Responsive Scrollable Menu

CM धामी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक विरासत पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई. दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य की विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. राज्य के विकास को नई गति देने के साथ ही जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है.

 

Continue reading on the app

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर, सीएम धामी से मिले भरत सिंह बिष्ट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि श्री भरत सिंह बिष्ट ने भेंट की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड महापरिषद से संबंधित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया.

इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. उत्तराखंड से बाहर निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने तथा नई पीढ़ी तक प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत राज्य की विशिष्ट पहचान हैं. इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक जिम्मेदारी है. राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.  मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा अपनी मातृभूमि की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के प्रयासों की महत्ता पर बल दिया. 

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

परिवार सहित रामलीला देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। द्वारका, दिल्ली #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:44:04+00:00

Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी!, 15 और 16 अक्टूबर को बदलेगा मौसम | Weather Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers