Kerala सरकार ने Dr Chitra P Arumunima को किया निलंबित, अवर सचिव पर फाइल में बदलाव का आरोप
तिरुवंनतपुरम, चार अगस्त केरल सरकार ने एक अवर सचिव को जेल में बंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद को शहर निकाय की बैठकों में शामिल होने के लिए पैरोल देने से जुड़ी फाइल पर कार्यवाही करने के दौरान अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के पार्षद आर. सुगातन को केरल असामाजिक गतिविधि निवारण अधिनियम (कापा) के तहत एहतियान हिरासत में रखा गया है।
आधिकारिक आदेश के मुताबिक स्थानीय स्वशासन विभाग की निलंबित की गईं अवर सचिव डॉ. चित्रा पी. अरुणिमा, केरल प्रशासनिक सेवा (केएएस) की अधिकारी हैं। अधिकारी को निलंबित करने के लिए सोमवार देर रात जारी आदेश में कहा गया कि उन्होंने कथित तौर पर एक सरकारी फाइल में बिना अनुमति बदलाव किये और अतिरिक्त जानकारी जोड़ी, ताकि सुगातन को ऐसे लाभ मिल सकें जिनके लिए वह कानूनी रूप से पात्र नहीं था। सरकारी आदेश में आरोप लगाया गया कि केएएस अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए फाइल में बदलाव करके दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम किया और उनके ये कृत्य गंभीर आधिकारिक कदाचार, शक्ति का दुरुपयोग और सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन थे।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह निलंबित होने वाली पहली केएएस अधिकारी हैं। केएएस की शुरुआत 2018 में हुई थी। यह कार्रवाई तिरुवनंतपुरम नगर निगम के वाझोट्टुकोनम वार्ड के भाजपा पार्षद सुगातन को छह महीने का पैरोल दिए जाने पर हुए विवाद के बाद की गई है।
सुगातन अभी कापा के तहत जेल में बंद है।
Parliament में विपक्षी सांसदों का Parliament Complex के बाहर Ram Mandir चंदा चोरी और NEET मुद्दे पर प्रदर्शन
नयी दिल्ली, चार अगस्त कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच तथा विभिन्न राज्यों में छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाया। संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्र विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘‘चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’’, ‘‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’’ और ‘‘अमित शाह जवाब दो’’ के नारे लगाए।
प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi















.jpg)







