Responsive Scrollable Menu

Shaurya Path: Indian Navy को Modi ने दिया Power Boost! INS Mangrol और नई Submarines से बदल गया हिंद महासागर का खेल

भारत अब हिंद महासागर में अपनी ताकत के दम पर शक्ति संतुलन की नई इबारत लिखने की तैयारी में है। हम आपको बता दें कि समुद्र की लहरों पर अब केवल गश्त नहीं, बल्कि दुश्मन की हर चाल को समय रहते पहचानने, उसकी पनडुब्बियों का पीछा करने और जरूरत पड़ने पर उसे करारा जवाब देने की क्षमता का विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारतीय नौसेना की मारक क्षमता, पनडुब्बी बेड़े और स्वदेशी युद्धपोत निर्माण को रणनीतिक प्राथमिकता देकर साफ संकेत दिया है कि भारत अपने समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए किसी दूसरे देश की कृपा पर निर्भर नहीं रहना चाहता।

देखा जाये तो एक तरफ 12 अक्टूबर को मुंबई में भारतीय नौसेना में आईएनएस मंगरोल की कमीशनिंग तटीय सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, तो दूसरी तरफ तीन अतिरिक्त कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण का प्रस्ताव भारत की दीर्घकालिक समुद्री रणनीति को धार देने की तैयारी है। इसके साथ परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों की क्षमता बढ़ाने की योजनाएं भी भारत की समुद्री शक्ति के अगले चरण की ओर इशारा करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Ashutosh Dixit संभालेंगे Indian Air Force की कमान, भारत अब बदलेगा आसमान का खेल! दुश्मन अभी से हुए बेचैन

हम आपको बता दें कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रही है। पाकिस्तान भी चीन से आधुनिक पनडुब्बियां हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारत के सामने चुनौती सिर्फ समुद्री सीमाओं की निगरानी की नहीं, बल्कि हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक बढ़त कायम रखने की है। मोदी सरकार स्वदेशी निर्माण, आधुनिक हथियारों और लंबी अवधि की सैन्य तैयारी के जरिए इसका जवाब देने की तैयारी कर रही है।

आईएनएस मंगरोल की एंट्री, समुद्र के भीतर दुश्मन पर नजर

हम आपको बता दें कि भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर को मुंबई स्थित नौसैनिक गोदी में आईएनएस मंगरोल (P82) को अपने बेड़े में शामिल किया। यह माहे श्रेणी का तीसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट है। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वत्सायन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आईएनएस मंगरोल की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसे तटीय और उथले समुद्री इलाकों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार किया गया है। हम आपको बता दें कि समुद्र के ऐसे हिस्से पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं, जहां कम गहराई, समुद्री भूगोल और पानी के भीतर बदलती परिस्थितियां निगरानी को कठिन बना देती हैं। उन्नत सेंसर, सोनार और हथियार प्रणालियों से लैस यह पोत पनडुब्बी रोधी युद्ध, पानी के भीतर निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों और बारूदी सुरंगों से जुड़े कार्यों में उपयोगी होगा। तीन डीजल इंजन संचालित वाटरजेट प्रणोदन इकाइयां इसे उथले और सीमित समुद्री क्षेत्रों में तेजी से दिशा बदलने तथा तत्काल प्रतिक्रिया देने की क्षमता प्रदान करती हैं।

इसका सीधा मतलब है कि भारत की तटीय सुरक्षा व्यवस्था में एक और ऐसी क्षमता जुड़ी है, जो समुद्र के भीतर छिपकर आने वाले खतरे को पहचानने में मदद करेगी। देखा जाये तो पाकिस्तान की समुद्री गतिविधियों से लेकर हिंद महासागर में बढ़ती चीनी मौजूदगी तक, भारत को अपने तटों और सामरिक समुद्री मार्गों पर लगातार सतर्क रहना होगा।

साथ ही आईएनएस मंगरोल की एक और खासियत इसका स्वदेशी निर्माण है। कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने इस युद्धपोत को डिजाइन और निर्मित किया है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह उपलब्धि भारतीय रक्षा उद्योग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा देश की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में भी अहम है। हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के लिए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया का असली सामरिक महत्व यही है कि युद्धपोतों, हथियार प्रणालियों और सैन्य तकनीक के लिए भारत की विदेशी निर्भरता धीरे-धीरे कम हो। युद्ध की स्थिति में आपूर्ति शृंखला पर बाहरी दबाव या प्रतिबंध देश की सैन्य तैयारियों को बाधित कर सकते हैं। स्वदेशी निर्माण इस जोखिम को कम करने के साथ देश में इंजीनियरिंग कौशल और रक्षा उत्पादन की क्षमता भी बढ़ाता है।

आईएनएस मंगरोल का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के तटीय नगर मंगरोल और उसके प्रमुख मछली बंदरगाह से जुड़ा है। यह पोत पूर्ववर्ती आईएनएस मंगरोल (M85) की विरासत को भी आगे बढ़ाता है, जो अप्रैल 2004 तक भारतीय नौसेना में सेवा दे रहा था। नई पीढ़ी का यह पोत पुराने नाम को आधुनिक समुद्री युद्ध क्षमता के साथ जोड़ता है। देखा जाये तो भारत की समुद्री रणनीति का सबसे अहम मोर्चा अब पानी के भीतर की लड़ाई है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) में फ्रांसीसी नेवल ग्रुप के सहयोग से तीन अतिरिक्त कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां बनाने के प्रस्ताव को प्राथमिकता दी है। इसकी अनुमानित लागत करीब 33,000 करोड़ रुपये बताई गई है और संशोधित प्रस्ताव को कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी समिति (CCS) के समक्ष रखने की प्रक्रिया की खबर है।

हम आपको बता दें कि भारत पहले ही छह कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां अपने बेड़े में शामिल कर चुका है। लेकिन पुरानी शिशुमार और सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों की उम्र बढ़ने के साथ उनकी परिचालन क्षमता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में नई पनडुब्बियों का निर्माण महज सैन्य खरीद नहीं, बल्कि भारत की समुद्री प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही प्रस्तावित उन्नत कलवरी पनडुब्बियों में नाटो मानक टॉरपीडो, डीआरडीओ के विकसित भारी टॉरपीडो और लगभग 800 किलोमीटर की मारक दूरी वाली SCALP पनडुब्बी-प्रक्षेपित मिसाइलों को शामिल करने की योजना बताई जा रही है।

इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक की उत्पादन क्षमता को भी गति देगा। भारतीय इंजीनियरों, तकनीशियनों और श्रमिकों को उन्नत पनडुब्बी निर्माण का अनुभव मिलेगा। भविष्य में तकनीकी हस्तांतरण की शर्तों के तहत भारत की मित्र देशों को पनडुब्बियां उपलब्ध कराने की क्षमता विकसित होने की संभावना भी इस परियोजना को सामरिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है।

देखा जाये तो भारत के सामने चुनौती इसलिए गंभीर है, क्योंकि पाकिस्तान चीन के सहयोग से आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियां हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इनके 2028 से 2030 के बीच बेड़े में शामिल होने की आशंका भारतीय नौसेना के लिए दीर्घकालिक योजना को और जरूरी बनाती है।

इसी बीच, प्रोजेक्ट-75(I) के तहत छह आधुनिक पारंपरिक पनडुब्बियां बनाने की योजना भी महत्वपूर्ण है। जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TKMS) और मझगांव डॉक के सहयोग से प्रस्तावित इस परियोजना में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक पर जोर है, जिससे पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकती हैं। मई 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 70,000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी थी, जबकि अंतिम सुरक्षा संबंधी मंजूरी की प्रक्रिया बाकी थी।

साथ ही भारत की परमाणु पनडुब्बी क्षमता का विस्तार भी व्यापक रणनीति का हिस्सा है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बियां (SSN) और परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां (SSBN) अलग-अलग भूमिकाएं निभाती हैं। यह दुश्मन की समुद्री गतिविधियों का पीछा करने और उसे चुनौती देने में उपयोगी है, साथ ही परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का महत्वपूर्ण आधार हैं। हम आपको यह भी बता दें कि भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण केवल पनडुब्बियों तक सीमित नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, भारत 2035 तक अपने बेड़े को लगभग 200 युद्धपोतों तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है। स्वदेशी युद्धपोतों, उन्नत सेंसरों, ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी प्रणालियों का विस्तार इसी व्यापक तैयारी का हिस्सा है।

बहरहाल, संदेश साफ है। हिंद महासागर किसी एक देश की जागीर नहीं है। चीन की विस्तारवादी समुद्री महत्वाकांक्षाओं और पाकिस्तान की बढ़ती पनडुब्बी क्षमता के बीच भारत अपनी सुरक्षा, व्यापारिक समुद्री मार्गों और क्षेत्रीय हितों की रक्षा के लिए अपनी ताकत बढ़ा रहा है। आईएनएस मंगरोल जैसे पोत तटीय सुरक्षा को मजबूत करते हैं, जबकि आधुनिक पनडुब्बियां समुद्र की गहराइयों में रणनीतिक बढ़त का आधार बनती हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत अब समुद्र में ऐसी विश्वसनीय सैन्य क्षमता विकसित करना चाहता है जो किसी भी विरोधी को भारतीय समुद्री हितों के खिलाफ दुस्साहस करने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर कर दे। यही हिंद महासागर में बदलते शक्ति संतुलन का सबसे बड़ा संकेत है।

-नीरज कुमार दुबे

Continue reading on the app

Arvind Kejriwal ने कॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई को बेतुका बताया

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह से बेतुका बताते हुए सवाल किया कि क्या अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज लहराना अपराध है। पुलिस ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉण्ड का कथित उल्लंघन करने और प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जा चुके जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया।

उनके सहयोगी अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति और सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया। शिंदे को निजी मुचलके और पांच हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया। केजरीवाल ने इस खबर पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘क्या अपने ही देश में अपना ही झंडा लहराना अपराध है?

यह पूरी तरह से बेतुका है।’’ दास, रांका और शिंदे सहित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के अन्य सदस्य मंगलवार को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने तिरंगा फहराया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। समूह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी ‘‘शर्मनाक’’ है। भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी युवा प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन करती रहेगी। आप नेता ने कहा कि राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि उनके साथ खड़े रहें।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘शुरुआत से हमारा रुख बहुत स्पष्ट रहा है। जब किसानों ने प्रदर्शन किया था, हमें लगा कि उनकी मांगें जायज हैं, तो हमने उनका समर्थन किया।’’ आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का भी समर्थन किया था और उसे लगता है कि युवाओं, खासकर जेन-जी की मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समूहों को जहां हिंसा करने दी जा रही है, वहीं युवा प्रदर्शनकारियों को जेल भेजा जा रहा है।

भारद्वाज ने प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सरकार का चुप्पी साधना समझ में आता है क्योंकि पुलिस उनकी ओर से ही कार्रवाई कर रही है। हालांकि, अगर न्यायपालिका भी मौन रही और स्वत: संज्ञान नहीं लेती तथा लोगों को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बाध्य होना पड़ा तो यह देश के लिए चिंता का विषय है।’’ उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल से की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कॉजपा के नेता और समूह के 11 सदस्य कथित तौर पर निजी परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करके जंतर-मंतर पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों के काम में कथित तौर पर बाधा डालने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इस संबंध में कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थानों में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में नेताओं को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया था।

इसके बाद सार्वजनिक शांति भंग करने की कथित बार-बार की कोशिशों और सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को उकसाने के आरोप में उन्हें एहतियाती प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Parthiv Patel ने मिस की BCCI की डेडलाइन, क्या Chief Selector पद की दौड़ से हुए बाहर?

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल, जिन्हें BCCI के पुरुषों की टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर अजीत अगरकर की जगह लेने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, उन्होंने अभी तक इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है। BCCI ने इस खाली पद के लिए 6 अक्टूबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे (IST) तय की गई थी। पटेल ने तब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया था और अब वे ऐसा तब तक नहीं कर पाएंगे जब तक बोर्ड आवेदन की समय-सीमा को आगे नहीं बढ़ाता।

इसे भी पढ़ें: पुजारा बोले, Abhishek Sharma में Chris Gayle जैसी काबिलियत, T20I में नाम रहेगा याद

फिलहाल, साउथ ज़ोन के सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कमेटी में सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। अभी के हिसाब से, पार्थिव के सीनियर सिलेक्शन पैनल में शामिल होने के बजाय गुजरात टाइटंस के कोचिंग सेटअप और अपने ब्रॉडकास्टिंग के काम में बने रहने की संभावना है, जबकि ओझा के चीफ सेलेक्टर के तौर पर अपना बाकी कार्यकाल पूरा करने की उम्मीद है।

BCCI ने 6 अक्टूबर को जारी अपने बयान में कहा था कि नया सेलेक्टर टेस्ट, ODI और T20I के लिए भारतीय टीमों को चुनने, उभरते हुए टैलेंट की पहचान करने और बेंच स्ट्रेंथ मज़बूत करने के लिए ज़िम्मेदार होगा। इस भूमिका में घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों की खोज करना, टीम मीटिंग में शामिल होना, मैचों के लिए यात्रा करना और BCCI की एपेक्स काउंसिल को हर तिमाही परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने वाली रिपोर्ट सौंपना भी शामिल होगा।

इसे भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin बोले New Zealand सीरीज में Bhuvneshwar Kumar को मिला मेहनत का फल

योग्यता के नियमों के अनुसार, आवेदकों ने कम से कम सात टेस्ट मैच, 30 फर्स्ट-क्लास मैच, या 10 वनडे और 20 फर्स्ट-क्लास मैच खेले होने चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से रिटायर हो जाना चाहिए था। माना जा रहा है कि नया सदस्य वेस्ट ज़ोन से होगा, जहाँ से अगरकर आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के रहने वाले भारत की महिला टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार, जिनके जूनियर पुरुष चयन समिति की कमान संभालने की उम्मीद थी, अब वेस्ट ज़ोन से सीनियर चयनकर्ता के पद के लिए दावेदार हो सकते हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे भी एक संभावित उम्मीदवार हैं। पोवार और दिघे, दोनों ने इस भूमिका के लिए आवेदन किया था।

Wed, 14 Oct 2026 18:16:00 +0530

  Videos
See all

Crude Oil Price Drop : रूस-अमेरिका की डील से गिरेगा पेट्रोल-डीजल का भाव? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T12:45:03+00:00

Smriti Irani On Rahul Gandhi:'INDI' गठबंधन पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी? | Opposition #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T12:38:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers