Vande Mataram New Rules: अब सरकारी कार्यक्रमों में बजेगा 6 छंदों वाला पूरा वंदे मातरम्, गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश
Vande Mataram New Rules: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह अनिवार्य कर दिया है कि तिरंगा फहराने, राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में आगमन, राष्ट्र के नाम उनके भाषणों और संबोधनों से पहले और बाद में, और राज्यपालों के आगमन और भाषणों से पहले और बाद में सहित कई आधिकारिक अवसरों पर वंदे मातरम का संस्करण गाया जाए।
कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 9 की मौत:10 से ज्यादा घायल, स्कूल में कुल 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा घायल हैं। मंगलवार को पीस रिवर साउथ स्कूल प्रशासन ने बताया कि सेकेंडरी स्कूल और टम्बलर रिज एलीमेंट्री स्कूल दोनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। बच्चों व स्टाफ को अंदर ही सुरक्षित रखा गया है। वहीं, इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि हालात संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें वहां भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा जानकारी इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इससे वहां चल रहे ऑपरेशन की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनों परिवार वालों को ढूंढने के लिए बाहर निकल आए हैं, लेकिन सभी से गुजारिश है कि वे अपने घर लौट जाएं और वहीं सुरक्षित रहें। प्रांतीय सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में क्लास 7 से 12 तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol






















