कौन सा इंजेक्शन है Mounjaro? जिससे बॉलीवुड के सेलेब्स घटा रहे अपना वजन, जानिए कैसे करता है काम
Mounjaro Weigh Loss Injection: वजन कम करना आज दुनिया भर में सबसे आम फिटनेस गोल बन चुका है.लेकिन यह काम आसान नहीं है. सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और अनुशासन जरूरी होता है. पिछले कुछ सालों में कुछ दवाएं तेजी से चर्चा में आई हैं. इन्हें वजन घटाने का शॉर्टकट कहा जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा नाम Mounjaro और Ozempic का लिया जा रहा है. कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी इन दवाओं का इस्तेमाल कर चुके हैं. हाल ही में कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने भी अपने वेट लॉस का श्रेय Mounjaro को दिया. चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है Mounjaro इंजेक्शन और यह कैसा काम करता है?
किन-किन सेलिब्रिटी ने Mounjaro से घटाया वजन?
Mounjaro और Ozempic इंजेक्शन का इस्तेमाल कई सेलिब्रिटी ने किया है जिसमें सबसे पहला नाम सोहा अली खान का आता है, उसके बाद फेमस कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने भी इस इंजेक्शन से करीब 22 किलो वजन घटाया है. तमन्ना भाटिया ने अपना वजन ओजैंपिक इंजेक्शन का इस्तेमाल करके अपना वजन कम किया है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या यह इंजेक्शन वेट लॉस के लिए सुरक्षित है या नहीं.
इसका जबाव देते हुए सोहा अली खान ने बताया है कि वजन सिर्फ डाइट और वर्कआउट से नहीं, बल्कि Mounjaro की मदद से भी घटा है. उन्होंने ऐश्वर्या की उस बात को भी अहम बताया जिसमें उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसी दवाएं लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. सोहा ने साफ कहा है कि Ozempic और Mounjaro कोई फैशन ट्रेंड नहीं हैं. ये गंभीर मेडिकल ट्रीटमेंट हैं और हर किसी के लिए नहीं हैं.
मौनजारो कैसा काम करता है?
मौनजारो GLP-1 (Glucagon-Like Peptide-1) और GIP (Glucose-Dependent Insulinotropic Polypeptide) रिसेप्टर्स को टारगेट करती है. ये दोनों हॉर्मोन शरीर में बल्ड शुगर कंट्रोल करने और भूख कम करने में मदद करते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्म सुधारक शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस को तेज करता है जिससे वजन कम होता है.
क्या Mounjaro और Ozempic एक ही दवा हैं?
दोनों दवाएं वजन कम करने में मदद करती हैं. लेकिन ये पूरी तरह एक जैसी नहीं हैं. WebMD के अनुसार, दोनों GLP-1 एगोनिस्ट दवाओं की श्रेणी में आती हैं. ये शरीर में GLP-1 नामक हार्मोन की तरह काम करती हैं. यह हार्मोन छोटी आंत में बनता है. ये दवाएं शरीर में इंसुलिन बढ़ाती है. ब्लड शुगर कम करती है. साथ ही पेट को ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस कराती हैं.
Mounjaro का जेनेरिक नाम Tirzepatide है. यह GLP-1 के साथ GIP रिसेप्टर पर भी काम करती है. इसे टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए दिया जाता है. वहीं Ozempic का जेनेरिक नाम Semaglutide है. यह केवल GLP-1 रिसेप्टर पर काम करती है. इसे डायबिटीज और हृदय रोग से ग्रस्त मरीजों के लिए प्रिस्क्राइब किया जाता है.
कितनी मात्रा में लेना चाहिए Mounjaro
यह दवा इंजेक्शन के रूप में आती है. इसकी खुराक हर हफ्ते ली जाती है. लेकिन किसे इसकी कितनी मात्रा लेनी है, यह डॉक्टर तय करते हैं. क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया कि डाइट और एक्सरसाइज के साथ मौनजारो लेने वाले एडल्ट्स ने 72 हफ्तों तक ज्यादा डोज (15 mg) पर एवरेज 21.8 किलो वेट कम किया था. सबसे कम डोज (5 mg) पर औसतन 15.4 किलो वजन घटाया था. मौनजारो इंजेक्शन हफ्ते में एक बार ही लेना होता है. बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: एक इंजेक्शन से इस कॉमेडियन ने घटाया 22 किलो वजन, बताया- क्या-क्या झेलने पड़े नुकसान?
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.Wei
लगातार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक टूटा
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,233.64) से 265.21 अंकों की गिरावट के साथ 83,968.43 पर खुला, तो वहीं निफ्टी50 अपने पिछले बंद (25,953.85) से 47.15 अंक गिरकर 25,906.70 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.28 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 405.13 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 83,828.51 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 113.45 अंकों यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,840.40 पर ट्रेड कर रहा था।
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.78 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं सेक्टरवार देखें, तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। इसके बाद निफ्टी ऑटो में 0.35 प्रतिशत की गिरावट तो निफ्टी बैंक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि निफ्टी एफएमसीजी में 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई।
निफ्टी50 इंडेक्स पर 30 से अधिक शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे, जिनमें इंफोसिस (5 प्रतिशत की गिरावट), टीसीएस (4.40 प्रतिशत की गिरावट), एचसीएल टेक (4.40 प्रतिशत की गिरावट), टेक महिंद्रा (4.24 प्रतिशत की गिरावट), विप्रो (3.32 प्रतिशत की गिरावट) और इटरनल (2.23 प्रतिशत की गिरावट) टॉप लूजर्स में शामिल रहे। इसके अलावा, एचडीएफसी लाइफ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एम एंड एम, एसबीआई लाइफ के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, आइशर मोटर्स, एचयूएल, एनटीपीसी, बीईएल और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी50 ने 80 अंकों की बढ़त के साथ गैप-अप ओपनिंग की थी, लेकिन पूरे दिन सीमित दायरे में ही कारोबार करता रहा, जिससे बाजार में कंसोलिडेशन और निवेशकों की अनिश्चितता झलकती है। तकनीकी नजरिए से देखें तो 26,050-26,100 के दायरे में निफ्टी पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जबकि 25,800-25,850 के बीच निकट अवधि का सपोर्ट दिखाई दे रहा है।
एक्सपर्ट ने कहा कि संस्थागत गतिविधियों की बात करें तो 11 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार चौथे सत्र में खरीदारी जारी रखी और 943 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) बिकवाली के रुख में दिखे और उन्होंने 125 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचे।
मार्केट एक्सपर्ट ने आगे बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को अनुशासित और चयनात्मक रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना बेहतर हो सकता है। नई लंबी पोजीशन तभी बनानी चाहिए जब निफ्टी 26,000 के ऊपर मजबूती से टिके, क्योंकि यह स्तर पार करना बाजार में स्थिर और सार्थक सुधार का संकेत होगा।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























