Responsive Scrollable Menu

नालासोपारा में गरबा विवाद, हिंदू महिलाओं की आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में आरिफ अयूब शेख गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 150 अश्लील वीडियो!

Nalasopara Case: महाराष्ट्र के नालासोपारा में नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा खेलने वाली हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी आरिफ अय्युब शेख के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. आरोपी के मोबाइल में 150 से ज्यादा अश्लील वीडियोज होने का दावा किया गया है. वहीं, 12 अक्टूबर को एक युवती ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की है. नालासोपारा पुलिस आरोपी को गिफ्तार कर चुकी है. इस मामले की विशेष जांच दल (SIT)  के माध्यम से जांच-पड़ताल कराने की मांग विश्व हिंदू महासंघ, मुंबई के प्रभारी द्वारा की गई है.

फोन में मिले 30 से ज्यादा वीडियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 अक्टूबर को नालासोपारा पश्चिम के छेड़ानगर स्थित वेबकॉर्न जिम में एक्सरसाइज करने आए कुछ युवकों के सामने आरिफ शेख द्वारा नवरात्रि में गरबा खेलने वाली महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद मोबाइल की जांच की गई तो पता लगा कि 30 से ज्यादा अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा भी शिकायत में किया गया था. हालांकि, वीडियो को वास्तविक संख्या और उनकी प्रकृति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार

क्यों दर्ज नहीं हुई FIR?

प्रदीप मिश्रा के मुताबिक, इस मामले के सामने आने के बाद उन्होंने आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन से लगातार संपर्क किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रात 10 बजे से सुबह तक का इंतजार किया गया लेकिन बावजूद उसके FIR दर्ज नहीं की गई. दावा किया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 3 बजे अहमद मेमन नाम का एक व्यक्ति घटनास्थल पर आया और आरोपी आरिफ शेख को अपने साथ ले गया.

अश्लील वेबसाइटों पर भेजता था वीडियोज

बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी द्वारा कुछ युवतियों को निशाना बनाकर उनसे संपर्क करने और उनके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के गंभीर आरोप भी हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आपत्तिजनक वीडियो विदेशों की अश्लील वेबसाइटों पर भेजकर उनसे पैसे कमाए जा रहे थे.

युवती ने आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

वहीं, इस बीच 12 अक्टूबर को एक युवती ने आरिफ शेख के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है, ऐसी खबर सामने आई है. फिलहाल, पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर रही है.मांग की जा रही है कि पूरे मामले की गहन जांच हो, डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जाए और कथित तौर पर इसमें शामिल सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जाए.

ये भी पढ़ें- IIT बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक, भीषण आग लगने से 5 लोग घायल

Continue reading on the app

क्या होती है Grammy की कंसीडरेशन लिस्ट? जिसमें 'Dhurandhar 2' के गाने ‘फिर से’ को मिली जगह

Dhurandhar 2 Song Phir Se: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. ये  साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की भी लिस्ट में शामिल है. वहीं, फिल्म के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इसके 9 साउंड ट्रैक और गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया. वहीं, अब फिल्म के  'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिल गई है. तो चलिए जानते हैं, क्या होती है ये लिस्ट.

क्या होती है ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट?

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'फिर से' को  ग्रैमी अवॉर्ड्स की 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' (Best Song Written for Visual Media) कैटेगरी में कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल किया गया है.ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट की बात करे तो ये उन गानों और एल्बम की लिस्ट होती है, जिन्हें अवॉर्ड के लिए विचार करने के लिए भेजा जाता है. सिंगर, म्यूजिक कंपनी या गाने से जुड़े लोग अपनी एंट्री Grammy Awards के लिए भेज सकते हैं. इसके बाद आयोजक जांच करते हैं कि गाना अवॉर्ड के नियमों के हिसाब से सही है या नहीं और उसे किस कैटेगरी में रखा जाना चाहिए. हालांकि, इस लिस्ट में जगह मिलने का मतलब  के  ग्रैमी लिए नॉमिनेशन मिलना नहीं है.

Grammy के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस

ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन प्रोसेस कई चरणों में होती है. सबसे पहले म्यूजिक एंट्री सबमिट की जाती हैं. इसके बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी की टीम  कैटेगरी की जांच करती है. इस चरण में ये देखा जाता है कि एंट्री तय नियमों के मुताबिक है या नहीं और उसे सही कैटेगरी में रखा गया है या नहीं. फिर योग्य एंट्री पहले राउंड की वोटिंग में जाती हैं और रिकॉर्डिंग एकेडमी के वोटिंग मेंबर अपने एक्सपीरियंस और काम के आधार पर वोट करते हैं. इसी वोटिंग से अलग-अलग कैटेगरी के नॉमिनेशन तय किए जाते हैं. वहीं, नॉमिनेशन की घोषणा के बाद फाइनल राउंड की वोटिंग होती है, जिसके बाद विनर का फैसला किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने

अरिजीत सिंह की आवाज से सजा गाना

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'फिर से' की बात करे तो इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. अरिजीत सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर गाने को ग्रैमी की कैटेगरी में मिली जगह की जानकारी दी. उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया. सिंगर ने बताया कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'का गाना 'फिर से' 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में ग्रैमी कंसीडरेशन के लिए शामिल हुआ है. उन्होंने अधिक जानकारी के लिए लिंक भी शेयर किया.

अलग-अलग कैटेगरी में भेजे गए गाने

'धुरंधर: द रिवेंज' के ग्रैमी कैंपेन में सिर्फ 'फिर से' ही नहीं, बल्कि कई अन्य गानों को भी शामिल किया गया है. 'जाइए सजना' को 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस', 'आन से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में भेजा गया है. वहीं, 'आरी आरी' को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस', 'डेस्टिनी0मान अटकेया' को 'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस',  'वारी जावां' को 'बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' और  'हम प्यार करने वाले' को 'बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में सबमिट किया गया है.

कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरधंर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये मूवी साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ये मूवी ऑस्कर में देखने को मिलेगी. लेकिन ये फिल्म ऑस्कर से चूक गई थी, जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि, अब फिल्म के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नकुल धुल के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव और रजत दलाल, माही विज को किया टारगेट

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke Delhi Airport | दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध #abhijeetdipke #delhiairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:13:46+00:00

News Ki Pathshala: सौरभ की पत्नी मुस्कान पर दोष साबित हुआ | Meerut Blue Drum Case | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:14:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers