कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 9 की मौत:10 से ज्यादा घायल, स्कूल में कुल 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा घायल हैं। मंगलवार को पीस रिवर साउथ स्कूल प्रशासन ने बताया कि सेकेंडरी स्कूल और टम्बलर रिज एलीमेंट्री स्कूल दोनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। बच्चों व स्टाफ को अंदर ही सुरक्षित रखा गया है। वहीं, इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि हालात संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें वहां भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा जानकारी इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इससे वहां चल रहे ऑपरेशन की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनों परिवार वालों को ढूंढने के लिए बाहर निकल आए हैं, लेकिन सभी से गुजारिश है कि वे अपने घर लौट जाएं और वहीं सुरक्षित रहें। प्रांतीय सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में क्लास 7 से 12 तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
आज 4 घंटे नहीं होंगे जगन्नाथ प्रभु के दर्शन, प्राचीन और गोपनीय अनुष्ठान के बाद खुलेंगे मंदिर के द्वार
अगर आप पुरी के जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो ये जान लीजिए कि बुधवार के दिन 4 घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद रहने वाले हैं। चतुर्द विग्रह बानाकलागी नीति के कारण श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक दर्शन लगभग 4 घंटे तक निलंबित रहेगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन द्वारा …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News























