Responsive Scrollable Menu

जंतर मंतर में अवैध प्रवेश पर Sourav Das और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का कथित उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल में रखा गया है। उनके सहयोगी अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति बनाए रखने और अच्छा व्यवहार करने के लिए पांच हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर पाबंद कर रिहा कर दिया गया। तीनों को बुधवार सुबह विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

कॉजपा नेताओं को मंगलवार तड़के हिरासत में लिया गया था। उन पर बैरिकेड तोड़कर बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ अनधिकृत प्रवेश, निषेधाज्ञा के उल्लंघन, शांति बनाए रखने के बांड का उल्लंघन करने और सरकारी कर्मचारी को उसके आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन से रोकने सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद दास और रांका ने एक साल तक शांति बनाए रखने के बांड पर हस्ताक्षर किए थे। कॉजपा नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए युवा नेतृत्व वाले इस संगठन और अन्य संगठनों के कई प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच हुई है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दिपके ने असहमति की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आशु और सौरव को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनका दोष क्या है? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना।” उन्होंने कहा, “कुछ हिम्मत दिखाइए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

यदि आप असहमति को कुचलने के लिए इतने दृढ़ हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाइए।” दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि 13 अक्टूबर की सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और कॉजपा के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर से गुजरते हुए जंतर-मंतर में दाखिल हुए, जबकि इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की अधिसूचना से हटा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मौके पर तैनात कर्मियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सरकारी कर्मचारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से बाधित किया। सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

उनके खिलाफ 13 अक्टूबर को कनॉट प्लेस थाने और संसद मार्ग थानों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून का उल्लंघन करने के कथित प्रयासों के मद्देनजर दास, रांका और शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को भी ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाने के उनके कथित प्रयासों को भी ध्यान में रखा गया।

बयान के अनुसार, तीनों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं 126 और 170 के तहत कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने निवारक पुलिस रिपोर्ट, कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार कानून का उल्लंघन किए जाने और जमानत पर रिहा होने पर दोबारा कानून तोड़ने तथा दूसरों को उकसाने की आशंका को गंभीर मानते हुए दास और रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिंदे को छह महीने तक शांति बनाए रखने और अच्छा व्यवहार करने के लिए पांच हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत पर पाबंद किया गया।

Continue reading on the app

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर जेल भेजे गए कॉजपा नेताओं के समर्थन में उतरे Aaditya Thackeray

शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा शासन और ‘‘देशभक्त युवा भारतीयों’’ के बीच लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक लोकतंत्र फिर से बहाल नहीं हो जाता। कॉजपा के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने का प्रयास करने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिसके बाद ठाकरे का बयान आया।

ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल किया, ‘‘देश का राष्ट्रीय ध्वज थामना युवा भारतीयों के लिए कब से अपराध हो गया?’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तानाशाही से लोकतंत्र को फिर से हासिल करने तक मौजूदा शासन और देशभक्त युवा भारतीयों के बीच लड़ाई जारी रहेगी।’’ इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना अपराध नहीं है और इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है। गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और ‘‘हम इसे फिर से हासिल करेंगे।’’ पुलिस ने बताया कि कॉजपा के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के मुचलके की कथित अवहेलना करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है।

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, उनके सहयोगी अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण के लिए पाबंद किया गया। उन्हें निजी मुचलके और पांच हजार रुपये की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया।

कॉजपा नेताओं को मंगलवार तड़के हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि उन्होंने अवरोधक तोड़कर बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश किया, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए और वहां राष्ट्रीय ध्वज लगाया। सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ अनधिकृत प्रवेश, निषेधाज्ञा के उल्लंघन, शांति बनाए रखने के बंधपत्र की अवहेलना और सरकारी कर्मचारी को आधिकारिक कर्तव्य निभाने से रोकने सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

6 बॉल पर 5 विकेट का बनाया रिकॉर्ड, लेकॉक की लाजवाब गेंदबाजी, 4 बॉलर कर चुके है कारनामा, लिस्ट में 1 भारतीय

chad laycock record: साउथ अफ्रीका के गेंदबाज चैड लेकॉक ने एक ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. लेकॉक ने ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया. दूसरी गेंद पर विकेट नहीं आया. ओवर की बाकी 4 गेंदों में उन्होंने लगातार 4 विकेट लेकर 'डबल हैट्रिक' पूरी कर ली. जैसे लगातार 3 विकेट एक हैट्रिक होती है, वैसे ही लगाार 4 विकेट को डबल हैट्रिक कहा जाता है. ऐसा कारनामा क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा गेंदबाज ही कर पाएं है. Wed, 14 Oct 2026 19:05:01 +0530

  Videos
See all

Congress Election Results | आंध्र से UP तक हार, कांग्रेस की रणनीति पर सवाल! #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T13:38:57+00:00

Pappu Yadav news | पप्पू यादव ने किसे बता दिया ‘कायर’? #pappuyadav #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T13:42:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers