Responsive Scrollable Menu

यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद Bimol Akoijam पर कार्रवाई के लिए Om Birla से मिलेंगी BJP सांसद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेगा और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर पद से बर्खास्त कर दिया गया था। भाजपा के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष के संसद भवन स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात करेगा।

भाजपा ने कहा, ‘‘भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में महिला सांसदों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेगा और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।’’ अकोइजम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर थे। उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद नौ अक्टूबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने आरोपों से इनकार किया है।

इस साल मई में कम से कम 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि अकोइजम मिलने या अन्य आयोजनों के बहाने छात्राओं को परिसर स्थित अपने आवास पर बुलाते थे और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करते थे। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया था कि वह कक्षा में अश्लील और अनुचित टिप्पणियां करते थे।

जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रविवार को अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Continue reading on the app

Amarinder Singh की कांग्रेस में वापसी की अटकलें, Sachin Pilot ने कहा- राजनीति में कुछ भी हो सकता है

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी में वापसी की अटकलों के बीच कहा है कि ‘‘राजनीति में कुछ भी संभव है।’’ पायलट ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में अमरिंदर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब की खूब सेवा की है और वह ‘‘बहुत ऊंचे कद के नेता’’ हैं। हालांकि, पायलट ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अमरिंदर सिंह से उनके भविष्य की राजनीतिक योजनाओं या किसी पार्टी में शामिल होने अथवा उसे छोड़ने के बारे में व्यक्तिगत रूप से कोई बातचीत नहीं की है। पायलट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमरिंदर ने हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर कुछ आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद उनके पार्टी से असंतुष्ट होने की अटकलें तेज हुई हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अमरिंदर की ‘‘घर वापसी’’ की संभावना है तो कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी पायलट ने कहा, ‘‘जहां तक कैप्टन साहब का सवाल है, मैं उन्हें बहुत छोटी उम्र से व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और मैंने उनके साथ मिलकर काम भी किया है। इस विशेष मुद्दे पर मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन जैसा कहते हैं, राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कौन जानता है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन साहब ने पंजाब की अच्छी तरह सेवा की है और वह निश्चित रूप से बहुत ऊंचे कद के व्यक्ति हैं।

भाजपा ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया है, इस बारे में मैं निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता।’’ पायलट ने कहा कि उन्हें अमरिंदर सिंह की हालिया टिप्पणियों के बारे में पता है, लेकिन उनका उनसे इस बारे में कोई संवाद नहीं हुआ कि वह किसी पार्टी में शामिल होने या भाजपा छोड़ने को लेकर क्या सोच रहे हैं। अमरिंदर ने पिछले महीने पंजाब से जुड़े मामलों में भाजपा द्वारा उनसे परामर्श नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इसका अर्थ यह नहीं है कि वह भाजपा छोड़ रहे हैं।

उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलें अगस्त में उस समय शुरू हुई थीं, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक संवाद के दौरान अमरिंदर को भाजपा में अपना पसंदीदा नेता बताया था। अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस की पंजाब इकाई में अंदरूनी कलह के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस नामक पार्टी बनाई और 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उसका भाजपा में विलय कर दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

अन्वय द्रविड़ के 151 रन और आर्यवीर सहवाग का शानदार शतक, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चमके दिग्गजों के लाडले

Anvay Dravid Aaryavir Sehwag slams hundred : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने 358 रनों के विशाल लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं, दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली के लिए 143 गेंदों पर 173 रन बनाए, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. Fri, 16 Oct 2026 23:01:42 +0530

  Videos
See all

Amit Shah News: गुजरात के बहुचर माता मंदिर में परिवार के साथ अमित शाह ने की पूजा #shorts #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:08:44+00:00

News Ki Pathshala: बिना टमाटर टोमेटो सॉस!, आपकी थाली कितनी सेफ? | food Quality | Episode 125 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:17:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers