Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी की हाई-टी: विपक्षी नेताओं, सांसदों और छात्र संगठनों को आज शाम चाय पर बुलाया, “लोकतंत्र की रक्षा पर” होगी चर्चा

चाय की चुस्कियों के बीच कभी गिले-शिकवे दूर होते हैं, कभी नए रिश्ते बनते हैं और कभी आगे की रणनीति भी तैयार होती है। आज राहुल गांधी ने शाम की चाय पर विपक्षी नेताओं को बुलाया है। इस मुलाकात में हाई-टी के साथ लोकतंत्र की रक्षा और विपक्षी एकजुटता पर चर्चा होगी।

राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों के साथ छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथियों को भी अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहे जनांदोलन में सभी एक साथ हैं और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। चाय के बाद सभी मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।

मार्च फॉर डेमोक्रेसी के बाद हाई-टी

यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब विपक्ष ने एक दिन पहले ही दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध जताया था। सोमवार को INDIA गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकाला था। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी नेता मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं की ओर से निर्वाचन आयोग और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल हैं। वहीं, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि सूची से हटाए गए पात्र मतदाता नियमानुसार दोबारा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया अपना सकते हैं।

“लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम साथ हैं”

ऐसे में राहुल गांधी की हाई-टी को सोमवार के प्रदर्शन के बाद विपक्षी एकजुटता बनाए रखने और आगे की रणनीति पर बातचीत के मौके के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी की हाई-टी पार्टी में विपक्षी दलों के साथ छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में चर्चा सिर्फ राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अलग-अलग संगठनों के आंदोलनों और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर भी बात हो सकती है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा, “All protests are one” यानी सभी विरोध प्रदर्शन एक हैं। चाय के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी नेता अपनी बात रखेंगे। इस दौरान यह देखना होगा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए वे क्या रणनीति सामने रखते हैं।

Continue reading on the app

दिवाली से पहले बड़ी राहत! UPI पेमेंट पर लगने वाला नया चार्ज टला, जानें अब कब से कटेगा पैसा

UPI Charges Latest News: दीवाली से पहले यूपीआई यूजर्स और दुकानदारों के लिए राहत की खबर है। NPCI ने फिलहाल 0.4% MDR चार्ज लगाने का फैसला टाल दिया है। जानें अब कब से लागू होगा।

Continue reading on the app

  Sports

पार्थिव पटेल ने सेलेक्शन कमेटी से बनाई दूरी, सचिन के आखिरी टेस्ट का स्टार बनेगा चीफ सेलेक्टर!

पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही BCCI ने नए सेलेक्टर के लिए आवेदन मंगाए थे और माना जा रहा था कि पार्थिव पटेल इसके लिए अप्लाय करेंगे, जिससे वो चीफ सेलेक्टर बन सकते थे. Wed, 14 Oct 2026 19:46:10 +0530

  Videos
See all

Arushi Nishank EXCLUSIVE: लेफ्ट vs राइट… क्या दो धड़ों में बंट गया बॉलीवुड | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:44:23+00:00

What happened to the moving train in Pakistan? | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers