48 घंटे में 11 मौतें, लेकिन चश्मदीद एक भी नहीं, बंद कमरे, सड़क और तंत्र-मंत्र की थ्योरी में उलझी पुलिस
देश के तीन अलग-अलग कोनों मथुरा, दिल्ली और गुजरात में बीते 48 घंटे में 11 मौतों ने सनसनी फैला दी है. कहीं पूरा परिवार खत्म हो गया, तो कहीं कार में लाशें मिलीं. पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये सामूहिक आत्महत्याएं हैं या फिर किसी ने बड़ी चालाकी से इन सबों का मर्डर किया गया? दिल्ली की पीरागढ़ी मामले में दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक 70 साल के ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. लेकिन मथुरा और सूरत मामलों में पुलिस की तफ्तीश जारी है. जानते हैं इन तीनों मामलों ने कैसे देश को झोकझोर दिया है.
IND vs NAM: भारत और नामीबिया का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए पिछले मैच में किसे मिली थी जीत
IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला 12 फरवरी (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. ये भारत का टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे तो वहीं नामीबिया की टीम की कमान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में होगी. तो आइए पहले हम आपको भारत और नामीबिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.
IND vs NAM हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
भारत और नामीबिया के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा नामीबिया के ऊपर पूरी तरह से भारी है. क्योंकि भारत और नामीबिया के बीच अब तक सिर्फ 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है. खेला गया है. इस मैच को भारत ने जीता था. ऐसे में रिकॉर्ड्स के आधार पर भी नामीबिया भारत के पीछे ही नजर आ रही है.
Caption is in the image ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
One step closer to repeating and defeating history. ???????? ????
Watch ICC Men's #T20WorldCup ???? #INDvNAM | THU, 12th FEB, 6 PM pic.twitter.com/YwPJqqwKZt
IND vs NAM के एकमात्र मैच का हाल
भारत और नामीबिया के बीच ये एकमात्र मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेला गया था. ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के 42वें मैच में एक दूसरे के सामने आईं थीं. दुबई में नामीबिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे. भारत ने 15.1 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 136 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.
इस मुकाबले में भारत के लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए थे, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट हासिल किए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा ने 56 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सूर्या ने भी 25 रनों का योगदान दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation


















