ये हैं विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 3 भारतीय दिग्गज शामिल
Most Runs In ODI World Cup History: 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. हर टीम अब ज्यादा से ज्यादा वनडे मैच खेलकर मेगा इवेंट के लिए खुद को तैयार कर रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम भी इसी कड़ी में तैयारियों में जुटी है और खिलाड़ियों को आजमा रही है, जिन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जा सके. लेकिन, इस टूर्नामेंट से आइए पहले आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आपको बता दें लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं.
नंबर-5 पर कुमार संगकारा
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. कुमार संगकारा ने 2003 और 2015 से 37 मैचों की 35 पारियों में 56.74 के औसत और 86.55 की स्ट्राइक रेट से 1532 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 147 चौके और 14 छक्के निकले हैं. संगकारा इस इवेंट में 1 बार शून्य पर आउट हुए.
रोहित शर्मा नंबर-4 पर हैं काबिज
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन रोहित ने 2015 से 2023 के बीच 28 मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 60.57 के औसत और 105.49 की स्ट्राइक रेट से 1575 रन बनाए हैं. उन्होंने 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 166 चौके और 54 छक्के लगाए. रोहित शर्मा एक बार वनडे वर्ल्ड कप में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं मौजूद
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग का नाम आता है. पोंटिंग ने 45.86 के औसत और 79.95 की स्ट्राइक रेट से 1743 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक औऱ 6 अर्धशतक बनाए हैं. उनके बल्ले से 145 चौके और 31 छक्के निकले हैं. रिकी पोंटिंग वनडे वर्ल्ड कप में 1 बार शून्य पर भी आउट हुए..
विराट कोहली नंबर-2 पर काबिज
इस लिस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2011 से 2023 के बीच भारत के लिए 37 मुकाबले खेले, जिसकी 37 पारियों में 59.83 के औसत और 88.20 की स्ट्राइक रेट 1795 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 159 चौके निकले हैं और 14 छक्के निकले हैं. विराट इस इवेंट में 1 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.
सचिन तेंदुलकर हैं नंबर-1
सचिन तेंदुलकर ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सचिन ने 1992 से 2011 के बीच 45 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसकी 44 पारियों में उन्होंने 56.95 के औसत और 88.98 की स्ट्राइक रेट से 2278 रन बनाए. सचिन ने 6 शतक लगाए और 15 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 241 चौके और 27 छक्के निकले. सचिन इस इवेंट में 2 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.
लिस्ट पर डालें नजर
| रैंक | बल्लेबाज | देश | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 45 | 44 | 2278 | 56.95 | 88.98 | 6 | 15 | 241 | 27 |
| 2 | विराट कोहली | भारत | 37 | 37 | 1795 | 59.83 | 88.20 | 5 | 12 | 159 | 14 |
| 3 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 46 | 42 | 1743 | 45.86 | 79.95 | 5 | 6 | 145 | 31 |
| 4 | रोहित शर्मा | भारत | 28 | 28 | 1575 | 60.57 | 105.49 | 7 | 6 | 166 | 54 |
| 5 | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 37 | 35 | 1532 | 56.74 | 86.55 | 5 | 7 | 147 | 14 |
ये भी पढ़ें: जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया ऐसा जुगाड़ अंपायर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल VIDEO
इंस्टाग्राम पर कमेंट, नेता के बयान पर तंज... या किसी सेलिब्रिटी पर बोला जुमला; पहुंचा सकता है सलाखों के पीछे!
Instagram Comment Rules: सोच लीजिए... इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर किसी की फोटो पर आपका एक 'मजाकिया' कमेंट, किसी नेता के बयान पर तंज, या किसी सेलिब्रिटी को लेकर बोला गया एक जुमला आपको जेल में पहुंचा सकता है. दरअसल, हमें लगता है कि बस ये एक कमेंट ही तो है, इससे क्या फर्क पड़ेगा. लेकिन तमिलनाडु से आई ताजा खबर बताती है कि एक टिप्पणी कैसे बड़े कानूनी बवाल में बदल सकती है.
आखिर मामला क्या है
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा को लेकर की गई एक कथित द्विअर्थी और अभद्र टिप्पणी के बाद पुलिस ने डिटेन कर लिया और उनके खिलाफ छह अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, वे इस समय अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं. यह पूरा मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर लिखा गया कमेंट हो या मंच से बोला गया कोई बयान, दोनों ही भारतीय कानून की नजर में बराबर माने जाते हैं.
क्या है नियम, जुर्माना या जाना होगा जेल...
भारतीय कानून कहता है कि अगर कोई किसी की इज्जत को ठेस पहुंचाए, अश्लील हो या महिला-विरोधी हो तो भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत कार्रवाई होती है. बता दें इस धारा में मानहानि, जिसमें बोलना, लिखना और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम तीनों शामिल हैं आता है. इसके अलावा कानून की धारा 74-75 में महिला की निजता और अश्लील सामग्री से जुड़े अपराध आते हैं. इसके अलावा ऐसे मामलों में आईटी एक्ट के तहत दो साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है.
पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, CM विजय और एक्ट्रेस तृषा से जुड़ा है मामला
क्या किसी के बारे में बोला या लिखा गया कमेंट वाकई जेल तक पहुंचा सकता है?
हां, कानून इसे गंभीरता से लेता है. भारत में यह गलतफहमी बहुत आम है कि 'यह तो बस एक कमेंट था, इसमें कैसी सजा' असल में कानून की नजर में सोशल मीडिया पोस्ट हो या पब्लिक मंच से बोला गया बयान, दोनों ही सार्वजनिक बयान माने जाते हैं. अगर बयान किसी की इज्जत को ठेस पहुंचाए, अश्लील हो या महिला विरोधी हो, तो यह अपराध की श्रेणी में आ जाता है.
खबर अपडेट की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















