Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK T20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 प्लेयर्स इस बार नहीं आएंगे नजर, सिर्फ एक खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें जब भी सामने-सामने होती है तो एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है. इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर्स में खेलते नजर नहीं आएंगे. 

विराट कोहली

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने साल 2012 से 2024 तक कुल 11 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 11 पारियों में खेलते हुए कोहली ने 492 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है. विराट का बेस्ट स्कोर नाबाद 82 रन रहा है. विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

मोहम्मद रिजवान

इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं. उन्होंने साल 2021-2024 तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 5 पारियों में रिजवान ने कुल 228 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. रिजवान का हाईस्कोर नाबाद 79 रन रहा है. रिजवान ने अब तक रिटायरमेंट नहीं ले ही, लेकिन वो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.

शोएब मलिक

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर शोएब मलिक हैं. मलिक ने 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं. इस दौरान शोएब मलिक के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. उनका हाईस्कोर नाबाद 57 रन है. शोएब मलिक टी20 से संन्यास ले चुके हैं.

मोहम्मद हाफीज

इस लिस्ट में मोहम्मद हाफीज का भी नाम शामिल हैं. भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हफीज चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 156 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. मोहम्मद हाफीज का बेस्ट स्कोर 58 रन है. मोहम्मद हाफीज भी क्रिकेट को अलविदा कह दिए हैं. 

सहिबजादा फरहान

वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर सहिबजादा फरहान हैं. जो इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के लिए प्लेइंग 11 में भी खेल रहे हैं. सहिबजादा फरहान अब तक भारत के खिलाफ सिर्फ 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 155 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:  ICC टूर्नामेंट में टूटा पाकिस्तानी प्लेयर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड, ओमान के 43 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा नया इतिहास

Continue reading on the app

व्यापारिक समझौतों से भारतीय निर्यातकों को दुनिया के 70 प्रतिशत बाजार तक मिली पहुंच : पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के पास अब दुनिया की ग्लोबल जीडीपी के 70 प्रतिशत हिस्से तक सीधी पहुंच है और ज्यादातर वैश्विक बाजारों में भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी है। यह बयान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में एक इवेंट में गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले तीन वर्षों में 38 देशों के साथ नौ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) किए हैं। इसमें उच्च आय वर्ग वाले देश भी शामिल हैं और दुनिया के ज्यादातर विकसित बाजारों तक अब भारतीय निर्यातकों की पहुंच है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 27-राष्ट्रों के ब्लॉक यूरोपीय संध, चार-राष्ट्र के ब्लॉक ईएफटीए, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत ट्रेड डील कर चुका है, जबकि जापान और कोरिया आसियान देशों के साथ व्यापार समझौते पहले संपन्न हुए थे।

गोयल ने भारत के मेडटेक सेक्टर के आग्रह किया कि वह घरेलू बाजार से आगे बढ़कर देखें और भारत के व्यापार समझौतों का लाभ उठाएं, जो कि दुनिया की 70 प्रतिशत जीडीपी तक पहुंच प्रदान करते हैं।

मंत्री ने कहा कि सस्ती और स्केलेबल मेडिकल टेक्नोलॉजी भारत के दूरदराज के हिस्सों तक पहुंचने में मदद कर सकती है और अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मध्य एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के वैश्विक बाजारों तक भी पहुंच बना सकती है।

मंत्री के अनुसार, स्टार्टअप को खुद को घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रखना चाहिए और वैश्विक मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वाणिज्य मंत्रालय प्रतिनिधिमंडलों का समर्थन करेगा और 190 से अधिक देशों में भारत के मिशन नवप्रवर्तकों की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने विकसित बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए 100 से अधिक देशों में मौजूद वैश्विक कंपनियों के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किफायती और स्केलेबल मेडटेक उत्पाद लागत को कम कर सकते हैं। इनोवेशन को भारत की रोजमर्रा की जरूरतों और जमीनी स्तर की अनिवार्यताओं को पूरा करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित स्टार्टअप्स का जिक्र करते हुए, गोयल ने कहा कि कई ने सीडीएससीओ अनुमोदन प्राप्त कर लिया है और कुछ एफडीए अनुमोदन प्राप्त करने के कगार पर हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप के वो 6 टाई मैच जब चरम पर पहुंचा रोमांच, पाकिस्तान को यूएसए ने रुलाया था, कौन भूल सकता है IND vs PAK

T20 World Cup Tie Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं. इसका नतीजा एक नहीं, बल्कि दो-दो सुपर ओवर में निकला. कभी अफगानिस्तान तो कभी साउथ अफ्रीका के पलड़े में मुकाबला झुकता नजर आया, लेकिन अंत में बाजी प्रोटियाज टीम ने मारी. यह पहला मौका नहीं था, जब टी20 वर्ल्ड कप में टाई मुकाबला खेला गया है. इससे पहले 5 मैच टाई हो चुके हैं. आइए आपको सभी 5 मुकाबलों के बारे में बताते हैं. Thu, 12 Feb 2026 18:56:22 +0530

  Videos
See all

Iran America Conflict Updates LIVE: US America Tension | Khamenei | Donald Trump | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T13:43:08+00:00

Tihar में Rajpal, Tej Pratap Yadav ने दिए 11 Lakh | #tiharjail #rajpalyadav #tejpratapyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T13:45:39+00:00

मुंबई की सड़क पर अब बजेगी ऐसी धुन, झुम उठेंगे लोग ?Mumbai News| Melody Road Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T13:42:41+00:00

एयर गन के साथ वीडियो डालना युवक को महंगा पड़ा |#haridwar #uttarakhand #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T13:43:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers