Responsive Scrollable Menu

Meerut में कांवड़ियों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ (उप्र), चार अगस्त मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पुलिस वाहन से दो व्यक्तियों को खींचने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने पुलिसकर्मियों से मारपीट किए जाने के दावे को खारिज किया है। एसएसपी ने बताया कि दो और तीन अगस्त की मध्य रात्रि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के निकट कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में कुछ श्रद्धालु अपनी कांवड़ लेकर बैठे हुए थे तभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे सोनू और उसके साथी की मोटरसाइकिल से एक कांवड़ टकराकर खंडित हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस जब सोनू और उसके साथी को वाहन में बैठाकर ले जा रही थी, तभी कुछ कांवड़ियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पांडेय ने कहा कि वीडियो में जिन लोगों के साथ मारपीट होती दिख रही है, वे पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सोनू और उसका साथी हैं। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रहे एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और पेट में चोटें आई हैं।

उनका उपचार कराया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि सेक्टर पुलिस प्रभारी की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर माइकल स्मिथ बने पाकिस्तान के नए बल्लेबाजी कोच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पुरुष टीम का नया बैटिंग कोच बनाया है। स्मिथ रेड और व्हाइट-बॉल दोनों फॉर्मेट में टीम के साथ काम करेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Video: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, बदले हुए लुक में नजर आए कई खिलाड़ी

दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, बदले हुए लुक में नजर आए कई खिलाड़ी Tue, 4 Aug 2026 15:19:49 +0530

  Videos
See all

UP Politics: "मार्शलों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का काम किया गया" CM Yogi का बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:46:47+00:00

Bankipur By Election News: बांकीपुर जीत के बाद PK ने साधा CM Samrat पर निशाना ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:12+00:00

Ranchi Students Protest: रांची में JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन! | Hemant Soren | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:41+00:00

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा का पूरा इंतजाम! Delhi-Ghaziabad से Ground Report | UP News | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:46:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers