Responsive Scrollable Menu

ICC T20I Rankings में भारतीय बैटर्स का धमाल, श्रेयस अय्यर ने लगाई 3 नंबर की छलांग, टॉप पर ईशान और अभिषेक का कब्जा

ICC T20I Rankings : आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना जलवा बिखेर दिया है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के टॉप-10 बेस्ट बल्लेबाजों में 4 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं. इनमें से 2 टॉप पर काबिज हैं. वहीं एक ने 9वें स्थान पर अपना स्थान बरकरार रखा है. इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को भी फायदा मिला है, जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए बल्ले से रन बनाए हैं. उसके बाद अय्यर ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीन नंबर की छलांग लगाई है, जिसके बाद अब वो टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री कर चुके हैं. 

श्रेयस अय्यर ने लगाई 3 नंबर की छलांग 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के कप्तान और दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 3 नंबर की छलांग लगाई है. इसके साथ ही टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अय्यर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस समय अय्यर के 798 रेटिंग प्वाइंट हो चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया है. ब्रुक 793 रेटिंग प्वाइंट के साथ अब पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं. 

ईशान और अभिषेक का जलवा बरकरार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा बरकरार है. ये दोनों खिलाड़ी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 और नंबर-2 पर मौजूद है. ईशान किशन इस समय दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाजों हैं, तो वहीं अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-2 टी20 बल्लेबाज हैं. इन दोनों को हाल ही में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. 

ईशान किशन टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 904 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 बल्लेबाज हैं. वहीं अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-2 बल्लेबाजी के स्थान पर बने हुए हैं. अभिषके और ईशान के बीच 13 रेटिंग प्वाइंट्स का फासला है. इन दोनों ने लंबे समय से नंबर-1 और 2 का स्थान अपने नाम कर रखा है. 

तिलक वर्मा ने भी बिखेरा जलवा

आईसीसी टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा ने भी टॉप-10 में एंट्री कर ली है. तिलक वर्मा ने टी20 बैटिंग रैंकिंग में 1 स्थान की छलांग लगाई है. अब वो एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं. तिलक वर्मा 731 रेटिंग प्वाइंट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निशांका को एक स्थान पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 720 रेटिंग प्वाइंट है और 10वें स्थान पर बने हुए हैं.

भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को भी आईसीसी टी20 रैंकिंग में फायदा मिला है. शाई होप को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है. अब वो 13वें नंबर से 11वें स्थान पर आ गए हैं. इस समय शाई होप के 718 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. वहीं आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान नंबर-1 बने हुए हैं. उनके नाम 720 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें : 'वो वही दे रहे हैं, जिसकी जरूरत है...' ईशान किशन पर दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए अभिषेक और अय्यर को लेकर क्या बोले?

Continue reading on the app

योगी सरकार का गरीब छात्रों को तोहफा, सर्वोदय विद्यालयों में मुफ्त में मिलेगी NEET-JEE की कोचिंग

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के गरीब छात्रों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने जा रही है. अगर आप भी जेईई या नीट के तैयारी कर इन परीक्षाओं को क्वालीफाई करना चाहते हैं तो आप भी बिना किसी कोचिंग फीस के लिए तैयारी कर सकते हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

जिनके अभिभावक पैसों के अभाव में अपने बच्चों को प्राइवेट कोचिंग में एडमिशन नहीं करा पाते. ऐसे परिवारों के मेधावी बच्चों के लिए समाज कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है. इस योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (JDST-2027) के माध्यम से चुना जाएगा. चयनित छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक साल तक मुफ्त कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी.

पुणे के पास दक्षणा वैली में होगी पढ़ाई

बता दें कि JDST-2027 में सफल होने वाले विद्यार्थियों को 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे के नजदीक स्थित दक्षणा वैली परिसर में तैयारी का मौका मिलेगा. यहां छात्रों को उनकी रुचि और लक्ष्य के अनुसार जेईई या नीट की कोचिंग दी जाएगी. योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो संसाधनों की कमी के कारण निजी कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते. मुफ्त प्रशिक्षण, आवास और भोजन की व्यवस्था से विद्यार्थियों के परिवारों पर आर्थिक दबाव भी कम होगा.

JEE और NEET के लिए अलग-अलग कटऑफ

इस योजना में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक मानकों को पूरा करना होगा. शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी तय पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

इंजीनियरिंग वर्ग के लिए शैक्षिक योग्यता

सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए कक्षा 10 में गणित और विज्ञान में 85 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. छात्राओं के लिए इन विषयों में 80 प्रतिशत अंक का मानक रखा गया है. अन्य श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पात्रता मानक लागू होंगे.

मेडिकल वर्ग के लिए शैक्षिक योग्यता

सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत अंक. जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 75 प्रतिशत अंक. वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 65 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी अलग कटऑफ निर्धारित करने का प्रावधान है. आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी और संबंधित परीक्षा के लिए लागू पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लेनी चाहिए.

प्रधानाचार्यों को छात्रों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश

समाज कल्याण विभाग ने योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं. विभाग के निदेशक संजीव सिंह के मुताबिक, स्कूलों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्रों को इस अवसर के बारे में बताया जाएगा और पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय को बढ़ाकर 3,500 रुपये किया, सीएम योगी बोले-अब अपराधियों में कानून का खौफ

इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल सकेगा. इससे इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, जल्द शुरू होगी 4000 भूखंडों की बुकिंग

Continue reading on the app

  Sports

Team India के Head Coach Gautam Gambhir का 45वां जन्मदिन, दिग्गजों ने याद किया स्वर्णिम सफर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 14 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। वे उस समय हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की कमान संभालने की तैयारी कर रहे थे। भारत अभी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर टीम आने वाला मैच जीत जाती है, तो घरेलू टीम के नाम सीरीज पक्की हो जाएगी। जुलाई 2024 में हेड कोच का पद संभालने के बाद से, गंभीर की देखरेख में भारत ने 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 ACC मेन्स एशिया कप और 2026 ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पूर्व साथी खिलाड़ियों युवराज सिंह और सुरेश रैना ने गंभीर को जन्मदिन की बधाई दी। युवराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि GG, तुम जानते हो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ और चाहता हूँ कि तुम लगातार और मज़बूत होते जाओ! जन्मदिन मुबारक हो भाई, हमेशा आगे बढ़ते रहो और हमें गर्व महसूस कराते रहो! ढेर सारा प्यार। सुरेश रैना ने X पर गंभीर को मैदान पर एक फाइटर, दिल से एक चैंपियन और एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए मजबूती से खड़ा रहा है बताया। उन्होंने आगे कहा कि तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और तुम्हारे सफर में और भी कई उपलब्धियों की कामना करता हूँ। प्रेरित करते रहो, नेतृत्व करते रहो।

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने भी गंभीर को बधाई देते हुए कहा, "क्रिकेट के लिए आपका जुनून, कॉम्पिटिटिव स्पिरिट और भारतीय क्रिकेट के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रही है। भारतीय क्रिकेट की तरक्की और गौरव में योगदान देते हुए आप हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रहें। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो।" अपने खेल के दिनों में, गंभीर भारत के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक थे और मुश्किल हालात में अहम पारियां खेलने के लिए जाने जाते थे। वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर, उन्होंने पारी की शुरुआत में ही गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की।

2003 में अपने इंटरनेशनल डेब्यू और 2016 में रिटायरमेंट के बीच, गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 41.95 की औसत से 4,154 रन बनाए, जिसमें नौ शतक और 22 अर्धशतक शामिल थे और उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 206 रन था। उनका सबसे शानदार दौर 2008 से 2009 के बीच रहा, जब उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 77.54 की औसत से 1,861 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 पारियों में सात शतक और सात अर्धशतक जड़े और 2009 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड जीता। नेपियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ उनकी 436 गेंदों में 137 रनों की मज़बूत पारी ने भारत को 1-0 से सीरीज़ जिताने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

गंभीर ने 2011 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी अहम भूमिका निभाई। वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे; उन्होंने नौ पारियों में 43.66 की औसत से 393 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल में 122 गेंदों पर उनकी 97 रनों की शानदार पारी ने भारत को श्रीलंका के स्कोर का पीछा करने और 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने में मदद की।

Wed, 14 Oct 2026 16:09:00 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 14 Oct 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Gyanesh Kumar | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:12:14+00:00

इस्लामिक मुल्क में हिजाब बैन से गायब कईयों के चैन ! | Azerbaijan | #hijab #burqa #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:16:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers