Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 14 October 2026: बुधवार को आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन, होगी माता कूष्मांडा की पूजा, पढ़ें संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 14 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है. चतुर्थ व्रत के दिन दुर्गा माता के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा का पूजन किया जाता है. कूष्मांडा माता को अष्टभुजाओं वाली देवी कहा जाता है. उनकी पूजा और सेवा करने से परम पद की प्राप्ति होती है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 14 October 2026)

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 14 अक्टूबर 2026
  • दिन- बुधवार
  • तिथि- चतुर्थी
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • सूर्योदय- सुबह 6:20 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 5:53 बजे 
  • करण- वणिज, विष्टि 
  • चंद्रमा- तुला राशि 
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है
  • राहुकाल- 12:07 से दोपहर 1:33 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें.

आज का महामंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ये भी पढ़ें- Delhi Ramleela Places: दिल्ली में कहां-कहां देख सकते हैं रामलीला? देखें मशहूर मेलों की पूरी लिस्ट

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:20 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 53 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 14 अक्टूबर सुबह 09:36 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 14 अक्टूबर को शाम 08:21 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:51 मिनट से सुबह 05:39 मिनट तक

अमृत काल- शाम 04:37 बजे से शाम 06:23 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 07:53 मिनट से सुबह 09:20 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 10:46 मिनट से दोपहर 12:12 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:49 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक

आज के व्रत

वरद चतुर्थी व्रत

माता कूष्मांडा के नुस्खे

मंत्र जाप करें

  • ऊं कूष्माण्डाये नम:
  • ऊं ऐं ह्रीं देव्यै नमः 

ध्यान मंत्र

वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्विनीम्॥ 

देवी स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माणंडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

माता का प्रिय भोग

कूष्मांडा माता को मालपूए का भोग लगा सकते हैं. इसके बाद इसे किसी ब्राह्मण को दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. 

कद्दू का भोग

मान्यता है कि कूष्मांडा माता को कद्दू या पेठे का भोग लगाना चाहिए. इससे संकट दूर होते हैं. सभी विघ्न दूर होते हैं.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

 

Continue reading on the app

तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन और उनके अंतिम संस्कार के समय पर सवाल खड़े किए हैं। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तनुश्री ने दावा किया कि बॉलीवुड या मीडिया से किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा। उन्होंने देर रात 11:28 बजे अंतिम संस्कार किए जाने की जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि कानूनी मामलों से बचने के लिए यह नाटक रचा गया हो सकता है। 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हुआ था। इंस्टाग्राम लाइव में अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि बॉलीवुड और मीडिया के लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कोई प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है, लेकिन नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर की रात 11:28 बजे पुणे के पास डोन्जे गांव वाले फार्महाउस पर किया गया। तनुश्री ने सवाल उठाया कि इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी और क्या उनके परिवार ने भी चेहरा ठीक से देखा था। 'अस्पताल ले जाने के वीडियो और फोटो क्यों नहीं हैं' तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव में अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी फोटो और वीडियो सामने आए थे। हालांकि, नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने, वहां मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने का एक भी वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि अंतिम संस्कार के समय चेहरा ढका हुआ था, जिससे किसी को असलियत पता नहीं चली। विदेश में जिंदा होने का दावा, डीएनए टेस्ट की मांग तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि जिस शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि कानूनी मुकदमों और पुलिस जांच से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है और अभिनेता सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं। मीटू आंदोलन से शुरू हुआ था विवाद तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 से चला आ रहा है। तनुश्री ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में जब भारत में मीटू (#MeToo) आंदोलन शुरू हुआ, तब यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अर्जी देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग का नार्को-एनालिसिस और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, जून 2019 में पुलिस ने जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर ने आरोपों पर बात की थी साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से पूछा गया था कि तनुश्री द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए जाने पर उन्हें गुस्सा आया था। इस पर नाना ने कहा था, “झूठ है, तो गुस्सा किस बात का? अब जो बातें हो गई थीं, उसके बारे में क्या बोलें। मुझे गुस्सा नहीं आया।” एफआईआर के सवाल पर नाना ने कहा था, “वो तो ठीक है, वो बाकी का कुछ भी होता है, उसके लिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी इतने सामने अगर कोई एक बच्चा-बच्ची बोले कि हमने... इसने हमसे ज्यादती की, अब सभी मालूम है न सबको क्या हुआ है। कुछ नहीं मालूम, ही नहीं कुछ हुआ ही नहीं था, तो हमें क्या मालूम हुआ होता? हुआ होता तो कुछ हम बयान करते थे, बताते। कोई कहता है कि आपने ऐसे किया, हम क्या कहेंगे? हमने नहीं किया, इसके अलावा क्या कह सकते हैं।” ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

T20I का अनोखा रिकॉर्ड, जब बल्लेबाज ने बिना एक भी सिक्स जड़े खेली थी सबसे बड़ी पारी

टी20 क्रिकेट को फैंस हर गेंद पर लगने वाले चौके और छक्के को लेकर पसंद करते हैं. पहली गेंद से बल्लेबाज बड़ी हिट लगाने के फिराक में रहते हैं, लेकिन क्या हो जब इस फटाफट क्रिकेट में कोई बल्लेबाज बिना एक भी सिक्स लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दें. ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड आयरलैंड के हैरी टैक्टर के नाम दर्ज है. Wed, 14 Oct 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Hajipur Boat Accident News: नाव हादसे परCM Samrat का बड़ा एलान #shortvideo #biharnews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T04:14:17+00:00

AAJTAK 2 LIVE | PROTEST AGAINST CEC | AMIT SHAH ने विपक्ष और RAHUL GANDHI पर बड़ी बात कह दी | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers