USA vs NED: नीदरलैंड को अमेरिका ने 93 रनों से दी मात, हरमीत ने 4 और शल्कविक ने 3 बल्लेबाजों का किया शिकार
USA vs NED: यूएसए ने नीदरलैंड्स को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मैच में 93 रनों से हरा दिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. नीदरलैंड की टीम जीत के लिए मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई और 93 रनों से मुकाबला हार गई.
नीदरलैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन
इस मैच में नीदरलैंड की ओर से 197 रनों का पीछा करने के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड आए. लेविट 3 और ओ'डॉड 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद एक के बाद एक टीम के लगातार विकेट गिरते रहे. नीदरलैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज 25 रनों से अधिक रन नहीं बना पाया.
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बास डी लीडे ने बनाए. उन्होंने 17 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 23 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 बॉल में 2 चौके के साथ 20 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के चलते टीम को हार मिली.
हरमीत सिंह ने चटकाए 4 विकेट
यूएसए के लिए हरमीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. हरमीत ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए. हरमीत के अलावा शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद मोहसिन को 2 और नोस्तुश केंजीगे को 1 विकेट हासिल हुआ.
Harmeet Singh is on fire! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
The Dutch batting line-up has no answer to USA's relentless bowling ????
ICC Men’s #T20WorldCup | #USAvNED | LIVE NOW ???? https://t.co/fGCr0ADQyO pic.twitter.com/Wv93OLP8S0
यूएसए के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए रन
इससे पहले यूएसए के लिए कप्तान मोनंक पटेल ने 36 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सैतेजा मुक्कमल्ला ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 51 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 79 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए शुभम रंजने ने 23 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों का योगदान दिया. नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
Saiteja Mukkamalla is playing a brilliant knock, steering USA towards a massive total. ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
ICC Men’s #T20WorldCup | #USAvNED | LIVE NOW ???? https://t.co/fGCr0ADQyO pic.twitter.com/Sp4nRjUcxU
ये भी पढ़ें : USA vs NED: अमेरिका ने नीदरलैंड को जीत के लिए 197 का लक्ष्य, सैतेजा मुक्कमल्ला और शुभम रंजने ने मचाया धमाल
चीन में 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष शुरू
बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान में वाणिज्य मंत्रालय की सहायता में वर्ष 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष का शुभांरभ समारोह चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ।
इसमें सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग और उप वाणिज्य मंत्री यान तोंग ने हिस्सा लिया।
अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन में फिल्म औद्योगिक श्रृंखला का कुल उत्पादन मूल्य 8 खरब 10 अरब युआन से अधिक है। फिल्में आर्थिक और सामाजिक विकास के अलग-अलग क्षेत्रों से गहराई से जुड़ती हैं।
वर्ष 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष के तहत विभिन्न क्षेत्रों में तरह तरह प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि फिल्म से जुड़े खपत बढ़ सके और आर्थिक व सामाजिक विकास को सहायता दी जा सके।
शुभांरभ समारोह में सरकारी विभाग, बैंकों और मनोरंजन प्लेटफॉर्मों ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि पूरे साल में कम से कम 1 अरब 20 करोड़ युआन की फिल्म सब्सिडी दी जाएगी, ताकि फिल्म बाजार में नई उम्मीद जग सके।
बताया जाता है कि अब चीन में एलईडी सिनेमा स्क्रीनिंग तकनीक दुनिया में आगे है। एलईडी सिनेमाघरों की संख्या दुनिया के पहले स्थान पर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



