Responsive Scrollable Menu

23.24 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस Hybrid Car की मार्केट में बंपर डिमांड, पूरी फैमिली आ जाएगी

जनवरी 2026 में Toyota ने भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है. Toyota Innova Hycross और Toyota Hyryder की जबरदस्त डिमांड ने सेल को नई ऊंचाई दी, जबकि कुल बिक्री में 17% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. जानिए टॉप-5 बेस्ट सेलिंग मॉडल्स की डिटेल.

Continue reading on the app

ट्रेन टिकट की बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3 करोड़ से अधिक संदिग्ध आईडी को निष्क्रिय किया: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद को बताया कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण, बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी-रोधी उपायों के कारण 2025 में ट्रेन टिकट बुकिंग में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर्स आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है, जिससे रियल यूजर्स के लिए निर्बाध बुकिंग सुनिश्चित हुई है।

राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के ई-टिकट सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह महीनों में (दिसंबर 2025) तक 6,043 करोड़ मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट को बॉल्क किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 3.99 लाख संदिग्ध बुकिंग से संबंधित 376 शिकायतें दर्ज की गई हैं और 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया गया है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग में दुरुपयोग को रोकने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग हेतु आधार आधारित वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन शुरू किया गया है।

आधार प्रमाणीकरण से यूजर्स की पहचान का तुरंत सत्यापन हो जाता है, जो तत्काल टिकट बुकिंग की समयबद्ध प्रकृति को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, कई एप्लिकेशन-स्तरीय सुरक्षा नियंत्रण लागू किए गए हैं, जिनमें स्क्रिप्टिंग, ब्रूट-फोर्स अटैक और डीडीओएस (डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस) हमलों से बचने के लिए कई स्तरों पर तैनात सीएपीटीसीएचए (कंप्यूटर और मनुष्यों को अलग करने के लिए पूरी तरह से स्वचालित सार्वजनिक ट्यूरिंग परीक्षण) सिस्टम शामिल है।

उन्होंने आगे बताया कि एप्लिकेशन सुरक्षा संबंधी कमजोरियों से निपटने के लिए ओडब्ल्यूएएसपी (ओपन वेब एप्लिकेशन सिक्योरिटी प्रोजेक्ट) के तहत कई सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए हैं।

इसके अलावा, सिस्टम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने स्टैटिक कंटेंट को ऑफलोड करने और इंटरनेट टिकट बुकिंग वेबसाइट सिस्टम पर डायरेक्ट ट्रैफिक को कम करने के लिए कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (सीडीएन) लागू किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एकेएएमएआई जैसे एंटी-बॉट समाधानों का उपयोग अवैध उपयोगकर्ताओं को फिल्टर करने के लिए किया जाता है, जिससे इंटरनेट टिकट बुकिंग वेबसाइट प्रणाली पर दुर्भावनापूर्ण/संदिग्ध प्रयासों को कम करने में मदद मिलती है और वास्तविक यात्रियों के लिए सुगम बुकिंग सुनिश्चित होती है।

---आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पुलवामा हमले की बरसी आज, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, घाटी में सुरक्षाबल तैनात

आज केवल वैलेंटाइन डे नहीं बल्कि काला दिन कहे जाने वाले पुलवामा हमले की बरसी भी है। हमले को 7 साल गुजर चुके हैं लेकिन इसके घाव आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ये वही दिन है जब भारत ने अपने 40 सीआरपीएफ जवानों को खो दिया था। इस आतंकी हमले की बरसी … Sat, 14 Feb 2026 09:03:25 GMT

  Videos
See all

बारात लेकर जा रही गाड़ी पलटी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T03:43:43+00:00

Breaking News: Hazaribagh में जंगली हाथियों का कहर, 6 लोगों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T03:44:16+00:00

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में नई सरकार रोकेगी हिंदुओं पर अत्याचार? | Tarique Rahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T03:45:00+00:00

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौत | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T03:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers