Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का तृतीया व्रत, पढ़ें मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. यह दिन उनको समर्पित होता है. चंद्रघंटा माता की उपासना करने से हर प्रकार के भय दूर हो जाते हैं. देवी दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों का कल्याण करता है. आज 13 अक्टूबर को जो भी साधक चंद्रघंटा माता की आराधना करने से देवी मां सदैव उनकी रक्षा करती हैं. बता दें कि देवी चंद्रघंटा के माथे पर अर्धचंद्र सुशोभित होता है. इसलिए, उन्हें यह नाम दिया गया था. 

माता चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप (Shardiya Navratri 2026 Day 3)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता चंद्रघंटा को देवी दुर्गा का उग्र रूप माना जाता है. चंद्रघंटा मां का वाहन सिंह यानी शेर होता है. उनके दस हाथ होते हैं और चार दाहिनी हाथों में कमल का फूल, धनुष, जप माला और तीर होता है. वहीं, पांचवा हाथ अभय मुद्रा में रहता है जबकि चार बाएं हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार है और पांचवां हाथ वरद मुद्रा में रहता है. मान्यताओं के अनुसार, देवी चन्द्रघण्टा शुक्र ग्रह को शासित करती हैं. आइए जानते हैं कि दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप की पौराणिक कथा क्या है.

नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनें? (Today's Navratri Colour)

आज यानी 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन चंद्रघंटा माता को प्रसन्न करने के लिए उपासना की जाती है. आज के दिन भक्तों को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. दरअसल, लाल रंग प्रेम और जुनून का होता है. देवी चंद्रघंटा को लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

पढ़ें चंद्रघंटा माता की कथा (Read Chandraghanta Mata Ki Kahani in Hindi)

मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती का भगवान शिव से विवाह के बाद के स्वरूप से संबंधित माना जाता है. नवदुर्गा की परंपरा में मां चंद्रघंटा को माता पार्वती का विवाहित रूप माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव से विवाह के बाद माता पार्वती ने अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण किया और यह अर्धचंद्र घंटे के समान दिखाई देता था. इसी कारण उनका नाम चंद्रघंटा प्रसिद्ध हुआ. द्रिक पंचांग भी मां चंद्रघंटा को देवी पार्वती का विवाहित स्वरूप बताते हुए उनके मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करने की परंपरा का उल्लेख करता है.

मां चंद्रघाट का वीर स्वरूप

मां चंद्रघंटा के स्वरूप में सिर्फ सौम्यता नहीं, बल्कि वीरता और शक्ति का भी विशेष भाव दिखाई पड़ता है. उन्हें दस भुजाओं वाली देवी के रूप में दर्शाया गया है और उनके हाथों में त्रिशूल, गदा, तलवार, कमंडल, कमल, धनुष, बाण तथा जपमाला जैसे विभिन्न आयुध और प्रतीक होते हैं. उनके दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में माने जाते हैं. इस स्वरूप का धार्मिक अर्थ यह है कि माता पार्वती केवल करुणा और मातृत्व की शक्ति ही नहीं हैं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर धर्म और भक्तों की रक्षा करने वाली पराक्रमी शक्ति भी हैं.

शांत मुख और युद्ध के लिए तैयार देवी चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा की कथा में उनका शांत मुख और युद्ध के लिए तैयार स्वरूप विशेष महत्व रखता है. धार्मिक परंपरा में उनका वाहन बाघिन बताया गया है और वे अनेक अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं, लेकिन उनके चेहरे पर शांति और करुणा का भाव रहता है. इससे यह आध्यात्मिक संदेश लिया जाता है कि वास्तविक शक्ति केवल क्रोध या आक्रामकता में नहीं होती, बल्कि शक्ति के साथ विवेक, धैर्य और करुणा का संतुलन भी आवश्यक है. इसलिए मां चंद्रघंटा का स्वरूप भक्तों के लिए साहस और संतुलन दोनों का प्रतीक माना जाता है.

पौराणिक परंपरा में मां चंद्रघंटा के मस्तक पर स्थित अर्धचंद्र और घंटे को उनके नाम और स्वरूप की प्रमुख पहचान माना गया है. अर्धचंद्र का आकार घंटे के समान दिखाई देने के कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा गया. धार्मिक मान्यता में घंटा-ध्वनि को जागृति तथा नकारात्मकता से दूरी के भाव से जोड़ा जाता है. इसी कारण देवी के इस स्वरूप की आराधना में मन के भय और अस्थिरता को दूर करके साहस, जागरूकता और सकारात्मकता अपनाने का भाव रखा जाता है. यह धार्मिक प्रतीकात्मक व्याख्या है, जिसे आस्था और परंपरा के संदर्भ में समझना चाहिए.

इस प्रकार मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा मुख्य रूप से माता पार्वती के विवाहित स्वरूप, शिव-शक्ति के मिलन और देवी की रक्षक शक्ति से जुड़ी हुई है. उनके मस्तक का अर्धचंद्र उन्हें चंद्रघंटा नाम देता है, जबकि दस भुजाओं और अस्त्र-शस्त्रों से युक्त स्वरूप उनकी शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के तीसरे दिन उनकी पूजा करते हुए भक्त देवी के इसी संतुलित स्वरूप का स्मरण करते हैं, जिसमें एक ओर माता की करुणा और शांति है तथा दूसरी ओर धर्म और भक्तों की रक्षा करने का अदम्य साहस है.

चंद्रघंटा मां के जन्म का माता पार्वती से संबंध

मां चंद्रघंटा को माता पार्वती का ही विवाहित स्वरूप माना जाता है. नवदुर्गा की परंपरा में मां शैलपुत्री से शुरू होने वाली देवी की यात्रा के बाद ब्रह्मचारिणी स्वरूप में तपस्या और साधना का चरण आता है, जबकि चंद्रघंटा स्वरूप में माता पार्वती के भगवान शिव से विवाह के बाद का रूप सामने आता है. द्रिक पंचांग के अनुसार देवी चंद्रघंटा को देवी पार्वती का विवाहित रूप माना गया है और भगवान शिव से विवाह के पश्चात माता ने अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करना आरंभ किया, जिसके कारण उन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना गया.

शारदीय नवरात्रि पर तीसरे दिन का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat 2026)

तृतीया प्रारंभ तिथि- 12 अक्टूबर रात 10 बजकर 13 मिनट
तृतीया तिथि समाप्त- 13 अक्टूबर रात 11 बजकर 27 मिनट
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वहीं, अमृत काल शाम 4 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में संध्या पूजन किया जा सकता है.

चंद्रघंटा माता के शक्तिशाली मंत्र (Chandraghanta Mata ke Mantra)

चंद्रघंटा माता का ध्यान मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र

ॐ ऐं श्रीं शक्तयै नमः।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त व शक्तिशाली मंत्र

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: नकुल धुल ने कनिका और अरिश्फा के बीच लगाई आग, शो में जमकर हुआ ड्रामा

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. घर में नकुल धुल की एंट्री के बाद से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है. लेटेस्ट एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच जमकर बहस हुई, जिसने घर का माहौल गरमा दिया. वहीं, नकुल धुल भी इस पूरे मामले में अपनी बात रखते नजर आए, जिससे मामला और ज्यादा बढ़ गया. लड़ाई और ड्रामे के बीच नॉमिनेशन टास्क ने भी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ा दी है. तो आइए जानते हैं, एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

नकुल को देखकर ओवरएक्साइटेड हुए स्काउट

लेटेस्ट एरपिसोड की शुरुआत मॉर्निंड डांस से होती है और सभी लोग एक दूसरे के साथ हंसकर बात करते हैं. फिर कैप्टन आसिफ काजी को खाने के लिए अंडे देते हैं. इसके बाद काजी तौकीर नकुल धुल को अपने ऊपर बैठकर पुशअप करते हैं और मस्ती करते हैं. दूसरे ओर यंग डीएसए अमन को बताते हैं कि स्काउट नकुल (Nakul Dhull) को देखकर ओवरएक्साइटेड हो गया है और फिर माही, काजी, गुल्लू और अमन बैठकर नकुल के बारे में बात करते हैं. गुल्लू कहता है कि ऐसा आदमी भेदभाव में रहता है और फिर माही की आम्रपाली से उनकी लव लाइफ को लेकर बात होती है. 

कनिका और अरिश्फा के बीच हुई लड़ाई

इसके बाद शो में कनिका (Kanika Mann) और अरिश्फा (Arisfa Khan)  के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिलती है और इसके पीछे भी नकुल का ही हाथ होता है.  दरअसल, कनिका कहती है कि वो बिना घी के रोटी नहीं खएंगी. जिसके बाद नकुल अरिश्फा को भड़कता है की उसे घी मत देना और डब्बा अपने पास रख ले. फिर घर में काफी ड्राफा होता है और कनिका समझ जाती है कि नकुल जानपूछकर आग लगा रहा है और ऐसे में वो नकुल को भी सुनाती हैं. हालांकि, काफी ड्रामे के बाद अरिश्फा कनिका को खाने के लिए घी दे देती हैं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे मंडे धड़ाम से गिरी 'दृश्यम 3' की कमाई, जानें 11 दिनों में कितना किया कलेक्शन

नॉमिनेशन टास्क में मचेगा घमासान

वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. ऐसे में घरवालों एक दूसरे की बेइज्जती करते दिखेंगे. अरिशफा खान, मैरी कॉम को लेकर बोलती हैं कि वो खुद का दिमाग नहीं यूज करती हैं. अरिशफा की बात सुनकर मैरी को गुस्सा आ जाता है और वो भी उन्हें पलटकर जवाब देती हैं. प्रोमो में आगे लव, कनिका को बोलती हैं कि ये सेल्फिश हैं. इस पर कनिका बोलती हैं कि आप नलायक हैं तो आप बिल्कुल वैसे ही बात करती हैं. इसके बाद ये दोनों भिड़ जाती हैं और एक-दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं.

काजी और स्काउट की भी हुई लड़ाई

इसके बाद प्रोमो में काजी तौकीर और स्काउट के बीच भी लड़ाई देखने को मिली. स्काउट बोलते हैं कि काजी भाई ने बोला, सोजा नहीं तो तुझे सुला दूंगा.  इस पर काजी बोलते हैं ऐ बकवास मत कर ज्यादा समझा ना. दूसरी ओर अब खबरें आ रही हैं कि बीबी हाउस से नकुल धुल का एविक्शन हो गया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने गुल्लू संग फिजिकल वॉइलेंस किया था. अब देखना होगा अपकमिंग एपिसोड में क्या ड्रामा होता है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर RJ Mitte का निधन, मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ

Continue reading on the app

  Sports

पिता GST कमिश्नर, मां गृहिणी...कौन हैं बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर कुमार कुशाग्र, जिन्हें ऋषभ पंत की जगह मिली इंडिया ए में जगह

Kumar Kushagra India A: ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के चलते अब विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए सोमवार को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. इंडिया ए की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे. विकेटकीपर भी वही होंगे, ऐसे में कुमार कुशाग्र को शायद ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाए, लेकिन झारखंड से आईपीएल और आईपीएल से इंडिया ए तक का सफर किसी सपने से कम नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 10:07:17 +0530

  Videos
See all

Top News: सुबह की सबसे बड़ी खबरें | BJP | Congress | Protest | SC | Latest News | Headlines Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:35:18+00:00

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers