Responsive Scrollable Menu

धमाकों से दहला ईरान, अब नहीं बचेगा इजराइल, खामनेई की खुली धमकी

ईरान में सेना के काफिले पर हमला हुआ है और इससे काफिले की दो गाड़ियों को बड़ा नुकसान हुआ। यह खबर आई है दक्षिण पूर्वी इलाके के ईरान के हिस्से से। महमूदाबाद इलाका बताया जा रहा है। यहां पर सेना का एक काफिला जा रहा था जिसमें ब्लास्ट हुआ, धमाका हुआ और सेना के दो वाहन जो हैं वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो ये 20वां धमाका है जिसमें ईरान को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। और जिस तरह से खबरें आ रही हैं यह कहा जा रहा है कि इन धमाकों के पीछे मोसाद का हाथ है और मोसाद ने यह धमाके करवाए हैं। लेकिन इसके साथ ही दो-तीन बड़े डेवलपमेंट है। यह धमाके होने के बाद एक बड़ी बैठक हुई है ईरान में। ईरान की सेना के जितने बड़े अधिकारी थे, वह इस बैठक में शामिल हुए। देखिए अब से पहले जितने भी धमाके हुए हैं ईरान में वो धमाके ऐसे हुए हैं जिसमें सीधे तौर पर सेना को निशाना नहीं बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश संसद में पहुंची 2 महिलाएं, फिर वो हुआ जिसने भारत को हिला दिया!

वो एक मॉल में धमाका होता है। बंदर अंबास में एक बिल्डिंग में धमाका हुआ। इस तरह के अलग-अलग ठिकानों पर धमाकों की खबरें आई। लेकिन देखिए यह पहला मौका है। अगर हम इस बार की बात करें जिसमें ईरान की सेना के काफिले को सीधा निशाना बनाया गया है। सीधा हमला किया गया। उसके बाद बताया जाता है कि एक बड़ी बैठक हुई है ईरान में सोर्सेस से जो खबरें आ रही हैं ईरान की सेना की अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हुई जिसमें यह फैसला किया गया है कि अब ईरान जवाब देगा जो अभी तक धमाके हो रहे थे अब उसका ईरान की सेना ने जवाब देने का मन बना लिया है। हो सकता है कि अगले चंद घंटों के अंदर या अगले कुछ दिनों के अंदर इसका बड़ा बदला लिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: एक और मुस्लिम देश ने बनाया एटम बम, ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान ने फिर लीक किया परमाणु सीक्रेट?

बातचीत में ईरान को नहीं झुका पाए। तो अब ऐसी स्थिति में यह एक कोवर्ट ऑपरेशन चल रहा है और आतंकी गतिविधियां करके जो है वह ईरान को डराने की कोशिश हो रही है। ईरान में धमाके करके ईरान को एक प्रकार से जो है उकसाया जा रहा है। ईरान भी साबित हुआ है अमेरिका और इजराइएल के ऊपर और हर बार एक कदम आगे बढ़ के जवाब दिया है और ये बता जैसे कि अब तो खबरें भी हैं इस तरह की कि ईरान की तरफ से कोई बड़ा ऑपरेशन हो सकता है।

Continue reading on the app

T20 World Cup | Ishan Kishan का नया अवतार! 'मजाक कम, काम ज्यादा' के मंत्र ने टीम इंडिया में पक्की कराई जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और बाएं हाथ के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उनके व्यक्तित्व (Personality) में आए अनुशासन और बदलाव ने उन्हें एक बेहतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अतीत की गलतियों से सीख लेते हुए किशन अब मैदान पर अधिक गंभीर और केंद्रित नजर आ रहे हैं, जिसका फायदा उनके खेल और टीम इंडिया दोनों को मिल रहा है।

 किशन ने पिछले महीने भारतीय टीम में वापसी के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार रात नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रन बनाए और पावरप्ले में भारत को एक विकेट पर 86 रन तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: धमाकों से दहला ईरान, अब नहीं बचेगा इजराइल, खामनेई की खुली धमकी

अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में खेली गई इस तूफानी पारी के चलते भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। भारत की जीत के बाद किशन ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यक्ति और क्रिकेटर के रूप में उनमें क्या बदलाव आया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब वह पहले की तरह मजाक नहीं करते। अतीत में अपने व्यवहार के कारण उन्हें केंद्रीय अनुबंध से हाथ धोना पड़ा था।

किशन ने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैं अब काफी बदल गया हूं। मैं अब पहले की तरह बहुत अधिक मजाक नहीं करता। मुझे चुटकुले और इस तरह की चीज पसंद हैं लेकिन अब मैं हर समय ऐसा नहीं करता हूं और दो तीन घंटे के लिए ही ऐसा करता हूं।’’ किशन ने कहा, ‘‘मैं अभी सिर्फ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान दे रहा हूं, जिससे टीम और मुझे दोनों को फायदा होगा। बाकी सब चीजें गौण हैं, इसलिए मैं हमेशा मजाक नहीं करता।’’

इसे भी पढ़ें: Karnataka Road Accident | कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा! बेंगलुरु के पास आपस में टकराए कई वाहन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बड़े शॉट खेलने में अधिक निरंतरता हासिल कर ली है। गुरुवार को उन्होंने जेजे स्मिट के एक ओवर में चार छक्के जड़े। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बल्लेबाजी के तरीके में कोई बदलाव आया है जिससे उन्हें अधिक खुलकर बल्लेबाजी करने की छूट मिल रही है, तो किशन ने कहा कि वह कभी-कभी एक दो रन भी लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एक दो रन भी लेता हूं और अच्छी गेंदों को पूरा सम्मान भी देता हूं। लेकिन मुझे नहीं पता कि मैंने इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है। मैंने जल्दबाजी करने या उत्साहित होकर शॉट खेलने के बजाय इसे सरल रखा।’’

किशन ने कहा, ‘‘मैं पिच पर शांत रहने और गेंद पर नजर रखने की कोशिश कर रहा हूं। मैं उन शॉट को खेलने की कोशिश कर रहा हूं जो मुझे पहले से आते हैं, लेकिन कभी-कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप उत्साहित हो जाते हैं और ऐसे शॉट खेल देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सिर्फ अपने उन शॉट को खेलने की कोशिश कर रहा हूं जिनमें मैं माहिर हूं और जो उस खास विकेट पर उपयुक्त हैं। इसलिए मैं बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, न ही अतिरिक्त अभ्यास सत्रों में भाग ले रहा हूं, बल्कि गेंद को देखने और विकेट पर शांत रहने की कोशिश कर रहा हूं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup से अचानक बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी, एक टीम को तो बदलना पड़ेगा कप्तान

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच 2 टीमों की टेंशन बढ़ गई है. इन टीमों के दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जिसके चलते एक टीम को नया कप्तान भी चुनना होगा. Fri, 13 Feb 2026 13:15:32 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Loksabha Membership Cancel Live : राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो जाएगी ? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T05:57:17+00:00

PM Modi पर फायर हुए Imran Masood, संसद में होगी आर-पार की लड़ाई! | Lok Sabha | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T06:03:39+00:00

Big Action on Babri Masjid LIVE: Bengal पहुंचे 1000 Bulldozer! | CM Yogi | Humayun | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T06:04:56+00:00

बाबरी मस्जिद पर हुमायूं का योगी को सीधा चैलेंज! #humayunkabir #cmyogi #babrimasjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T05:55:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers