भारत में घुसने को 500 आतंकी रेडी, PoK में ड्रोन-मैप लेकर छिपे; जानिए पाकिस्तान का सर्द-ए-सितम प्लान
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके में 500 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. पाकिस्तान इन्हें ड्रोन, नक्शे और सियाचिन गियर दे रहा है. ताकि ये बर्फबारी के बाद भी आराम से भारत के इलाकों में घुस सकें. हालांकि भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है और पाक के हर नापाक प्लान को ध्वस्त करने के लिए तैयार है.
Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें
यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। मॉस्को और कीव के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ये हमले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को लेकर हुआ संक्षिप्त संघर्षविराम समाप्त हो गया है।
इस बीच, अमेरिका के साथ तनाव भी बढ़ रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने बृहस्पतिवार तड़के मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला किया। मंत्रालय के अनुसार, हवाई रक्षा प्रणालियों ने रिफाइनरी को निशाना बनाकर दागी गई यूक्रेन की चार ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइलों और 69 ड्रोन को मार गिराया।
हालांकि, ड्रोन के मलबे से रिफाइनरी में आग लग गई। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर पुष्टि की कि यूक्रेन ने रात में किए गए हमले के दौरान रियाजान स्थित तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









