Responsive Scrollable Menu

ऋषभ पंत श्रीलंका में भारत के लिए रचेंगे इतिहास, सिर्फ इतने छक्के ठोक क्रिस गेल और एडम गिलक्रिस्ट का काम कर देंगे तमाम

Rishabh Pant : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से खेली जाने वाली है. इंडियन क्रिकेट टीम इस सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. आज यानी 4 अगस्त को दोपहर में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंडिया से श्रीलंका के लिए उड़ान भरी और शाम तक वहां पहुंच गई. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं टीम की उपकप्तानी केएल राहुल संभालते हुए नजर आएंगे. टीम के सीनियर और प्रमुख खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा भी मौजूद हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत नजर आने वाले हैं.  

भारत के 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास श्रीलंका में इतिहास रचने का मौका होगा. वो भारत और श्रीलंका के बीच 15 से लेकर 27 अगस्त तक खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उससे पहले ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की सरजमीं पर इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए अभ्यास करने का भी पूरा मौका होगा. टीम इंडिया 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक श्रीलंका में 3 दिन का अभ्यास मैच खेलने वाली है. ये तैयारी पंत को 2 अहम टेस्ट मैचों से पहले इस रिकॉर्ड को हासिल करने में अहम साबित होगी.

ऋषभ पंत श्रीलंका में हासिल करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत के पास श्रीलंका में खेले जाने वाले इन 2 मुकाबलों में 100 छक्के पूरे करने का मौका होगा. पंत अब तक टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 97 छक्के लगाए हैं. इस सीरीज में सिर्फ 3 छक्के लगाते ही ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही पंत टेस्ट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. वो ऐसा करने वाले दुनिया के चौथ और भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

ऋषभ पंत के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

ऋषभ पंत इन 2 मैचों में 100 छक्के पूरे कर लेते हैं. तो वो सबसे कम पारियों में 100 टेस्ट छक्के पूरे करने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ देंगे. क्रिस गेल और टिम साउदी दोनों ने 98-98 टेस्ट छक्के लगाए हैं. अब पंत के पास इन दोनों को पीछे छोड़कर 100 छक्के पूरे करने का मौका होगा. इसके साथ ही उनके पास 90 से कम पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • बेन स्टोक्स - 138 छक्के
  • ब्रैंडन मैकुलम - 107 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट - 100 छक्के
  • ऋषभ पंत - 97 छक्के
Rishabh Pant Photograph: (ANI)

ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के पहले बल्लेबाज

इस सीरीज में अगर ऋषभ पंत 100 छक्के पूरे कर लेते हैं तो, वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. आज तक भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने 100 टेस्ट छक्के नहीं लगाए हैं. भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 91, रोहित शर्मा ने 88 और सचिन तेंदुलकर ने 69 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं. ये दिग्गज खिलाड़ी भी टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 100 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं. 

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत के लिए 50 मैचों की 87 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतकों के साथ 3557 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 43.4 और स्ट्राइक रेट 74.1 का रहा है. उनका उच्चतम स्कोर 159* रहा है, जबकि उनके बल्ले से 378 चौके और 97 छक्के निकले हैं. 

ये भी पढ़ें : 'मुझे किसी का डर नहीं...' हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर शमी का बयान वायरल, वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने पर कही ये बात

Continue reading on the app

ओएमसी नियमित रूप से कर रहे ई20 ईंधन की निगरानी, रोजाना 8-12 बार तक किए जा रहे परीक्षण: सरकार

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ईंधन में मिलावट और गुणवत्ता को लेकर सामने आ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने कहा कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) ईंधन की गुणवत्ता पर लगातार नजर रख रही हैं और निगरानी व्यवस्था को पहले से अधिक सख्त बनाया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, देश भर के 87,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पानी की मिलावट (वॉटर इंग्रेस) की जांच अब रोजाना 8 से 12 बार की जा रही है। सरकार का कहना है कि इससे ईंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित गड़बड़ी का समय रहते पता लगाने में मदद मिल रही है।

सरकार ने यह भी बताया कि अब तक पूरे देश में क्लोराइड प्रदूषण के केवल दो मामले सामने आए हैं। जैसे ही इन मामलों का पता चला, संबंधित पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि यह दर्शाता है कि निगरानी प्रणाली सक्रिय रूप से काम कर रही है और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

ईंधन की गुणवत्ता की जांच को लेकर मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब तक 2,000 से अधिक ईंधन नमूनों की क्लोराइड और सल्फाइड प्रदूषण के लिए जांच की जा चुकी है। इसके अलावा, तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे ईंधन आपूर्ति तंत्र की लगातार निगरानी करें ताकि किसी भी प्रकार के प्रदूषण या मिलावट की संभावना को समय रहते रोका जा सके।

सरकार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन में मिलावट या प्रदूषण पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस बीच, ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंत्रालय ने गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी साझा की है। मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोल में मिलाए जाने वाले एथेनॉल को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के आईएस 15464 मानकों का पालन करना अनिवार्य है और उसकी शुद्धता कम से कम 99.6 प्रतिशत होनी चाहिए। प्रत्येक खेप के साथ प्रमाणित गुणवत्ता रिपोर्ट भी जारी की जाती है।

मंत्रालय ने बताया कि ईंधन में किसी भी तरह की मिलावट रोकने के लिए समर्पित भंडारण सुविधाएं, नियमित गुणवत्ता परीक्षण और एथेनॉल टैंकरों से नमूने लेने जैसी कई सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। एथेनॉल की हर खेप को स्वीकार करने से पहले उसके ऊपरी और निचले हिस्से से नमूने लेकर जांच की जाती है।

गुणवत्ता नियंत्रण की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई 2024 से जून 2026 के बीच निर्धारित मानकों पर खरा न उतरने के कारण 302 टैंकरों को अस्वीकार कर दिया गया। इन टैंकरों में करीब 10,500 किलोलीटर एथेनॉल मौजूद था।

सरकार का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता और संभावित मिलावट को लेकर सवाल उठाए गए थे।

मंत्रालय का कहना है कि देश भर में निगरानी और गुणवत्ता जांच की मजबूत व्यवस्था लागू है और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Badminton World Championship: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में नौवीं वरीयता मिली है. 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की नजरें सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर होंगी. Tue, 4 Aug 2026 19:02:31 +0530

  Videos
See all

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर की जीत के मायने क्या? | #prashantkishor #bankipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:11+00:00

CM Yogi On SP-Congress: UP Assembly में हंगामा, सपा-कांग्रेस पर भड़के CM योगी! Latest News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:53+00:00

Ram Mandir Donation Scam Live: प्रमोद तिवारी का तगड़ा बयान | PM Modi | Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:41:12+00:00

Ranchi Students Protest News: जंतर-मंतर वाले झारखंड के नाम पर आंखें क्यों बंद कर ले रहे हैं! | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers