क्या होती है Grammy की कंसीडरेशन लिस्ट? जिसमें 'Dhurandhar 2' के गाने ‘फिर से’ को मिली जगह
Dhurandhar 2 Song Phir Se: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की भी लिस्ट में शामिल है. वहीं, फिल्म के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इसके 9 साउंड ट्रैक और गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया. वहीं, अब फिल्म के 'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिल गई है. तो चलिए जानते हैं, क्या होती है ये लिस्ट.
क्या होती है ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट?
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' (Best Song Written for Visual Media) कैटेगरी में कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल किया गया है.ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट की बात करे तो ये उन गानों और एल्बम की लिस्ट होती है, जिन्हें अवॉर्ड के लिए विचार करने के लिए भेजा जाता है. सिंगर, म्यूजिक कंपनी या गाने से जुड़े लोग अपनी एंट्री Grammy Awards के लिए भेज सकते हैं. इसके बाद आयोजक जांच करते हैं कि गाना अवॉर्ड के नियमों के हिसाब से सही है या नहीं और उसे किस कैटेगरी में रखा जाना चाहिए. हालांकि, इस लिस्ट में जगह मिलने का मतलब के ग्रैमी लिए नॉमिनेशन मिलना नहीं है.
Grammy के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस
ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन प्रोसेस कई चरणों में होती है. सबसे पहले म्यूजिक एंट्री सबमिट की जाती हैं. इसके बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी की टीम कैटेगरी की जांच करती है. इस चरण में ये देखा जाता है कि एंट्री तय नियमों के मुताबिक है या नहीं और उसे सही कैटेगरी में रखा गया है या नहीं. फिर योग्य एंट्री पहले राउंड की वोटिंग में जाती हैं और रिकॉर्डिंग एकेडमी के वोटिंग मेंबर अपने एक्सपीरियंस और काम के आधार पर वोट करते हैं. इसी वोटिंग से अलग-अलग कैटेगरी के नॉमिनेशन तय किए जाते हैं. वहीं, नॉमिनेशन की घोषणा के बाद फाइनल राउंड की वोटिंग होती है, जिसके बाद विनर का फैसला किया जाता है.
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने
अरिजीत सिंह की आवाज से सजा गाना
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'फिर से' की बात करे तो इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. अरिजीत सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर गाने को ग्रैमी की कैटेगरी में मिली जगह की जानकारी दी. उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया. सिंगर ने बताया कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'का गाना 'फिर से' 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में ग्रैमी कंसीडरेशन के लिए शामिल हुआ है. उन्होंने अधिक जानकारी के लिए लिंक भी शेयर किया.
अलग-अलग कैटेगरी में भेजे गए गाने
'धुरंधर: द रिवेंज' के ग्रैमी कैंपेन में सिर्फ 'फिर से' ही नहीं, बल्कि कई अन्य गानों को भी शामिल किया गया है. 'जाइए सजना' को 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस', 'आन से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में भेजा गया है. वहीं, 'आरी आरी' को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस', 'डेस्टिनी0मान अटकेया' को 'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस', 'वारी जावां' को 'बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' और 'हम प्यार करने वाले' को 'बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में सबमिट किया गया है.
कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरधंर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये मूवी साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ये मूवी ऑस्कर में देखने को मिलेगी. लेकिन ये फिल्म ऑस्कर से चूक गई थी, जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि, अब फिल्म के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नकुल धुल के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव और रजत दलाल, माही विज को किया टारगेट
एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बुधवार सुबह सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में कथित हाईजैक खतरे से जुड़ा संकेत मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान को दिल्ली के बजाय जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2030 फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। भारतीय हवाई क्षेत्र के करीब पहुंचने के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को एक सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुआ, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। विमान को जयपुर के राजस्थान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां उसे सुरक्षा जांच के लिए अलग-थलग (आइसोलेशन बे) क्षेत्र में ले जाया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सुबह करीब 9 बजे कुछ सेकंड के लिए इमरजेंसी सिग्नल प्राप्त हुआ। इसके बाद करीब 9:10 बजे विमान को जयपुर की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया। विमान ने लगभग 9:45 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।
लैंडिंग के बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने विमान की गहन जांच शुरू की। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से कथित तौर पर स्क्वॉड 7500 सिग्नल प्रसारित हुआ था। विमानन क्षेत्र में यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ट्रांसपोंडर कोड है, जिसका उपयोग पायलट किसी संभावित हाईजैकिंग या विमान में अवैध हस्तक्षेप की स्थिति की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को गोपनीय तरीके से देने के लिए करते हैं।
इसी संकेत के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और विमान की प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया। किसी के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों के बीच चिंता का माहौल जरूर बना, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा।
फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान से हाईजैक अलर्ट क्यों प्रसारित हुआ। यह तकनीकी त्रुटि थी, गलत संकेत था या फिर किसी अन्य कारण से यह कोड सक्रिय हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
घटना के समय तक एयर इंडिया और जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









