ट्रंप और नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग, जानें क्या ईरान पर हमला करने को लेकर बनी रणनीति?
Trump-Netanyahu Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में बैठक हुई. इस बैठक से पहले माना जा रहा था कि दोनों नेता ईरान को लेकर कोई निर्णायक रणनीति बनाएंगे, लेकिन इस बैठक में ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ. करीब दो घंटे तक चली ये बैठक एक बंद कमरे में हुई. बता दें कि अमेरिका की सत्ता में वापसी के बाद ट्रंप की नेतन्याहू के साथ ये सातवीं बैठक थी.
ईरान से बातचीत चलती रहनी चाहिए- ट्रंप
दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि इस मुलाकात में कोई पक्का फैसला नहीं हुआ. ट्रंप ने कहा कि, "इस बैठक में बस इतना तय हुआ है कि मैंने कहा है कि ईरान से बातचीत चलती रहनी चाहिए, जिससे देखा जा सके कि कोई समझौता बन पाता है या नहीं. अगर समझौता हो जाता है तो वही हमारी पहली पसंद होगी. अगर नहीं हुआ, तो फिर आगे क्या करना है, वो बाद में देखा जाएगा."
हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने ये साफ नहीं किया कि इस बात को लेकर नेतन्याहू सहमत हुए हैं या नहीं. इसके साथ ही ट्रंप ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का भी जिक्र किया. इसी ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया था.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Bangladesh Facts: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए 51 पार्टियां मैदान में हैं और 12.7 करोड़ वोटर मतदान कर रहे हैं। आबादी में यह उत्तर प्रदेश से छोटा है, लेकिन दुनिया का 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। आइए जानते हैं इसके दिलचस्प फैक्ट्स...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews




















