी
वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था, लेकिन फिर उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया था. मगर, अब पांचवें और निर्णायक मैच में कुलदीप की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है. जी हां, टीम मैनेजमेंट बॉलिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकता है. कुलदीप यादव को मौका देकर भारत अपनी स्पिन गेंदबाजी को धार देने की कोशिश कर सकता है. उनकी विकेट लेने की क्षमता वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के लिए चुनौती बन सकती है. भारत को पहले गेंदबाजी मिलने पर उन्हें मयंक या प्रिंस यादव की जगह खिलाए जाने की संभावना है.
???????????? ???????????????? ????????????????, ????????????????????! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 17, 2026
The series is locked at 2-2. Now, it's time to turn the belief into a series-winning finish. ????#INDvWI | 5th T20I ???? SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/Z7Q1LHYqgL
नमन धिर की जगह शिवम दुबे को मिल सकता है मौका
इसके अलावा एक और बदलाव होने की संभावना है. नमन धीर की जगह शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है. हालांकि, अंतिम फैसला पिच और टीम कॉम्बिनेशन के आधार पर होगा. नमन ने इस सीरीज के सभी 4 मैच खेले हैं और 5 विकेट चटकाए हैं. वहीं, शिवम दुबे को शुरुआती 2 टी-20 मैच की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था, लेकिन फिर उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया.
पांचवें T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव/कुलदीप यादव, प्रिंस यादव।
ये भी पढ़ें: फैंस की बढ़ी टेंशन! बारिश में धुल सकता है पांचवां टी-20, यहां जानिए बेंगलुरु का लेटेस्ट वेदर फॉरकास्ट
UN की रिपोर्ट पर भारत का पलटवार, युवाओं के खिलाफ आरोपों को बताया बेबुनियाद
India in UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिवेदक जीना रोमेरो की उस रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें भारतीय युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक न्याय जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण कथित तौर पर उत्पीड़न, बदले की कार्रवाई और सामाजिक भेदभाव का सामना करने की बात कही गई है. भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए रिपोर्ट की निष्पक्षता और उसमें इस्तेमाल किए गए तथ्यों पर सवाल उठाए हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने रखा अपना पक्ष
संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति के 81वें सत्र में भारत का पक्ष रखते हुए प्रथम सचिव अनुज स्वरूप ने कहा कि देश का संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार देता है. उन्होंने इन अधिकारों की रक्षा में स्वतंत्र न्यायपालिका, स्वतंत्र प्रेस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की भूमिका का भी जिक्र किया
रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भारत ने उठाए सवाल
इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में कई दावों के समर्थन में ऐसे सुझावों और जानकारियों का हवाला दिया गया है, जिनके स्रोतों की पहचान स्पष्ट नहीं है. उनके मुताबिक, बिना पर्याप्त पुष्टि के इस तरह के निष्कर्ष निकालना संयुक्त राष्ट्र की संस्थागत विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है. यूएन में भारत के प्रथम सचिव अनुज स्वरूप ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देशों में शामिल है. ऐसे में गुमनाम और अपुष्ट जानकारियों के आधार पर पूरे देश के युवाओं की स्थिति को लेकर व्यापक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है. भारत ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.
#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 16, 2026
Anuj Swarup, First Secretary, delivered ????????’s statement at the 81st Session of the UNGA Third Committee in the Interactive Dialogue with the Special Rapporteur on the rights to freedom of peaceful assembly and of association, highlighting the following:
➡️ ????????’s… pic.twitter.com/tJtmZUnwVQ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











