Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम
Lock Upp 2 Winner Leak: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के फिनाले में बस कुछ दिन ही बाकि है. ऐसे में शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपनी पहले फाइनलिस्ट की जगह शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को दे दी और खुद शो से बाहर हो गए. इस बीच अब सोशल मीडिया पर लॉकअप के विनर का नाम वायरल हो रहा है. तो चलिए जानते हैं, कौन उठाने वाला है शो की ट्रॉफी.
शो से बाहर हुए हर्षद चोपड़ा
'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. पहले फाइनलिस्ट बनने के बावजूद हर्षद चोपड़ा शो से बाहर हो गए. हुआ यूं कि श्रेया कालरा ने स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी जोशी को आउट करने का फैसला लिया. उनका फैसला सुनते ही हर्षद चोपड़ा बहुत इमोशनल हो गए और श्रेया से फैसला बदलने के लिए कहने लगे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद रितेश देशमुख ने हर्षद के सामने एक बड़ा ऑफर रखा और कहा कि वो चाहें तो खुद शो से बाहर होकर शिवांगी जोशी को बचा सकते हैं. ऐसे में हर्षद ने बिना देर किए इस बात के लिए हामी भर दी.
????Breaking Lock UPP ????
— Digital News Hub (@digital_newshub) August 3, 2026
With the highest number of votes, Shreya Kalra has become the Winner of Lock Upp S2. ????????
The voting included evicted contestants, jailors, and media personalities. Shreya received the highest number of votes (25) to win the title.
???? 1st Runner-Up:…
लॉकअप 2 का विनर कौन बना?
बीती रात 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का फिनाले शूट हुआ, जिसके बाद शो के विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा ने जीत दर्ज कर ली है. डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, 'लॉकअप 2' के फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स, जेलर्स और मीडिया पर्सनालिटीज ने सबसे ज्यादा वोट श्रेया को दिए. ऐसे में वो शो जीत गईं और उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी गई है. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है.
ये भी पढे़ं- Lock UPP 2: फिनाले से पहले ही एविक्ट हो गईं शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल, पलट गया गेम
कौन बने रनरअप?
दूसरी ओर शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) पहली रनरअप बनीं तो योगेश रावत (Yogesh Rawat) दूसरे रनरअप बने. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि शिल्पा शिंदे फर्स्ट रनरअप बनी हैं. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है. बता दें, इससे पहले कई सोशल मीडिया पेज पर बताया जा रहा था कि शिवांगी जोशी ने शो जीता है. लेकिन कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने दावा किया कि शो का फिनाले शूट नहीं हुआ है और विनर की खबर झूठी है. ऐसे में अब श्रेया कालरा का नाम विनर के लिए सामने आया है.
कौन है श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा के बारे में बताए तो वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल क्रिएटर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सबसे पहले टिक-टॉक पर अपने शॉर्ट वीडियो से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूह पर फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए फैन फॉलोइंग हासिल की. साल 2020 में वो रोडिज में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी. थी. इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया. वहीं, अब श्रेया कालरा रियलिटी शो Lock Upp 2 की विनर बताई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को 'मौसी' बोलना सनी देओल को पड़ा भारी, लोग बुला रहे गद्दार, कहा- 'कितना शर्मनाक है'
Ramayana का ट्रेलर देख बोले रामानंद सागर के पोते- 'ट्रेलर भव्य है, उम्मीद है रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार करेंगे लोग'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi















.jpg)




