Bigg Boss 20: नकुल धुल ने कनिका और अरिश्फा के बीच लगाई आग, शो में जमकर हुआ ड्रामा
Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. घर में नकुल धुल की एंट्री के बाद से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है. लेटेस्ट एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच जमकर बहस हुई, जिसने घर का माहौल गरमा दिया. वहीं, नकुल धुल भी इस पूरे मामले में अपनी बात रखते नजर आए, जिससे मामला और ज्यादा बढ़ गया. लड़ाई और ड्रामे के बीच नॉमिनेशन टास्क ने भी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ा दी है. तो आइए जानते हैं, एपिसोड में क्या-क्या हुआ.
नकुल को देखकर ओवरएक्साइटेड हुए स्काउट
लेटेस्ट एरपिसोड की शुरुआत मॉर्निंड डांस से होती है और सभी लोग एक दूसरे के साथ हंसकर बात करते हैं. फिर कैप्टन आसिफ काजी को खाने के लिए अंडे देते हैं. इसके बाद काजी तौकीर नकुल धुल को अपने ऊपर बैठकर पुशअप करते हैं और मस्ती करते हैं. दूसरे ओर यंग डीएसए अमन को बताते हैं कि स्काउट नकुल (Nakul Dhull) को देखकर ओवरएक्साइटेड हो गया है और फिर माही, काजी, गुल्लू और अमन बैठकर नकुल के बारे में बात करते हैं. गुल्लू कहता है कि ऐसा आदमी भेदभाव में रहता है और फिर माही की आम्रपाली से उनकी लव लाइफ को लेकर बात होती है.
कनिका और अरिश्फा के बीच हुई लड़ाई
इसके बाद शो में कनिका (Kanika Mann) और अरिश्फा (Arisfa Khan) के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिलती है और इसके पीछे भी नकुल का ही हाथ होता है. दरअसल, कनिका कहती है कि वो बिना घी के रोटी नहीं खएंगी. जिसके बाद नकुल अरिश्फा को भड़कता है की उसे घी मत देना और डब्बा अपने पास रख ले. फिर घर में काफी ड्राफा होता है और कनिका समझ जाती है कि नकुल जानपूछकर आग लगा रहा है और ऐसे में वो नकुल को भी सुनाती हैं. हालांकि, काफी ड्रामे के बाद अरिश्फा कनिका को खाने के लिए घी दे देती हैं.
#KanikaMann Vs #NakulShull https://t.co/jL53fWdWqp
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 12, 2026
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे मंडे धड़ाम से गिरी 'दृश्यम 3' की कमाई, जानें 11 दिनों में कितना किया कलेक्शन
नॉमिनेशन टास्क में मचेगा घमासान
वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. ऐसे में घरवालों एक दूसरे की बेइज्जती करते दिखेंगे. अरिशफा खान, मैरी कॉम को लेकर बोलती हैं कि वो खुद का दिमाग नहीं यूज करती हैं. अरिशफा की बात सुनकर मैरी को गुस्सा आ जाता है और वो भी उन्हें पलटकर जवाब देती हैं. प्रोमो में आगे लव, कनिका को बोलती हैं कि ये सेल्फिश हैं. इस पर कनिका बोलती हैं कि आप नलायक हैं तो आप बिल्कुल वैसे ही बात करती हैं. इसके बाद ये दोनों भिड़ जाती हैं और एक-दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं.
Ghar mein baaton se nahi, beizzati se hisaab ho raha hai! ???? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/2EK9x1gVe2
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 12, 2026
काजी और स्काउट की भी हुई लड़ाई
इसके बाद प्रोमो में काजी तौकीर और स्काउट के बीच भी लड़ाई देखने को मिली. स्काउट बोलते हैं कि काजी भाई ने बोला, सोजा नहीं तो तुझे सुला दूंगा. इस पर काजी बोलते हैं ऐ बकवास मत कर ज्यादा समझा ना. दूसरी ओर अब खबरें आ रही हैं कि बीबी हाउस से नकुल धुल का एविक्शन हो गया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने गुल्लू संग फिजिकल वॉइलेंस किया था. अब देखना होगा अपकमिंग एपिसोड में क्या ड्रामा होता है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर RJ Mitte का निधन, मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
IND VS WI: बल्लेबाजों की चौथे टी-20 मैच में आने वाली है मौज, जानिए हैदराबाद की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?
IND VS WI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता, दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने और तीसरा मैच फिर टीम इंडिया ने जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. ऐसे में अब सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है. एक ओर कैरेबियाई टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह जीत दर्ज करके सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दे.
वहीं, टीम इंडिया भी कोशिश करेगी कि इस मैच को जीतकर वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ले. ऐसे में मैच का रोमांचक होना तो तय है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच और रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैदान पर किसका पलड़ा भारी रहने वाला है.
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. पिच सपाट और काफी बाउंस वाली होती है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है. नई गेंद से शुरुआती ओरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और मूवमेंट मिलती है. मगर, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को पिच से ग्रिप और टर्न मिलनी शुरू हो जाती है. छोटी बाउंड्री होने के चलते हाईस्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है.
टॉस की बात करें, तो जो कप्तान टॉस जीतेगा, वो चेज करना चाहेगा. ड्यू फैक्टर के चलते हैदराबाद में चेजिंग टीम के पास एडवांटेज रहने वाला है.
Indore conquered, Hyderabad next! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 12, 2026
Riding the wave after that high-voltage win in Indore, #TeamIndia touches down in the City of Pearls! #INDvWI 4th T20I ???? WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/u4DJwPS2VS
कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का हाल?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद में बुधवार को खेला जाने वाला है. हैदराबाद से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये आ रही है कि मैच के दौरान बुधवार को बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच देखने को मिलना तय ही है. तापमान 33 से 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 13 किलोमीटर के करीब चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 42% होने की संभावना है.
The fiery opener takes on the ultimate blind ranking manifestation challenge! ????#AbhishekSharma aced it on the field last night, but according to you did he ace it here too?
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 12, 2026
Watch #INDvWI 4th T20I ???? WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/Pkbh38OMRQ
राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने तीनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने यहां अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया और फिर अपने दूसरे मुकाबले में साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी. इस मैदान पर अपने तीसरे मैच में इंडिया ने बांग्लादेश के 133 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2019 में हुआ था. इस मैदान पर अंतिम मुकाबला साल 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था. इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 297/5 है, जो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया है. अब देखने वाली बात होगी कि बुधुवार को खेले जाने वाले मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









