Responsive Scrollable Menu

आईबीएम और एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के बीच बड़ा समझौता, भारत के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईबीएम और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की पहल एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब (एमएसएच) ने भारत के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम की वृद्धि को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। मंगलवार को की गई घोषणा के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य तकनीकी पहुंच, मेंटरशिप, स्किलिंग सपोर्ट और एंटरप्राइज एंगेजमेंट के अवसरों के माध्यम से स्टार्टअप्स को मजबूत बनाना है।

यह साझेदारी एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के देशव्यापी इनोवेशन नेटवर्क को आईबीएम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग संबंधी विशेषज्ञता के साथ जोड़ने का प्रयास करेगी, ताकि उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए तकनीकी समाधान विकसित, सत्यापित और विस्तार कर सकें।

इस सहयोग के तहत स्टार्टअप्स को व्यावसायिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए आईबीएम के एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो और इनोवेशन प्लेटफॉर्म तक पहुंच मिलेगी। उन्हें आईबीएम वाटसनएक्स, जो कंपनी का एंटरप्राइज एआई और डेटा प्लेटफॉर्म है, आईबीएम बॉब, जो एंटरप्राइजेज के लिए एक एआई कोडिंग एजेंट है, और आईबीएम सॉवरेन कोर, जो डिजिटल संप्रभुता को समर्थन देने के लिए तैयार एआई-सक्षम सॉफ्टवेयर स्टैक है, पर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

स्टार्टअप्स को आईबीएम की हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीकों के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और ऑटोमेशन समाधानों का भी अनुभव प्राप्त होगा।

एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पन्नीरसेल्वम मदनगोपाल ने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से तकनीकी नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा, भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तकनीकी नवाचार का वैश्विक इंजन बनकर उभर रहा है। आईबीएम के साथ इस सहयोग के जरिए हमारा उद्देश्य स्वदेशी डीप-टेक क्षमताओं को मजबूत करना, प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवाचारकर्ताओं के लिए ऐसे समाधान विकसित करने के अधिक अवसर पैदा करना है, जो विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

वहीं, आईबीएम इंडिया और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कहा कि यह साझेदारी नवाचार को बढ़ावा देने और भारत के डीप-टेक स्टार्टअप परिदृश्य को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, यह सहयोग नवाचार को बढ़ावा देने और देश के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये स्टार्टअप्स भारत और दुनिया के लिए प्रौद्योगिकी आधारित विकास के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पटेल ने आगे कहा, एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य संस्थापकों को तेजी से नवाचार करने, जिम्मेदारी के साथ विस्तार करने और राष्ट्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने वाले समाधान विकसित करने में मदद करना है, ताकि संभावनाओं से भरे नवाचारों को वास्तविक प्रभाव में बदला जा सके।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Oppo Find X10 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, 144Hz डिस्प्ले और खास कैमरा के साथ इसी महीने लॉन्च

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max को 22 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन में 144Hz तक के रिफ्रेश रेट वाले LTPO डिस्प्ले, बेहद पतले बेजल और 3,840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

उस पर उंगली मत उठाओ... मयंक यादव और अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में आए संजू सैमसन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार के बाद संजू सैमसन ने गेंदबाजों का बचाव किया. मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 247 रन कूट दिए थे. भारत की तरफ से मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 52-52 रन कूट दिए. रनों पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण वेस्टइंडीज ने भारत को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया. Thu, 15 Oct 2026 11:41:32 +0530

  Videos
See all

Breaking News: सामने आ गया Neha Bora का असली प्लान ! | Rahul Gandhi | Anti National Agenda #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T07:12:20+00:00

Railway Employees Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की लॉटरी, बोनस का ऐलान| I ndian Railways #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T07:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers