Responsive Scrollable Menu

Rajpal Yadav: जेल में नहीं मिली कोई VIP सुविधा, कैदियों को चुटकले सुना रहे राजपाल यादव

Rajapl Yadav Case: राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस मामले में तिहाड़ जेल में कैद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव जेल में जाने के शुरुआती 24 घंटों में काफी शांत रहे. लेकिन बाद में वो साथी कैदियों के साथ घुल मिल गए हैं और उन्हें अपने किस्से सुनाकर हंसाने लगे. इतना ही नहीं कैदियों के कहने पर वे अपनी फिल्मों के सीन करके भी दिखा रहे हैं. इसके साथ ही वे अपने साथ हुई घटना के बारे में भी कैदियों को बताते हैं. कुल मिलाकर एक्टर को जेल में कोई VIP सुविधा नहीं दी जा रही है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

 

Continue reading on the app

Gut Health के नाम पर बढ़ रहा है सेहत पर खतरा! डॉक्टर से जानें कौन सी वायरल ड्रिंक हेल्दी

Gut Health Tips: आजकल सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़े कई ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें एप्पल साइडर विनेगर  के शॉट्स और अलग-अलग तरह के 'गट हेल्थ ड्रिंक्स' शामिल हैं. लोग मानते हैं कि ये ड्रिंक्स पेट साफ करते हैं, गैस कम करते हैं, वजन घटाने में मदद करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं. मगर डॉक्टर के अनुसार, इन ड्रिंक्स का रोजाना या गलत तरीके से सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

Apple Cider Vinegar क्यों हो सकता है नुकसानदायक?

इस बारे में आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर विक्रम जीत सिंह बताता हें कि एप्पल साइडर विनेगर काफी खट्टा और तेज होता है. कई लोग सुबह खाली पेट एक या दो चम्मच इसे सीधे पी लेते हैं, यह सोचकर कि इससे बैली फैट को तेजी से कम करेगा या इससे पेट साफ हो जाएगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर को बिना पानी में मिलाए शॉट की तरह पीना गले और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे एसिडिटी, सीने में जलन, पेट दर्द और गले में जलन की समस्या हो सकती है.

इन्हें नहीं पीना चाहिए विनेगर

डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को पहले से गैस, अल्सर या एसिड रिफ्लक्स की परेशानी है तो उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, सिरके का तेज एसिड दांतों की ऊपरी परत (इनैमल) को भी धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: कौन सा इंजेक्शन है Mounjaro? जिससे बॉलीवुड के सेलेब्स घटा रहे अपना वजन, जानिए कैसे करता है काम

कोम्बुचा भी हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं

कोम्बुचा ड्रिंक भी इन दिनों काफी लोकप्रिय है. लोग इसे आंतों की सफाई के लिए फायदेमंद मानते हैं. लेकिन डॉ. सिंह के अनुसार, हर किसी के लिए कोम्बूचा ड्रिंक सुरक्षित नहीं होती है. बाजार में मिलने वाले कुछ ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. घर पर बनाया गया कोम्बुचा अगर सही तरीके से तैयार न किया जाए तो उसमें भी हानिकारक बैक्टीरिया बन सकते हैं. इससे पेट में संक्रमण, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

अदरक, एलोवेरा और नींबू शॉट्स का भी रखें ध्यान

अदरक शॉट्स, एलोवेरा जूस और नींबू शॉट्स भी खाली पेट लेने का ट्रेंड काफी बढ़ा हुआ है. हालांकि ये प्राकृतिक चीजें हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से इसके भी नुकसान हो सकते हैं. अधिक मात्रा में अदरक एसिडिटी को बढ़ा सकता है और पेट में जलन कर सकता है. एलोवेरा जूस पेट साफ करने का काम करता है, लेकिन इसे रोजाना पीने से दस्त और कमजोरी हो सकती है. वहीं, नींबू पानी भी खाली पेट पीना हर किसी के लिए सही नहीं है. इससे पेट में ऐंठन और मरोड़ हो सकते हैं.

पेट को स्वस्थ रखने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर बताते हैं कि अच्छे पाचन के लिए सादा और पारंपरिक खानपान सबसे बेहतर होता है. घर का बना खाना, दाल, सब्जियां, दही और फल हर किसी के लिए पर्याप्त और फायदेमंद होता है. तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी पेट को स्वस्थ रखता है. 

कोई शॉर्टकट नहीं

एक्सपर्ट कहते हैं कि अच्छे पाचन का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. एप्पल साइडर विनेगर के शॉट्स और वायरल गट ड्रिंक्स भले ही आकर्षक लगते हो लेकिन वे हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें- दिल की बीमारी की पहचान हुई तेज, AI डिजिटल स्टेथोस्कोप से तुरंत चलेगा रोग का पता, समय रहते होगा इलाज

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल प्रदेश सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, न्यूनतम वेतन और कोर्ट आदेश लागू करने की मांग

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट में हैं। जिला मुख्यालय नाहन में DC कार्यालय के बाहर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी CITU के बैनर तले पांचवें दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की यह सामूहिक हड़ताल आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित कर रही है। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों … Sat, 14 Feb 2026 10:36:14 GMT

  Videos
See all

PM Modi Live: Dibrugarh में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरे, लड़ाकू विमानों का हवाई प्रदर्शन देखा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:11:12+00:00

जंगल में हाथी का कहर, वीडियो वायरल | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:10:51+00:00

Dhanbad Scam: झारखंड में फर्जीवाड़ा, तमिलनाडु युवक से 40 लाख की ठगी | Crime | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:12:52+00:00

Ranveer Singh Threat Case: 'गैंगस्टर का टारगेट ग्लैमर वर्ल्ड!| Lawrence Bishnoi | Bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers