शिवा वर्मा हत्याकांड में नया खुलासा, नेपाल बॉर्डर के पास मिली श्रद्धा दुबे की कार
राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई करोड़पति कारोबारी 28 साल शिवा वर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है. घटना को छह दिन बीत गए हैं. शिवा की मौत के मामले में लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, श्रद्धा की बहन रश्मि और श्रद्धा का दोस्त आमिर भी वांछित है. इस बीच, रुपईडीहा नेपाल बॉर्डर पर एक कार मिली है. कार श्रद्धा दुबे की बताई जा रही है. कार लावारिस हालत में मिली है. पुलिस को आशंका है तीनों बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं. कार मिलने के बाद मामले में जांच का दायरा बढ़ सकता है.
नेपाल सीमा पर मिली श्रद्धा की कार
शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा के खिलाफ ब्लैकमेल और मारपीट के आरोपों के आधार पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी. शिवा के परिवार ने श्रद्धा पर यह आरोप लगाए हैं. छह दिन से बहन और दोस्त के साथ फरार श्रद्धा की कार नेपाल सीमा पर मिली है, जिससे उनके नेपाल जाने की आशंका है. लखनऊ पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है.
श्रद्धा पर शिवा को फेंकने का आरोप
लखनऊ की हाईप्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे पर अपने लिव-इन पार्टनर करोड़पति बिजनेस शिवा वर्मा को लखनऊ में बालू अड्डा के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैंट की बालकनी से फेंककर हत्या का आरोप है.
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से तमिलनाडु तक भारी बारिश का अलर्ट, 6 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार 15 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका है. उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है.
दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर रहने से बचने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने में चुनाव कराने का निर्देश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










