Responsive Scrollable Menu

E20 पेट्रोल की क्वॉलिटी पर SIAM ने उठाए सवाल, खराब हो रही गाड़ियां, ऐक्शन में सरकार

SIAM ने E20 फ्यूल में ज्यादा मात्रा में क्लोराइड और नमी मिलने का दावा किया है। इंडस्ट्री बॉडी के मुताबिक खराब होती फ्यूल क्वॉलिटी के कारण गाड़ियों के कई जरूरी पार्ट्स में खराबी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Continue reading on the app

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, चांदी ₹2,130 बढ़कर ₹2.19 लाख और सोना ₹1.43 लाख के पार

Gold Silver Price Today (4 August 2026): आज यानी 4 अगस्त को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में ₹2,130 प्रति किलोग्राम का उछाल आया है, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर ₹2.19 लाख प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹381 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद सोना ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

आज के सोने के भाव की बात करें तो 14 कैरेट सोने की कीमत ₹83,619 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,07,204 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,931 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव जानें। 

 

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,32,150
मुंबई  1,32,000
कोलकाता  1,32,000
चेन्नई  1,32,000
रायपुर  1,32,000
भोपाल  1,32,050
लखनऊ  1,32,150
जयपुर  1,32,150
अहमदाबाद  1,32,050

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास 

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: पानी में रहकर मगर से बैर नहीं करते? टीम इंडिया में वापसी चाह रहे मोहम्मद शमी को ये बात समझनी होगी

Mohammed Shami: रिकॉर्ड बताते हैं कि 2025 में भारत के लिए आखिरी मैच (ODI) खेलने वाले मोहम्मद शमी बाहर होने के बाद से घरेलू क्रिकेट में 'आग' लगा रहे हैं. 67 शिकार करके वह विकेटों की झड़ी लगा चुके हैं. फिर आखिर ऐसी कौन सी अड़चन सामने आ चुकी है कि उन्हें सिलेक्टर्स दोबारा मौका ही नहीं दे रहे. Tue, 4 Aug 2026 17:28:12 +0530

  Videos
See all

मदरसों में नहीं पैदा होंगे आतंकी....योगी ने तोड़ दी कमर | UP Madarsa | Yogi Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:35:53+00:00

Jharkhand Student Protest Breaking News: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM Soren | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:39:10+00:00

हलाल हटाओ नेपाल बचाओ ! Nepal Violence | Kanwar Yatra | Gen- Z Protest | Muslim | Hindu | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:11+00:00

Ranchi Students Protest News: क्या विपक्ष को रांची के छात्र नहीं दिख रहें? | Congress | CJP | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers