Karachi Firing: पाकिस्तान का कराची शहर गोलियों से दहला, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
इसे भी पढ़ें: UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ
इसे भी पढ़ें: चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!
इटली की टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत:नेपाल को 10 विकेट से रौंदा; मोस्का ब्रदर्स ने जमाए अर्धशतक
Italy vs Nepal: इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया। इटली ने 124 रन के लक्ष्य को 12.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। ये टी20 विश्व कप इतिहास में इटली की पहली जीत है। इटली की जीत के हीरो रहे मोस्का ब्रदर्स। मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और बड़े भाई एंथोनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए।
मैच की अगर बात करें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की थी। नेपाल की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई थी। नेपाल के लिए आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन, रोहित पौडेल 23 पर आउट हुए। क्रिशन कालुगामगे ने 3 विकेट झटके। बेन मेनेंटी को 2 विकेट मिले। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह को एक-एक सफलता मिली।
A famous triumph for Italy against Nepal as they notch up their first-ever #T20WorldCup win ????
— ICC (@ICC) February 12, 2026
????: https://t.co/ulPg6AgfVj pic.twitter.com/Uic1aBwi2l
18 रन देकर 3 विकेट लेने वाले क्रिशन कलुगामागे प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा टीम को मैच जिताने में मदद करना चाहता था और अपने देश, इटली के लिए अपना बेस्ट देना चाहता था। मैं खुश हूं। ये मेरे भाई हैं। मैं सच में बहुत खुश हूं।'
ग्लोबल टूर्नामेंट में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने के बाद नेपाल अपनी दूसरी भिड़ंत में फेवरेट माना जा रहा था। स्टैंड्स में भी नेपाली फैंस की अच्छी मौजूदगी थी लेकिन मैदान पर कहानी अलग ही निकली। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नेपाल की टीम शुरुआत से ही लय में नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी पारी में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आसिफ शेख ने 24 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित नहीं हुआ।
Anthony Mosca unleashes carnage!????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026
Unleashes a brutal slog-sweep over deep midwicket — all the way into the second tier at the Wankhede ????"
That’s a statement shot as Italy raise their 50 in style!
ICC Men’s #T20WorldCup | #NEPvITA | LIVE NOW ???? https://t.co/aXFUSs9ucD pic.twitter.com/U6NGIWevzI
इटली के स्पिनर्स ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। क्रिशन कलुगामागे, बेन मानेनती और जेजे स्मट्स की तिकड़ी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में सिर्फ 49 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी सटीक लाइन और कसी हुई गेंदबाजी के सामने नेपाल के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और टीम एक साधारण स्कोर तक ही सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया दिखाया। एंथनी मोस्का ने अपनी दूसरी ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर लंबा छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए। कुछ देर बाद जस्टिन भी रंग में आ गए और दोनों भाइयों ने तेजी से रन बनाए। जस्टिन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि एंथनी ने सिर्फ 28 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। आखिरकार एंथनी ने कवर की दिशा में सिंगल लेकर टीम को जीत दिलाई और इटली के खेमे में जश्न शुरू हो गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi


















