Realme का बड़ा झटका: महंगे होंगे Realme 16 Pro और Realme 15 स्मार्टफोन, 11 फरवरी से 4,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी कीमतें
Realme Price Hike India: रियलमी के रिटेल पार्टनर्स को भेजे गए एक लीक नोटिस के अनुसार, स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कंपोनेंट्स जैसे मेमोरी चिप्स और प्रोसेसर की कीमतों में ग्लोबल मार्केट में बढ़ोतरी हुई है। इसी बढ़ी हुई लागत को बैलेंस करने के लिए कंपनी ने कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। यह नई कीमतें 11 फरवरी 2026 से पूरे भारत में लागू होने की उम्मीद है। यह फैसला किसी सीमित ऑफर से जुड़ा नहीं है, बल्कि स्थायी रूप से कीमतों में बदलाव का संकेत है।
किस मॉडल पर कितनी बढ़ेगी कीमत?
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग सीरीज पर 3,000 से 4,000 रुपये तक का बोझ बढ़ सकता है:
- Realme 15 5G सीरीज: इसके सभी वेरिएंट्स में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अब इसका बेस मॉडल 25,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये से शुरू हो सकता है।
- Realme 16 Pro 5G सीरीज: इस सीरीज में भी 3,000 रुपये का इजाफा होने की संभावना है। यानी 31,999 रुपये वाला फोन अब 34,999 रुपये में मिल सकता है।
- Realme 16 Pro+ 5G सीरीज: सबसे ज्यादा असर इसी प्रीमियम मॉडल पर पड़ेगा। इसमें 4,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 43,999 रुपये तक पहुंच जाएगी।
realme smartphones just got pricier in India
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 10, 2026
realme has officially increased prices by ₹3,000–₹4,000 due to rising memory, chipset & ecosystem costs.
???? Effective from Feb 11, 2026
???? Price hike details:
• realme 15 5G → +₹3,000
• realme 16 Pro 5G → +₹3,000
• realme… pic.twitter.com/4R9RcyQRkd
कंपनी में छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग की खबरें
कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ रियलमी की इंटरनल वर्किंग को लेकर भी खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी अपनी पैरेंट कंपनी Oppo के साथ ऑपरेशनल लेवल पर फिर से जुड़ रहा है। इस रीस्ट्रक्चरिंग के कारण भारत में सेल्स और सपोर्ट टीम के कई कर्मचारियों की छंटनी की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, रियलमी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल संगठनात्मक सुधार (Organisational Optimisation) का हिस्सा है और इससे भारत में ग्राहकों के लिए सर्विस या प्रोडक्ट्स की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी: वॉट्सऐप वॉइस नोट के जरिए फिरौती की मांग; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग भी की गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले मे कार्यवाही करते हुए रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी हैं।
पुलिस के मुताबिक, वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया और बड़ी रकम नहीं देने पर भयंकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने इस वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी संदेह जताया गया कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
रणवीर और दीपिका के घर के बाहर अब 6 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी लगातार सुरक्षा में लगे हुए हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद रणवीर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया था।
सलमान खान के रिश्तेदार को भी मिली धमकी
आपको बता दें कि धमकी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मंगलवार को सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को भी ईमेल के जरिए करोड़ों रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रिश्तेदार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ और एक एक्टर हैं। फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
रोहित शेट्टी फायरिंग से कनेक्शन?
31 जनवरी को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही हैं कि क्या रणवीर को मिली धमकी का इससे कोई संबंध हैं या यह केवल डर फैलाने की कोशिश हैं।
वर्क फ्रंट
रणवीर हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आए थे, जो 2025 की बड़ी हिट मानी जा रही हैं। दीपिका आखिरी बार सिंघम रिटर्न्स में दिखी। उनकी अपकमिंग फिल्म किंग में वे शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















