Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर हमला, बोले- इनके PDA का अर्थ है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर PDA को लेकर बड़ा हमला किया हैं, उन्होंने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा अखिलेश यादव ने एक टिकट अपने चाचा को दे दिया और दूसरा राज्यसभा टिकट मुंबई के धन्ना सेठ को टिकट बेच दिया, ये है आपका PDA , योगी बोले सपा के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और यही सपा की सच्चाई है।

योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में शामिल हुए यहाँ उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी रही, योगी ने सपा एक PDA पर चुटकी लेते हुए निशाना साधा, योगी ने कहा प्रदेश में हाल ही में राज्यसभा का चुनाव हुआ है, यहाँ 10 सीट थी इसमें से 8 सीट भारतीय जनता पार्टी जीती है और 2 सीट पर समाजवादी पार्टी जीती है भाजपा ने हर समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए राज्यसभा में भेजा लेकिन मैं समाजवादियों से पूछना चाहता हूं कि राज्य सभा चुनाव के टिकट में PDA कहां चला गया? हम तो पहले से कह रहे हैं कि सपा के पीडीए का मतलब है  परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA)… या फिर पराया धन अपना भी कह सकते हैं योगी बोले समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशी बनाये  एक प्रत्याशी अपने चाचा रामगोपाल यादव को बनाया और दूसरा टिकट बेच दिया मुम्बई के धन्ना सेठ को और उसे प्रत्याशी बना दिया , यही सपा की सच्चाई है।

सपा सरकार में न गति नहीं थी न प्रगति, बिना प्रगति दुर्गति निश्चित थी 

योगी ने कहा मैं यहाँ समाज के दो सजग प्रहरी से  बात करने आया हूँ इसमें एक है स्नातक और दूसरा है शिक्षक और दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, योगी ने कहा किसी समाज को किसी राष्ट्र के भविष्य को देखना हो तो वहां के युवा की ऊर्जा को, युवा की प्रतिभा को और उनकी दिशा को देखकर आप तय कर सकते हैं उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के समय युवाओं का क्या हाल था सब जानते हैं जब सरकार में ही गति नहीं थी तो प्रगति कहाँ से होती, और जब प्रगति नहीं थी तो दुर्गति होना ही थी , योगी  बोले भर्ती के जो योग बोर्ड बने तह उसमें सेफई सिंडिकेट ने अपने खानदान के लोगों को ही बैठा दिया था जब भर्ती निकलती थी तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के निकलती थी और अपने लोगों को नौकरियां मिल जाती थी।

 योगी ने कहा 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी 

योगी ने कहा पिछलेसाढ़े 9 साल में  भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में साढ़े 9 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए हैं और अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को और नियुक्ति पत्र दूंगा, योगी ने कहा इस समय उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती चल रही है इसमें पारदर्शिता है, ईमानदारी है, निष्पक्षता है क्या ये सब समाजवादी पार्टी की सरकार में था ? वहां सिर्फ अराजकता,  थी गुंडागर्दी थी, युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ था, दंगा, उपद्रव था, यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा था, यूपी के नौजवन को बाहर नौकरी नहीं मिलती थी , यहाँ का नागरिक अपनी पहचान बनहिं बताता था, कई जिले तो ऐसे थे जिनका नाम सुनते ही दूसरे शहरों में होटल में रूम ही नहीं मिलते थे, कानून व्यवस्था ध्वस्त थी लेकिन आज इस नए उत्तर प्रदेश में सब बदल गया है, यहाँ निवेश भी आ रहा है और श्रद्धालु भी, अब यूपी के नौजवानों के सामने पहचानका संकट भी नहीं है

 

Continue reading on the app

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के लोगों से की पानी बचाने की अपील, बोले – ‘नल खुला न छोड़ें, RO का बचा पानी भी इस्तेमाल करें’

इंदौर में मानसून की विदाई के 14 दिन बाद ही आने वाली गर्मियों में पानी की कमी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अभी से पानी बचाने की आदत अपनाने की अपील की है। उन्होंने RO के वेस्ट पानी से पोछा लगाने, टंकी में ओवरफ्लो रोकने के लिए अलार्म लगवाने और शावर की जगह बाल्टी से नहाने जैसे उपाय बताए हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम रोज 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी दोबारा इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रहा है।

दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आम तौर पर इंदौर में 30 से 40 इंच बारिश होती है जबकि इस बार मालवा-निमाड़ में औसतन 20 से 21 इंच बारिश हुई है। उन्होंने लोगों से परिवार के साथ बैठकर पानी बचाने का चार्ट बनाने और रोजमर्रा के कामों में पानी की बर्बादी रोकने की अपील की है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताए ये तरीके

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पानी बचाने की शुरुआत घर से होनी चाहिए। कई बार टंकी भरने के बाद भी पानी बहता रहता है। इसे रोकने के लिए घरों में अलार्म लगवाने की सलाह दी गई है ताकि टंकी भरते ही लोगों को पता चल जाए। उन्होंने RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को बेकार समझकर फेंकने के बजाय पोछा लगाने जैसे कामों में इस्तेमाल करने की बात कही है। इससे रोजमर्रा के कामों में साफ पानी की खपत कम की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने शावर के बजाय बाल्टी से नहाने और बर्तन धोते समय नल लगातार खुला नहीं रखने की भी अपील की। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर पानी बचाने का चार्ट बनाएं और तय करें कि घर में कहां पानी की खपत कम की जा सकती है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान माता के सामने पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील भी की है। उनका कहना है कि इंदौर से पानी बचाने का संदेश पूरे मालवा-निमाड़ में जाना चाहिए।

रोज 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी का होगा इस्तेमाल

दरअसल घरों में पानी बचाने की अपील के साथ नगर निगम भी ताजे पानी की मांग कम करने की तैयारी कर रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को अमृत प्रोजेक्ट और सीवरेज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की है। नगर निगम की योजना चार जगह कुल 30 एमएलडी क्षमता के टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की है। इनसे रोज करीब 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस पानी का इस्तेमाल उन कामों में किया जाएगा जहां पीने योग्य पानी की जरूरत नहीं होती।

प्रस्तावित प्लांट सांवेर औद्योगिक क्षेत्र में 3 एमएलडी, कनाड़िया में 8 एमएलडी, टिगरिया बादशाह तालाब में 9 एमएलडी और कबिटखेड़ी एसटीपी परिसर में 10 एमएलडी क्षमता के होंगे। उपचारित पानी का इस्तेमाल उद्यानों की सिंचाई, सड़कों की धुलाई, निर्माण कार्य, सीवर सफाई और धूल नियंत्रण में किया जा सकेगा। सरकारी भवनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, मेट्रो और औद्योगिक क्षेत्रों तक भी इसकी आपूर्ति की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। दरअसल योजना का मकसद ऐसे कामों के लिए नर्मदा सहित ताजे पानी के स्रोतों पर निर्भरता घटाना है।

21.59 करोड़ रुपए से बनेगा ट्रीटेड वाटर नेटवर्क

दरअसल ‘जल ही अमृत’ परियोजना के तहत उपचारित पानी जमा करने और अलग पाइपलाइन से पहुंचाने के लिए 21.59 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। योजना में स्कीम नंबर 78 में 30 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक और कबिटखेड़ी एसटीपी परिसर में 15 लाख लीटर क्षमता का ग्राउंड स्टोरेज रिजर्वायर बनाने की बात शामिल है। इसके साथ पंपिंग व्यवस्था और पानी बांटने वाली पाइपलाइन भी विकसित की जाएगी। प्रस्तावित नेटवर्क से निपानिया, बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र, महालक्ष्मी नगर, देवास नाका और न्यू लोहा मंडी सहित चिन्हित इलाकों तक उपचारित पानी पहुंचाने की योजना भी है।

नगर निगम 133 उद्यानों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इनमें 23 मौजूदा और 110 नए उद्यान शामिल हैं। इसके अलावा 30 हाइड्रेंट लगाने का प्रस्ताव है। उद्यानों की सिंचाई और दूसरे गैर-पेयजल कामों में उपचारित पानी इस्तेमाल होने से पीने योग्य पानी की बचत हो सकती है। हालांकि, इसके लिए पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच, अलग वितरण व्यवस्था और प्रस्तावित प्लांटों व पाइपलाइन का काम समय पर पूरा होना जरूरी होगा।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: PAK कर्जदारों का अध्यक्ष बना, अवाम में मजाक उड़ा! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:09:50+00:00

Love Story : रूस की जूली का बिहार कनेक्शन,क्या झोपड़ी बनेगी आशियाना? | Russia Girl | Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers