Responsive Scrollable Menu

Kanpur में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर दिनदहाड़े डकैती, बहू और पोते को बनाया बंधक

कानपुर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर में घुसकर उनकी बहू और नाबालिग पोते को बंधक बना लिया तथा नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर के समय हुई, जब रचना त्रिपाठी (45) और उनका 17 वर्षीय बेटा देवांश घर पर अकेले थे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने दोनों को कब्जे में लेकर उनके मुंह बंद कर दिए, हाथ बांध दिए और रसोई में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इसके बाद करीब 45 मिनट तक घर में लूटपाट की। अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने महिला को पहने हुए आभूषण उतारकर देने के लिए मजबूर किया और सोने-चांदी के गहने, करीब 1.5 लाख रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घरेलू सहायिका के घर पहुंचने और रसोई का दरवाजा खोलने के बाद पीड़ितों को मुक्त कराया गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की एक मोटरसाइकिल से आए थे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश घर में कैसे दाखिल हुए। फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अंगुलियों के निशान तथा अन्य साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ने बताया कि देवांश के हाथ में मामूली चोट आई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी गंभीर हमले के संकेत नहीं मिले हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और 1.5 लाख रुपये नकद लूटे जाने का दावा किया जबकि पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गयी हैं।

Continue reading on the app

DK Shivakumar ने कर्नाटक में मंत्रियों को दिए बाढ़ और सूखाग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के निर्देश

बेंगलुरु, तीन अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को अपने-अपने निर्धारित जिलों का दौरा करने, बाढ़ और सूखे की स्थिति का जायजा लेने और राहत उपायों को आगे बढ़ाने के लिए राजस्व मंत्री को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। विधान सौध में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनकी अगुवाई वाले मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों को सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल की बैठक में हमारे सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई, जिनमें सूखे की स्थिति और कावेरी नदी घाटी में पानी की कमी शामिल है।

हाल की बारिश से अस्थायी राहत मिली है, लेकिन सूखे का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।” भारी बारिश के कारण शिवमोग्गा और तीर्थहल्ली के कुछ हिस्सों में नुकसान हुआ है और राहत उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पिता की सरेआम गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, अब भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलेगा बेटा

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. साल 2018 में उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. Tue, 04 Aug 2026 15:58:59 +0530

  Videos
See all

Bankipur By Election News: बांकीपुर जीत के बाद PK ने साधा CM Samrat पर निशाना ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:12+00:00

UP Politics: "मार्शलों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का काम किया गया" CM Yogi का बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:46:47+00:00

Ranchi Students Protest: रांची में JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन! | Hemant Soren | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:45:41+00:00

Jammu Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही | Weather News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers