Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को बन रहा है शुभ आयुष्मान व सर्वाअमृत योग, कन्या-कर्क राशि को लाभ, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 14 अक्टूबर 2026 को बुधवार के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन शारदीय नवरात्रि का चौथा उपवास है. यह दिन माता कूष्मांडा को समर्पित होता है. उनकी आराधना के लिए बेहतर दिन है. आज का दिन 12 राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाा है. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र का शुभ प्रभाव बना रहेगा और चंद्रमा पूरे दिन मंगल की राशि वृश्चिक में संचरण करेंगे. आज बुधवार है तो माता कूष्मांडा के साथ-साथ आपको भगवान श्रीगणेश की पूजा भी विशेष रूप से करनी चाहिए. ग्रहों के दुर्लभ संयोग से आज के दिन आयुष्मान योग, सर्वाअमृत योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का निर्माण हो रहा है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 14 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज के दिन सभी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन प्रगति का योग बन रहा है. आज मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. आज के दिन इन्हें नया वाहन खरीदने का अवसर मिल रहा है. आज के दिन सभी समस्याओं का समाधान होगा. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Tula Sankranti 2026: कब है तुला संक्रांति 2026? इस दिन गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें महत्व
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की धन की स्थिति आज अच्छी होगी. आज इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. बड़ी सफलता का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. आज के दिन कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन मान सम्मान मिलेगा. आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी और जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होने का दिवस है. आज रोजगार से आपको लाभ मिलेगा और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. माली स्थिति में सुधार होगा और नौकरी मिल सकती है. प्रमोशन मिल सकता है और परिवार में शुभ कार्य होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
आज धनु राशि के लोगों की देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज के दिन जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज लेखन कार्य से धन मिलेगा और पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें और माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन इन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज छात्रों और खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज के दिन समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Delhi Ramleela Places: दिल्ली में कहां-कहां देख सकते हैं रामलीला? देखें मशहूर मेलों की पूरी लिस्ट
हैदराबाद में एक भी टी-20 नहीं हारा भारत:आज यहीं वेस्टइंडीज से चौथा मुकाबला; इंडिया ने 2024 में इसी मैदान पर 297 रन बनाए
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले अब तक तीनों टी-20 मुकाबले जीते हैं। टीम ने इसी मैदान पर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। दौरे पर 6 मैचों में सिर्फ एक बार टारगेट डिफेंड हुआ दोनों टीमों ने इस दौरे पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें 3 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले गए। इनमें सिर्फ एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम टारगेट डिफेंड कर सकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। श्रेयस और नमन सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर श्रेयस अय्यर ने सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 226.98 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 102 रन रहा। गेंदबाजी में नमन धीर ने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट रहा। नमन ने अपने सभी विकेट छक्का लगने के बाद अगली गेंद पर लिए। शेरफेन रदरफोर्ड ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 3 मैचों में 189.01 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं। वे सीरीज के टॉप रन स्कोरर हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर 84 रन रहा। गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। वे भी सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं। हैदराबाद में भी बड़े स्कोर की उम्मीद हैदराबाद की पिच हाल ही में दोबारा तैयार की गई है। हालांकि फिर भी यहां बड़े स्कोर बनने की उम्मीद है। पिछले दो साल में इस मैदान पर 310, 297, 286 और 277 रन के स्कोर बने हैं। भारत में टी-20 क्रिकेट के टॉप-8 स्कोर में से 4 इसी मैदान पर आए हैं। ओस पड़ने पर बल्लेबाजों को और मदद मिल सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड/क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








