मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, दिव्यांगजन पेंशन के लिए नियम बदले, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले (Modi Cabinet Decisions) लिए गए हैं, जिसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। इसमें रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस और आईडीबीआई बैंक के रीस्ट्रक्चरिंग शामिल हैं। इसके अलावा नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम (एनएसएपी) को आगे 2030-31 तक बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत कई स्कीम और सब-स्कीम के नाम बदले गए हैं। दिव्यांगजन पेंशन के लिए पात्रता मानदंड और कवरेज में भी संशोधन किया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम के टेन्योर को 5 साल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 53,428 करोड़ रुपये खर्च के साथ इसे जारी रखा जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं को पेंशन स्कीम का लाभ मिलता रहेगा।
दिव्यांग पेंशन स्कीम के नियम बदले
दिव्यांग पेंशन स्कीम से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। 0-79 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों को 375 रुपये पेंशन मिलेगी। वहीं 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए पेंशन राशि 625 रुपये होगी। बेंचमार्क डिसेबिलिटी के मानदंडों को 80% से घटाकर 40% करने का फैसला लिया गया है। अब 40% दिव्यंग्यता पर जन्म से पेंशन मिलेगा। योजना के तहत 3.20 करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा।
इन योजनाओं के नाम बदले गए
- नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम के नाम को बदलकर प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना कर दिया गया है।
- इंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड एज पेंशन स्कीम का नाम बदलकर “प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना” कर दिया गया है।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना कर दिया गया है।
- इंदिरा गांधी नेशनल डिसेबिलिटी पेंशन स्कीम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना कर दिया गया है।
- नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना कर दिया गया है।
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस
केंद्र सरकार ने कैबिनेट में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन का बोनस के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। पात्र रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा एक दूसरे की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस साल लगभग 11.40 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की राशि का भुगतान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये है।
प्राइवेट हुआ आईडीबीआई बैंक
कैबिनेट में आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दे दी गई है। बैंक के कुल 60.73% इक्विटी हिस्सेदारी एक रणनीति खरीदार को बेची जाएगी। भारत सरकार की 30. 38 प्रतिशत हिस्सेदारी और एलआईसी की 30.24 प्रतिशत इसमें शामिल होगी। इसके बाद भारत सरकार के पास 15% और एलआईसी के पास 19% प्रतिशत हिस्सेदारी बचेगी।
Cabinet Briefing by Union Minister @AshwiniVaishnaw https://t.co/7p7rY3VFHs
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) October 14, 2026
सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर हमला, बोले- इनके PDA का अर्थ है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर PDA को लेकर बड़ा हमला किया हैं, उन्होंने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा अखिलेश यादव ने एक टिकट अपने चाचा को दे दिया और दूसरा राज्यसभा टिकट मुंबई के धन्ना सेठ को टिकट बेच दिया, ये है आपका PDA , योगी बोले सपा के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और यही सपा की सच्चाई है।
योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में शामिल हुए यहाँ उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी रही, योगी ने सपा एक PDA पर चुटकी लेते हुए निशाना साधा, योगी ने कहा प्रदेश में हाल ही में राज्यसभा का चुनाव हुआ है, यहाँ 10 सीट थी इसमें से 8 सीट भारतीय जनता पार्टी जीती है और 2 सीट पर समाजवादी पार्टी जीती है भाजपा ने हर समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए राज्यसभा में भेजा लेकिन मैं समाजवादियों से पूछना चाहता हूं कि राज्य सभा चुनाव के टिकट में PDA कहां चला गया? हम तो पहले से कह रहे हैं कि सपा के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA)… या फिर पराया धन अपना भी कह सकते हैं योगी बोले समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशी बनाये एक प्रत्याशी अपने चाचा रामगोपाल यादव को बनाया और दूसरा टिकट बेच दिया मुम्बई के धन्ना सेठ को और उसे प्रत्याशी बना दिया , यही सपा की सच्चाई है।
सपा सरकार में न गति नहीं थी न प्रगति, बिना प्रगति दुर्गति निश्चित थी
योगी ने कहा मैं यहाँ समाज के दो सजग प्रहरी से बात करने आया हूँ इसमें एक है स्नातक और दूसरा है शिक्षक और दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, योगी ने कहा किसी समाज को किसी राष्ट्र के भविष्य को देखना हो तो वहां के युवा की ऊर्जा को, युवा की प्रतिभा को और उनकी दिशा को देखकर आप तय कर सकते हैं उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के समय युवाओं का क्या हाल था सब जानते हैं जब सरकार में ही गति नहीं थी तो प्रगति कहाँ से होती, और जब प्रगति नहीं थी तो दुर्गति होना ही थी , योगी बोले भर्ती के जो योग बोर्ड बने तह उसमें सेफई सिंडिकेट ने अपने खानदान के लोगों को ही बैठा दिया था जब भर्ती निकलती थी तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के निकलती थी और अपने लोगों को नौकरियां मिल जाती थी।
योगी ने कहा 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
योगी ने कहा पिछलेसाढ़े 9 साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में साढ़े 9 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए हैं और अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को और नियुक्ति पत्र दूंगा, योगी ने कहा इस समय उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती चल रही है इसमें पारदर्शिता है, ईमानदारी है, निष्पक्षता है क्या ये सब समाजवादी पार्टी की सरकार में था ? वहां सिर्फ अराजकता, थी गुंडागर्दी थी, युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ था, दंगा, उपद्रव था, यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा था, यूपी के नौजवन को बाहर नौकरी नहीं मिलती थी , यहाँ का नागरिक अपनी पहचान बनहिं बताता था, कई जिले तो ऐसे थे जिनका नाम सुनते ही दूसरे शहरों में होटल में रूम ही नहीं मिलते थे, कानून व्यवस्था ध्वस्त थी लेकिन आज इस नए उत्तर प्रदेश में सब बदल गया है, यहाँ निवेश भी आ रहा है और श्रद्धालु भी, अब यूपी के नौजवानों के सामने पहचानका संकट भी नहीं है
मैं समाजवादियों से पूछना चाहता हूं कि राज्य सभा चुनाव के टिकट में PDA कहां चला गया?
उन्होंने मुंबई के धन्ना सेठ को टिकट बेच दिया। हो गया न परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA)…
यही सपा की सच्चाई है… pic.twitter.com/10irycAQ3G
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2026
चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकलती थी और सैफई सिंडिकेट के बाहर किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिलती थी… pic.twitter.com/jTgVVj2c3I
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










